1.

‘झूरी इन्हें फूल की छड़ी से भी न छूता था। उसकी टिटकार पर दोनों उड़ने लगते थे।’

Answer»

प्रस्तुत पंक्तियों के माध्यम से लेखक कहना चाहते हैं कि हीरा और मोती दोनों अपने मालिक के वफादार थे। जी-तोड़ मेहनत करते थे। शाम को खाने में भूसा के साथ खली, चोकर आदि भी दिया जाता। वे बड़े स्नेह के साथ खाते थे। झूरी कभी इन बैलों को मारता नहीं था अपितु स्नेह करता था। झूरी की एक आवाज पर दोनों बैल काम के लिए तत्पर रहते थे। उनकी चाल में फूर्ति आ जाती थी। वे अपने मालिक का काम बड़ी निष्ठा और लगन से करते थे।



Discussion

No Comment Found