1.

विक्रम साराभाई ने देश के विकास के लिए कौन-कौन से कार्य किए?अथवाविक्रम साराभाई ने देश के विकास में किस तरह योगदान किया?

Answer»

विक्रम साराभाई का परिवार काफी संपन्न था। विक्रम साराभाई ने अपनी पारिवारिक सम्पत्ति से अहमदाबाद में ‘भौतिक अनुसंधान शाला’ की स्थापना की। कपड़ा उद्योग को आधुनिक बनाने के लिए उन्होंने अहमदाबाद टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन’ [ATIRA] की स्थापना की। दवाओं के उत्पादन को भी उन्होंने आधुनिक बनाने का प्रयत्न किया। भारतीय उद्योगों को कुशल प्रबंधक देने के उद्देश्य से उन्होंने ‘भारतीय प्रबंधन संस्थान’ (IIM) की स्थापना की। वे परमाणुऊर्जा के शांतिमय उपयोग के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहे। अवकाश-अनुसंधान, संदेशव्यवहार तथा शैक्षणिक कार्यों में उसका उपयोग किया।



Discussion

No Comment Found