This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.
| 1. |
व्यापार एवं वाणिज्य की नवीनतम तकनीक कौन सी है? |
|
Answer» ई-व्यवसाय/ई-कॉमर्स |
|
| 2. |
बीसवीं सदी के सर्वाधिक सफल ऊर्जा के स्रोत क्या थे? |
|
Answer» सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल ऊर्जा |
|
| 3. |
क्षेत्रफल विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत किसका प्रक्षेपण किया गया? |
|
Answer» बैलिस्टिक प्रक्षेपात्र, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल, आकाश मिसाइल |
|
| 4. |
सूचना और संचार औद्योगिकी (ICT) का आरम्भ हुआ है-(अ) वर्ष 2003 में(ब) वर्ष 2004 में (स) वर्ष 2005 में(द) वर्ष 2005 में |
|
Answer» सही विकल्प है (ब) वर्ष 2004 में |
|
| 5. |
भारत में ई-कॉमर्स की प्रगति पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। उपभोक्ताओं को ई-कॉमर्स से क्या लाभ प्राप्त होते हैं?याई-कॉमर्स के कोई दो लाभ लिखिए। |
|
Answer» भारत में सॉफ्टवेयर सम्बन्धी आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की सर्वोच्च संस्था ‘नैसकाम’ ने ई-कॉमर्स के क्षेत्र में भारत की क्षमता का सही तरीके से प्रयोग करने के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर कार्य किया है। इन दोनों के सहयोग से ऐसे प्रयास किये जा रहे हैं जिससे सॉफ्टवेयर क्षेत्र के अंग्रेजी के ‘ई’ अक्षर से शुरू होने वाले तीन क्षेत्रों – (i) एजुकेशन (शिक्षा), (ii) एण्टरप्रेन्योरशिप (उद्यमिता) तथा (iii) इम्प्लॉयमेण्ट (रोजगार) का अर्थव्यवस्था में उपलब्ध साधनों का अधिकतम प्रयोग कर भारतीय अर्थव्यवस्था की आर्थिक, सामाजिक, मौद्रिक तथा शैक्षिक नींव को मजबूत करना है। कुल मिलाकर ई-कॉमर्स विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ वर्षों में विश्व में ई-कॉमर्स से भारी परिवर्तन आएगा। उपभोक्ताओं को ई-कॉमर्स से निम्नलिखित लाभ प्राप्त हो रहे हैं ⦁ बाजार की वस्तुओं की पूरी जानकारी कम्प्यूटर पर मिल जाती है। |
|
| 6. |
विनिर्माण से आप क्या समझते हैं? सविस्तार समझाइए। |
|
Answer» कच्चे माल को मूल्यवान उत्पाद में परिवर्तित कर अधिक मात्रा में वस्तुओं के उत्पादन को । विनिर्माण या वस्तु निर्माण कहते हैं। विनिर्माण से तैयार माल उपभोक्ताओं द्वारा उपयोग किया जाता है। यह किसी भी अर्थव्यवसायी की सम्पन्नता का जनक होता है। राष्ट्रीय विनिर्माण नीति में राष्ट्रीय और निवेश क्षेत्रों की स्थापना व्यापार के नियमों को युक्तिसंगत और सरल बनाना, बीमार इकाइयों को बन्द करने की व्यवस्था को सुगम बनाना, औद्योगिक प्रशिक्षण और कौशल उन्नयन के उपाय बढ़ाना और विनिर्माण इकाइयों और सम्बन्धित गतिविधियों में अंशधारिता पूँजी लगाने के लिये भी प्रोत्साहन देना शामिल है। |
|
| 7. |
भू-तापीय ऊर्जा किस प्रकार की ऊर्जा है? |
|
Answer» पर्यावरणीय क्षति और ग्लोबल वार्मिंग से बचाव। |
|
| 8. |
इण्टरनेट सेवाओं से आप क्या समझते हैं? |
|
Answer» इण्टरनेट इण्टरनेशनल नेटवर्क का संक्षिप्त रूप है। यह विश्वव्यापी कम्प्यूटर नेटवर्क है। इसमें सम्पूर्ण विश्व की सूचना एकत्र की जाती है। इण्टरनेट का कनेक्शन रखने वाला व्यक्ति किसी भी समय, किसी भी विषय पर तत्काल जानकारी प्राप्त कर सकता है। इस पर आप इलेक्ट्रॉनिक समाचार-पत्र पढ़ सकते हैं, विभिन्न मण्डियों व शेयर बाजार पर नजर रख सकते हैं, अपने उत्पादन एवं सेवाओं का विज्ञापन कर सकते हैं, पुस्तकालयों से आवश्यक सूचना प्राप्त की जा सकती है। वर्तमान में इण्टरनेट पर कई समाचार-पत्र व पत्रिकाएँ भी उपलब्ध हैं। |
|
| 9. |
डाक विभाग की नई ‘ई-पोस्ट’ क्या है? |
|
Answer» डाक विभाग ने ई-पोस्ट नाम से एक नई व अत्याधुनिक डाक सेवा 2 अगस्त, 2001 ई० से प्रारम्भ की है। इस सेवा के द्वारा प्रेषित सन्देशों को कुछ घण्टों में ही डाक विभाग द्वारा सम्बन्धित व्यक्ति तक पहुँचाया जा सकता है। इस सेवा में सन्देश किसी भी भाषा में प्रेषित किये जा सकते हैं। |
|
| 10. |
भारत में दूरसंचार प्रणाली पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।याभारत में सूचना प्रौद्योगिकी के प्रयोगों पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। |
|
Answer» भारत में दूरसंचार का प्रारम्भ टेलीग्राफी तथा टेलीफोन की खोज के तुरन्त पश्चात् हुआ। प्रथम टेलीग्राफ सेवा का प्रारम्भ कलकत्ता (कोलकाता) और डायमण्ड हार्बर के बीच 1851 ई० में हुआ था। मार्च, 1884 ई० तक आगरा से कोलकाता तक टेलीग्राफ सन्देश भेजे जाने लगे थे। वर्ष 1990 ई० तक भारतीय रेलवे में टेलीग्राफ सेवाएँ शुरू हुईं। टेलीफोन सेवा को प्रारम्भ कोलकाता में वर्ष 1981-82 में हुआ। 700 लाइनों वाले प्रथम स्वचालित एक्सचेंज की स्थापना वर्ष 1913-14 में शिमला में हुई। |
|
| 11. |
इसरो (ISRO) का गठन कब हुआ था? |
|
Answer» नवम्बर 1969 में। |
|
| 12. |
कॉस्मिक किरणों पर प्रयोग के लिए डॉ. विक्रम साराभाई का क्या सुझाव था? |
|
Answer» डॉ. विक्रम साराभाई का सुझाव था कि कॉस्मिक किरणों के प्रयोग के लिए हिमालय की ऊँची चोटियाँ बहुत उपयुक्त और अनुकूल होंगी। |
|
| 13. |
ई-कॉमर्स क्या है? |
|
Answer» ई-कॉमर्स में ‘ई’ शब्द इलेक्ट्रॉनिक का संक्षिप्त रूप है तथा कॉमर्स से अभिप्राय व्यापारिक लेन-देन से है। अत: ई-कॉमर्स से अभिप्राय ऐसे सौदे से है जिसके अन्तर्गत विक्रेता और क्रेता कागज की अदला-बदली किये अथवा बिना एक-दूसरे से मिले इण्टरनेट के माध्यम से लेन-देन करते हैं। |
|
| 14. |
ई-कॉमर्स के माध्यम से किये जाने वाले व्यापार को कितने भागों में बाँटा गया है? |
|
Answer» ई-कॉमर्स के माध्यम से किये जाने वाले व्यापार को दो भागों में विभक्त किया गया है ⦁ थोक व्यापार – इसे को-मैक्रो ई-कॉमर्स तथा |
|
| 15. |
ई-कॉमर्स के प्रमुखता कितने क्षेत्र हैं? |
|
Answer» ई-कॉमर्स के तीन प्रमुख क्षेत्र हैं ⦁ व्यापारिक संगठनों के बीच आपसी व्यवहार – इसमें आपूर्तिदाता कम हो जाते हैं और क्रय-विकय में समय तथा श्रम की बचत होती है। |
|
| 16. |
विक्रम साराभाई को भारत में किन वैज्ञानिकों का सान्निध्य मिला? |
|
Answer» विक्रम साराभाई को भारत में सर सी. वी. रामन तथा डॉ. होमी भाभा जैसे वैज्ञानिकों का सान्निध्य मिला। |
|
| 17. |
भारत में ‘पेजर सेवा’ सर्वप्रथम कहाँ प्रारम्भ की गई? |
|
Answer» भारत में ‘पेजर सेवा’ सर्वप्रथम कोलकाता में प्रारम्भ की गई। |
|
| 18. |
प्रथम भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट का प्रक्षेपण किस देश द्वारा किया गया था? |
|
Answer» प्रथम भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट का प्रक्षेपण रूस द्वारा किया गया था। |
|
| 19. |
‘www’ क्या है? |
|
Answer» www’ का पूरा नाम world wide Web है। यह एक इण्टरनेट से सूचना प्राप्त करने का सबसे बड़ा व प्रसिद्ध भाग है। |
|
| 20. |
भारतीय अन्तरिक्ष कार्यक्रम के जनक कौन माने जाते हैं? |
|
Answer» डॉ० विक्रम साराभाई। |
|
| 21. |
ISRO का गठन कब किया गया था? |
|
Answer» 1969 ई० में। |
|
| 22. |
भारतीय दूरसंचार व्यवस्था के किन्हीं दो प्रमुख साधनों को लिखिए। |
|
Answer» (1) सेल्यूलर फोन तथा |
|
| 23. |
ई-मेल इण्टरनेट की कैसी सेवा है? |
|
Answer» ई-मेल इण्टरनेट की डाक सेवा है। |
|
| 24. |
सर्वप्रथम मनुष्य ने चन्द्रमा की धरती पर कब कदम रखा? |
|
Answer» सर्वप्रथम मनुष्य ने चन्द्रमा की धरती पर कदम 20 जुलाई, 1969 को रखा। |
|
| 25. |
किस सेवा से सामान एवं सेवाओं की ऑन लाइन खरीद-फरोख्त की जाती है? (क) ई-मेल(ख) ई-कॉमर्स(ग) यूज़नेट(घ) सेल्यूलर |
|
Answer» सही विकल्प है (ख) ई-कॉमर्स। |
|
| 26. |
TRAI को विस्तृत कीजिए। |
|
Answer» Telecom Regulatory Authority of India. |
|
| 27. |
भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन का मुख्यालय कहाँ स्थित है? |
|
Answer» भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन का मुख्यालय बंगलुरु में स्थित है। |
|
| 28. |
‘प्रेमालिंगन और चुंबन का वह दृश्य बड़ा ही मनोहर था।। |
|
Answer» झूरी ने अपने दोनों बैलों को खेती का काम करवाने के लिए अपने साले गया को दे दिया। बैलों ने समझा कि उसके मालिक ने उन्हें बेच दिया है। रात को जब सभी लोग सो गए तब वे पगहा तुड़ाकर वापस आ गये। झूरी सुबह दोनों बैलों को चरनी पर देखा तो बड़ा खुश हो गया। बैल भी अपने मालिक को देखकर खुश हो गए। हीरा, मोती और झूरी अपने प्रेम को व्यक्त करने के लिए एकदूसरे को आलिंगन और चुंबन देने लगे। वास्तव में यह दृश्य बड़ा ही मनोहर था। हीरा और मोती अपने मालिक को तथा झूरी अपने बेलों को पाकर बहुत प्रसन्न हुए और आलिंगन तथा चुंबन से अपने प्रेम को अभिव्यक्त किया। |
|
| 29. |
ई-कॉमर्स की सुरक्षा का सम्बन्ध है (क) हैकिंग से।(ख) ब्राण्ड अपहरण से(ग) वायरस से(घ) इनमें से सभी से |
|
Answer» सही विकल्प है (घ) इनमें से सभी से। |
|
| 30. |
डॉ. विक्रम साराभाई की पत्नी का नाम क्या था?A. नंदिनीB. कमलिनीC. शुभांगीD. मृणालिनी |
|
Answer» सही विकल्प है D. मृणालिनी |
|
| 31. |
विक्रम साराभाई को किन विषयों में दिलचस्पी थी? |
|
Answer» विक्रम साराभाई को गणित तथा भौमिति के विषयों में गहरी दिलचस्पी थी। |
|
| 32. |
विक्रम साराभाई अन्तरिक्ष केन्द्र की स्थापना की गई (क) तिरुवनन्तपुरम् में(ख) बंगलुरु में(ग) मुम्बई में(घ) अहमदाबाद में |
|
Answer» सही विकल्प है (क) तिरुवनन्तपुरम् में। |
|
| 33. |
‘झूरी इन्हें फूल की छड़ी से भी न छूता था। उसकी टिटकार पर दोनों उड़ने लगते थे।’ |
|
Answer» प्रस्तुत पंक्तियों के माध्यम से लेखक कहना चाहते हैं कि हीरा और मोती दोनों अपने मालिक के वफादार थे। जी-तोड़ मेहनत करते थे। शाम को खाने में भूसा के साथ खली, चोकर आदि भी दिया जाता। वे बड़े स्नेह के साथ खाते थे। झूरी कभी इन बैलों को मारता नहीं था अपितु स्नेह करता था। झूरी की एक आवाज पर दोनों बैल काम के लिए तत्पर रहते थे। उनकी चाल में फूर्ति आ जाती थी। वे अपने मालिक का काम बड़ी निष्ठा और लगन से करते थे। |
|
| 34. |
डॉ. विक्रम साराभाई विज्ञान के अतिरिक्त अन्य किन क्षेत्रों में रुचि रखते थे? |
|
Answer» डॉ. विक्रम साराभाई विज्ञान के अतिरिक्त कला, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में रुचि रखते थे। |
|
| 35. |
विक्रम साराभाई के माता-पिता के नाम क्या थे? |
|
Answer» विक्रम साराभाई की माता का नाम सरलादेवी और पिता का नाम अम्बालाल था। |
|
| 36. |
डॉ. भाभा की मृत्यु के बाद डॉ. विक्रम साराभाई को कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई? |
|
Answer» डॉ. भाभा की मृत्यु के बाद परमाणु ऊर्जा संस्थान का उत्तरदायित्व डॉ. विक्रम साराभाई को सौंपा गया। उन्होंने भारतीय अनुसंधान केन्द्र का गठन किया। उन्होंने इस केन्द्र की गतिविधियाँ आगे बढ़ाई। आज हमारे देश में दूरसंचार, दूरदर्शन और मौसम विज्ञान से संबंधित अनेक उपग्रह डॉ. विक्रम साराभाई के सफल प्रयत्नों के परिणाम हैं। इस दृष्टि से उन्होंने देश की बड़ी सेवा की। |
|
| 37. |
विक्रम साराभाई ने बी.एस.सी. की परीक्षा कहाँ पास की?A. ऑक्सफोर्ड मेंB. कैंब्रिज मेंC. दिल्ली मेंD. केलिफोर्निया में |
|
Answer» सही विकल्प है B. कैंब्रिज में |
|
| 38. |
डॉ. विक्रम साराभाई को किन-किन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया? |
|
Answer» डॉ. विक्रम साराभाई ने अपना संपूर्ण जीवन भारत तथा विज्ञान के विकास के लिए समर्पित कर दिया। भारत के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए। सन् 1962 में उन्हें डॉ. शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार प्रदान किया गया। भारत सरकार ने सन् 1966 में पद्मभूषण और सन् 1972 में मरणोत्तर पद्मविभूषण अलंकरण से उन्हें सम्मानित किया गया। |
|
| 39. |
डॉ. विक्रम साराभाई ने अपने जीवन में कौन-कौन-से पद सुशोभित किए? |
|
Answer» डॉ. विक्रम साराभाई सन् 1961 में परमाणु ऊर्जा आयोग के सदस्य बने। भारतीय अनुसंधान केन्द्र के पहले अध्यक्ष विक्रम साराभाई ही थे। सन् 1968 में वे संयुक्त राष्ट्र संघ में युनेस्को के विज्ञान विभाग के अध्यक्ष बने। सन् 1970 में वे वियेना शांति अंतरराष्ट्रीय अणुमंच के 14 वीं परिषद के प्रमुख बनाए गए। सन् 1971 में वे संयुक्त राष्ट्र परिषद के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए। बाद में उन्हें इसी परिषद के विज्ञान विभाग का अध्यक्ष बनाया गया। |
|
| 40. |
डॉ. विक्रम साराभाई किन विषयों पर कार्य करते रहे? |
|
Answer» डॉ. विक्रम साराभाई परमाणु शक्ति, अंतरिक्ष विकिरण, सूर्य, ग्रह, तारा, प्लाज्मा भौतिकी तथा खगोल आदि विषयों पर कार्य करते रहे। |
|
| 41. |
‘उसके चेहरे पर एक विषाद स्थायी रूप से छाया रहता है।’ |
|
Answer» उपर्युक्त पंक्ति के माध्यम से लेखक प्रेमचंद ने गधे की विशेषता का वर्णन किया है। संसार के सभी पशु-पक्षी अपने जीवन में आनेवाले हर्ष-विषाद को अभिव्यक्त करते हैं, किन्तु गधा एक ऐसा प्राणी है, जो हर हाल में एक जैसा रहता है। उसके चेहरे पर न तो खुशी का भाव दिखाई देता है न दुख का, न असंतोष का बस एक विषाद का रंग स्थायी रूप से उसके चेहरे पर छाया रहता है। सुख-दुःख, लाभ-हानि किसी भी दशा में उसके चेहरे के हाव-भाव को किसी ने बदलते नहीं देखा। इसीलिए प्रेमचंदजी ने उसकी तुलना ऋषि-मुनियों से की है। |
|
| 42. |
विक्रम साराभाई में कौन-कौन से गुण थे? |
|
Answer» विक्रम साराभाई देश के प्रति समर्पित वैज्ञानिक थे। स्वदेश भावना उनकी रग-रग में बसी हुई थी। अनासक्त भाव से कर्म करना उनका स्वभाव था। वे निरंतर अनुसंधान के पक्षपाती थे। इसीलिए देशभर में जगह-जगह उन्होंने अनुसंधान केन्द्रों की स्थापना की। इतनी संपन्नता होने के बावजूद उनका जीवन सादगीपूर्ण था। वे सच्चे कर्मयोगी थे। वे एक योग्य शिक्षक थे। विश्वशांति की स्थापना को वे अपना धर्म मानते थे। सचमुच, वे आधुनिक भारत की एक विरल विभूति थे। |
|
| 43. |
विक्रम साराभाई ने देश के विकास के लिए कौन-कौन से कार्य किए?अथवाविक्रम साराभाई ने देश के विकास में किस तरह योगदान किया? |
|
Answer» विक्रम साराभाई का परिवार काफी संपन्न था। विक्रम साराभाई ने अपनी पारिवारिक सम्पत्ति से अहमदाबाद में ‘भौतिक अनुसंधान शाला’ की स्थापना की। कपड़ा उद्योग को आधुनिक बनाने के लिए उन्होंने अहमदाबाद टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन’ [ATIRA] की स्थापना की। दवाओं के उत्पादन को भी उन्होंने आधुनिक बनाने का प्रयत्न किया। भारतीय उद्योगों को कुशल प्रबंधक देने के उद्देश्य से उन्होंने ‘भारतीय प्रबंधन संस्थान’ (IIM) की स्थापना की। वे परमाणुऊर्जा के शांतिमय उपयोग के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहे। अवकाश-अनुसंधान, संदेशव्यवहार तथा शैक्षणिक कार्यों में उसका उपयोग किया। |
|
| 44. |
विक्रम साराभाई के परिवार में किन-किन महानुभावों का आना-जाना होता था? उनका बालक विक्रम पर क्या प्रभाव पड़ा? |
|
Answer» विक्रम साराभाई का परिवार एक देशप्रेमी संपन्न परिवार था। 1924 में रवीन्द्रनाथ टैगोर तथा दीनबंधु एन्डज उनके पारिवारिक निवास रिट्रीट पर आए थे। प्रसिद्ध इतिहासकार यदुनाथ सरकार, भौतिक वैज्ञानिक जगदीशचन्द्र बोस और चन्द्रशेखर रमन, प्रसिद्ध चितरंजनदास, भूलाभाई देसाई, मदनमोहन मालवीय, महादेव देसाई, काका कालेलकर, आचार्य कृपलानी आदि महानुभाव उनके परिवार में आते-जाते रहते थे। इनके संपर्क से विक्रम साराभाई में बचपन से ही देशप्रेम की भावना विकसित हुई थी। उनका सारा जीवन इसी भावना से प्रेरित रहा था। |
|
| 45. |
रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए तथा उपवाक्य छाँटकर उसके भी भेद लिखिए :अगर वह मुझे पकड़ता, तो मैं उसे बेमारे न छोड़ता। |
|
Answer» वाक्य भेद – मिश्र वाक्य मेरे सम्मुख यदि तुम सत्य स्वीकार कर भी लोगे तो तुम्हारे राजत्य को कोई हानि न पहुँचेगी (कराहता है) पर नहीं, मैं भूल गया, तुम तो अपने शत्रु की इस विकल मृत्यु पर प्रसन्न हो रहे होंगे। आज वह हुआ जो तुम चाहते थे, और जो मैं नहीं चाहता था। मैंने अपने सम्पूर्ण जीवन का एक-एक पल तुम्हारी महत्त्वाकांक्षा की टकराहट से बचने में लगाया। परन्तु मेरे सारे प्रयत्न निष्फल हुए, वह देखो, वह अन्धेरा बढ़ा आ रहा है। |
|
| 46. |
लेकिन औरत जात पर सींग चलाना मना है, यह भूल जाते हो। हीरा के इस कथन के माध्यम से स्त्री के प्रति प्रेमचंद के दृष्टिकोण को स्पष्ट कीजिए। |
|
Answer» प्रेमचंद ने अपने कथासाहित्य में सर्वत्र नारी के प्रति सम्मान प्रकट किया है यद्यपि उस समय में समाज में नारियों की स्थिति बड़ी भयावह थी। मोती ने लड़की की सौतेली माँ पर जब वार करने की बात कही तब प्रेमचंद ने हीरा द्वारा यह कथन ‘लेकिन औरत जात पर सींग चलाना मना है, यह भूल जाते हो।’ कहलवाकर नारी के प्रति सम्मान की भावना को प्रकट किया है। प्रायः पुरुषप्रधान समाज में नारियों की स्थिति उस समय ठीक नहीं थी। यों स्त्रियों पर वार करना एक प्रकार से कायरता है। समाज के नियमों के अनुसार भी स्त्रियों को मारना पीटना उचित नहीं। लेखक स्त्रियों की प्रताड़ना का विरोध करते हुए नारी के प्रति सम्मान की भावना व्यक्त करते हैं। |
|
| 47. |
साँड़ को देखकर दोनों बैलों ने क्या निश्चय किया ?(क) उस पर दोनों जने एक साथ चोट करें।(ख) दोनों जन जान बचाकर भाग जाये।(ग) उससे आरजू और विनती करेंगे।(घ) दोनों मल्लयुद्ध करें।। |
|
Answer» (क) उस पर दोनों जने एक साथ चोट करें। |
|
| 48. |
रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए तथा उपवाक्य छाँटकर उसके भी भेद लिखिए :मैं बेचूंगा, तो बिकेंगे। |
|
Answer» वाक्य भेद – मिश्र वाक्य |
|
| 49. |
विक्रम साराभाई को आधुनिक शंकराचार्य क्यों कहा जा सकता है? . |
|
Answer» शंकराचार्य अद्वैतमत के प्रवर्तक थे। अपने मत के प्रचार के लिए उन्होंने भारत के चारों कोनों में चार मठों की स्थापना की थी। विक्रम साराभाई विभिन्न क्षेत्रों में अनुसंधान कार्य को आवश्यक मानते थे। उनकी मान्यता थी कि अनुसंधानों से ही देश के उद्योगों को नई दिशा और गति मिलेगी। इसी उद्देश्य से उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक विभिन्न स्थानों पर अनुसंधान शालाएं स्थापित की। ये अनुसंधान शालाएं आज विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में अत्यंत उपयोगी साबित हो रही हैं। इस दृष्टि से विक्रम साराभाई को आधुनिक शंकराचार्य कहा जा सकता है। |
|
| 50. |
रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए तथा उपवाक्य छाँटकर उसके भी भेद लिखिए :दीवार का गिरना था कि अधमरे-से पड़े हुए सभी जानवर चेत उठे। |
|
Answer» वाक्यभेद – मिश्रवाक्य |
|