1.

इण्टरनेट सेवाओं से आप क्या समझते हैं?

Answer»

इण्टरनेट इण्टरनेशनल नेटवर्क का संक्षिप्त रूप है। यह विश्वव्यापी कम्प्यूटर नेटवर्क है। इसमें सम्पूर्ण विश्व की सूचना एकत्र की जाती है। इण्टरनेट का कनेक्शन रखने वाला व्यक्ति किसी भी समय, किसी भी विषय पर तत्काल जानकारी प्राप्त कर सकता है। इस पर आप इलेक्ट्रॉनिक समाचार-पत्र पढ़ सकते हैं, विभिन्न मण्डियों व शेयर बाजार पर नजर रख सकते हैं, अपने उत्पादन एवं सेवाओं का विज्ञापन कर सकते हैं, पुस्तकालयों से आवश्यक सूचना प्राप्त की जा सकती है। वर्तमान में इण्टरनेट पर कई समाचार-पत्र व पत्रिकाएँ भी उपलब्ध हैं।



Discussion

No Comment Found