Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

कोहनी के जोड़ पर बाँधते समय पट्टी(क) आठ (8) का अंक बनाती है(ख) साधारण चक्राकार होती है(ग) अनियमित चक्र बनाती है(घ) ढीली-ढाली होती है।

Answer»

सही विकल्प है (क) आठ (8) का अंक बनाती है

2.

गीली मरहम-पट्टी क्यों की जाती है?

Answer»

यह सूजन कम करने के लिए की जाती है।

3.

सैलानियों की पंक्तियाँ क्या दौड़ाती नजर आती हैं?A. मेड़ेंB. बकरियाँC. घोड़ेD. पतंगें

Answer»

सही विकल्प है C. घोड़े

4.

कोशिका का ऊर्जा ग्रह कहा जाता है(अ) हरितलवक को(ब) माइटोकाण्ड्रिया को(स) रिक्तिका को(द) राइबोसोम को

Answer»

सही विकल्प है (ब) माइटोकाण्ड्रिया को

5.

पादप कोशिका की प्रमुख विशेषता है(अ) कोशिकाभिति(ब) हरितलवक(स) बड़ी रिक्तिका(द) उपरोक्त सभी

Answer»

सही विकल्प है (द) उपरोक्त सभी

6.

“कथनी और करनी में अंतर” विषय पर अपने दोस्त ने जो विचार लिखे हैं, उन्हें पढ़िए।

Answer»

‘कथनी और करनी में अंतर’ इस विषय पर मेरे दोस्त ने लिखा है, “मैंने बहुत कोशिश की कि मैं जैसा कहूँ, वैसा ही करूँ, परंतु मुझे सफलता नहीं मिली। मैंने एक दिन माँ से कहा कि कल मैं सुबह जल्दी उठकर टहलने जाऊँगा। दूसरे दिन माँ मुझे जगाते-जगाते थक गई, पर मैं नहीं उठा। मेरी कथनी और करनी में हमेशा जमीन-आसमान का अंतर रहा। मेरे विचार से कहना बहुत आसान है, पर अपने कहे हुए को व्यवहार में लाना बहुत मुश्किल है। फिर भी मैं कोशिश करूँगा कि मेरी कथनी और करनी में अंतर न हो। यदि मुझे कुछ बनकर दिखाना है, तो अपनी कथनी को करनी में बदलना ही होगा।”

7.

अंदाज अपना-अपना  “कथनी और करनी में अंतर” विषय पर अपने विचार लिखिए।

Answer»

मैं मानता हूँ कि कथनी और करनी में एकता रखना वीरों और सज्जनों का काम है। कथनी और करनी उसी की एक हो सकती हैं जो सत्यवादी, निर्भय और साहसी हैं। चरित्रहीन डरपोक लोग अपनी कथनी और करनी में एकता कभी नहीं रख सकते।

8.

जो लोग आदर्शों को अपनाते नहीं, उनका ……….. अच्छा नहीं होता।A. आचरणB. जीवनC. समाज.D. परिवार

Answer»

सही विकल्प है A. आचरण

9.

किन्हीं दो अन्तःस्रावी ग्रन्थियों के नाम तथा उनके कार्य लिखिए।

Answer»

दो अन्तस्रावी ग्रन्थियाँ निम्नलिखित हैं-

1. पीयूष ग्रन्थि (कार्य)- शरीर में वृद्धि करता है। इसकी कमी से वृद्धि रुक जाती है।

2. थायरॉइड ग्रन्थि (कार्य)- शरीर की उपापचयी क्रियाओं को नियन्त्रित करता है। इसकी कमी से पेंघा रोग होता है।

10.

बस कंडक्टर ने यात्री को क्या करने से मना किया?

Answer»

बस कंडक्टर ने यात्री को बस में बीड़ी पीने से मना किया।

11.

दुकानदार ने ग्राहक और अपने बेटे के प्रति क्या पक्षपात किया?

Answer»

दुकानदार ने ग्राहक को दुकान के सामने स्कूटर खड़ा करने से रोका, पर अपने बेटे को नहीं।

12.

कोशिका के किस भाग में कोशिकांग पाये जाते हैं?

Answer»

जीवद्रव्य कला में कोशिकांग पाये जाते हैं।

13.

दुकानदार की कथनी और करनी की पोल कैसे खुल गई?

Answer»

एक व्यक्ति एक दुकान से कुछ सामान खरीदना चाहता था। वह अपना स्कूटर दुकान के सामने खड़ा कर रहा था। दुकानदार ने उसे वहाँ स्कूटर खड़ा करने से रोकते हुए कहा कि दुकान के सामने सड़क पर स्कूटर खड़ा करना ठीक नहीं है। दुकानदार की बात मानकर उसने अपना स्कूटर दूसरी जगह खड़ा कर दिया। इतने में दुकानदार का बेटा आया। उसने अपना स्कूटर दुकान के सामने सड़क पर ही खड़ा किया। परंतु दुकानदार ने उसे मना नहीं किया। इस तरह दुकानदार की कथनी और करनी की पोल खुल गई।

14.

रिक्त स्थानों की पूर्ति करो(क) जन्तुओं में हार्मोन्स ___ द्वारा स्रावित होते हैं।(ख) कोशिका सजीवों की ____ इकाई है।(ग) ____ ऊत्तक पौधों की लम्बाई में वृद्धि करने में सहायक होता है।(घ) शरीर के बाह्य सुरक्षात्मक आवरण बनाने में ____ ऊत्तक सहायता करते हैं।(ङ) समान रचना एवं कार्य वाली कोशिका के समूह को _____ कहते हैं।

Answer»

(क) जन्तुओं में हार्मोन्स अन्तःस्रावी ग्रंथियाँ द्वारा स्रावित होते हैं।
(ख) कोशिका सजीवों की रचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई है।
(ग) जिबरेलिन ऊत्तक पौधों की लम्बाई में वृद्धि करने में सहायक होता है।
(घ) शरीर के बाह्य सुरक्षात्मक आवरण बनाने में एपीथिलियम् ऊत्तक सहायता करते हैं।
(ङ) समान रचना एवं कार्य वाली कोशिका के समूह को ऊतक कहते हैं।

15.

किरायेदार को शर्मिंदा क्यों होना पड़ा?

Answer»

किरायेदार अपने घर में एक मित्र से बातें कर रहा था। उसी समय मकान-मालिक उससे चार महीने से बाकी किराया लेने आया। उसने दरवाजा खटखटाया। किरायेदार ने खिड़की से झाँककर उसे देखा। उसने अपने बेटे को समझाकर बाहर भेजा। बेटे ने कहा, “पिताजी कहते हैं कि वे घर पर नहीं हैं।” बेटे की बात सुनकर मकान-मालिक हँसने लगा। घर में बैठा मित्र मुस्कराया। इस तरह किरायेदार मित्र को अपनी कथनी और करनी में अंतर के लिए शर्मिंदा होना पड़ा।

16.

इकाई क्षेत्र पर कार्य करने वाला अभिलम्बवत् बल।

Answer»

इकाई क्षेत्र पर कार्य करने वाला अभिलम्बवत् बल है दाब।

17.

पृथ्वी द्वारा सभी वस्तुओं पर लगाया गया आकर्षण बल।

Answer»

गुरुत्वाकर्षण बल

18.

कंडक्टर के अनुसार बस में धूम्रपान का निषेध किसके लिए हैं, किसके लिए नहीं?

Answer»

कंडक्टर के अनुसार बस में धूम्रपान का निषेध यात्रियों के लिए है, ड्राइवरों और कंडक्टरों के लिए नहीं।

19.

मनुष्य स्वयं को क्या समझता है?

Answer»

मनुष्य स्वयं को गुणों की खान समझता है।

20.

यदि 1 मीटर लम्बाई, 1 मीटर चौड़ाई तथा 1 मीटर ऊँचाई वाले बर्तन को पूरी तरह पारे से भर दें तो उस बर्तन में पारे का द्रव्यमान होगा-(अ) 136 किग्रा०(ब) 136 किग्रा०(स) 1360 किग्रा०(द) 13600 किग्रा०

Answer»

सही विकल्प है (द) 13600 किग्रा०

21.

दाब का मात्रक है –(अ) न्यूटन मीटर(ब) किलोग्राम(स) जूल(द) न्यूटन/मीटर

Answer»

सही विकल्प है (द) न्यूटन/मीटर

22.

जल पम्प में कितने वाल्व होते हैं? प्रत्येक का कार्य स्पष्ट करें।

Answer»

जल पम्प में दो वाल्व होते हैं, एक वाल्व पिस्टन में तथा एक वाल्व पम्प की नली में होता है। ये वाल्व पानी को पम्प की नली से बाहर निकालने में सहायता करते हैं।

23.

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिएः(क) किसी तल पर लगने वाले अभिलम्बवत् बल को ___ कहते हैं।(ख) चाकू को रेत कर इसकी धार के क्षेत्रफल को ___ करते हैं।(ग) समुद्र तट से ऊँचाई बढ़ने पर वायुमण्डलीय दाब ____ पारे के स्तम्भ के बराबर होता है।(घ) वस्तु घनत्व तथा ____ जल के घनत्व का अनुपात आपेक्षित घनत्व कहलाता है।(ङ) द्रव सभी दिशाओं में ____ दाब डालता है।

Answer»

(क) किसी तल पर लगने वाले अभिलम्बवत् बल को दाब कहते हैं।
(ख) चाकू को रेत कर इसकी धार के क्षेत्रफल को कम करते हैं।
(ग) समुद्र तट से ऊँचाई बढ़ने पर वायुमण्डलीय दाब 96 cm height पारे के स्तम्भ के बराबर होता है।
(घ) वस्तु घनत्व तथा r°C जल के घनत्व का अनुपात आपेक्षित घनत्व कहलाता है।
(ङ) द्रव सभी दिशाओं में समान दाब डालता है।

24.

वह बल जो वस्तु को जल में तैरते हुए रखती है।

Answer»

उत्प्लावन बल

25.

यदि किसी वस्तु को जल में पूर्णतः डुबाने पर उस पर लगने वाला उत्प्लावन बलवस्तु का भार, अतः(अ) वस्तु जल में डूब जाएगी।(ब) वस्तु सतह पर तैरेगी।(स) वस्तु जल में कुछ डूबी हुई तैरेगी(द) वस्तु सतह के नीचे पूरी डूबी हुई तैरेगी

Answer»

सही विकल्प है (द) वस्तु सतह के नीचे पूरी डूबी हुई तैरेगी।

26.

उत्प्लावन बल किसे कहते हैं? इसके आधार पर प्लवन का सिद्धान्त स्पष्ट करें।

Answer»

किसी वस्तु को पानी में या द्रव में पूर्णतः डुबोने पर वह अपने आयतन के बराबर द्रव विस्थापित करती है, उसे उत्प्लावन बल कहते हैं।

प्लवन का सिद्धान्त-वस्तु का भार उत्प्लावन बल के बराबर या इससे कम होने पर वस्तु तैरती रहती है। चूंकि वस्तु पर कार्यरत उत्प्लावन बल = वस्तु द्वारा विस्थापित द्रव का भारे। इसलिए जब वस्तु का भार वस्तु द्वारा हटाए गए पानी के बराबर होता है तो वस्तु पानी की सतह पर पूर्णतः डुबी हुई तैरती है इसे प्लवन का सिद्धान्त कहते हैं।

27.

आप पिन को नुकीला क्यों बनाते हैं?

Answer»

पिन को नुकीला बनाने से इसका क्षेत्रफल कम होता है। जिसके कारण दाब में वृद्धि होती है।

28.

दाब का S.I. मात्रक है।

Answer»

दाब का S.I. मात्रक न्यूटन है।

29.

50 मीटर गहरे समुद्र की तली पर दाब क्या होगा? P = hdg (समुद्र के जल का घनत्व = 1.01 x 103 किग्रा/मी3, g= 10 मीटर/सेकंड2)

Answer»

समुद्र के जल का घनत्व (d) = 1.01 x 103 किग्रा/मी3

g= 10 मीटर/सेकंड2

50 मीटर गहरे समुद्र की तली पर दाब (p) = hdg

= 50 x 1.01 x 103 x 10

= 505 x 103

= 5.05 x 105 न्यूटन/मीटर2

30.

आर्कमीडिज का सिद्धान्त क्या है?

Answer»

जब कोई वस्तु किसी द्रव में पूर्णतः या आंशिक रूप से डुबोई जाती है तो उसके भार में कमी प्रतीत होती है। भार में यह आभासी कमी उस वस्तु द्वारा हटाए गए द्रव के भार के बराबर होती है। इसे आर्कमीडिज का सिद्धान्त कहते हैं।

31.

न्यूट्रॉन पर आवेश होता है(अ) धन आवेश(ब) ऋणु आवेश(स) कोई आवेश नहीं(द) कभी धन आवेश कभी ऋण आवेश

Answer»

सही विकल्प है (स) कोई आवेश नहीं

32.

ईश्वर ने मनुष्य को अन्य प्राणियों से किस प्रकार श्रेष्ठ बनाया है?

Answer»

ईश्वर ने मनुष्य को सोचने-विचारने और कल्पना करने के लिए मस्तिष्क दिया है। उसने मनुष्य को अच्छे-बुरे का निर्णय करने के लिए विवेक-बुद्धि दी है। वाणी का वरदान भी केवल मनुष्य को ही मिला है। मनुष्य जैसा सुंदर शरीर किसी दूसरे प्राणी का नहीं है। इस प्रकार ईश्वर ने मनुष्य को अन्य प्राणियों से श्रेष्ठ बनाया है।

33.

“धूम्रपान वर्जित है।” कहाँ-कहाँ और क्यों लिखा होता है?

Answer»

“धूम्रपान वर्जित है।” ऐसा बसों और रेलगाड़ियों जैसे सार्वजनिक वाहनों में लिखा होता है। अस्पतालों, सिनेमागृहों और दवाखानों में भी धूम्रपान न करने की चेतावनी दी जाती है। बाग-बगीचे, पुस्तकालय, प्रतीक्षालय, धर्मशाला और सार्वजनिक शौचालय आदि स्थानों पर ऐसी पट्टियाँ लगी होती हैं। धूम्रपान से वायु प्रदूषित होती है। प्रदूषित वायु में साँस लेने से छाती और फेफड़े की कई बीमारियाँ होती हैं। इसलिए सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान की मनाई की जाती है।

34.

मकान-मालिक कितने महीने का किराया लेने आया था?A. तीनB. चारC. पाँचD. छः

Answer»

सही विकल्प है B. चार

35.

बिजली का बिल जमा कराने गए सज्जन का पोता कितने वर्ष का था?A. पाँचB. छ:C. सातD. आठ

Answer»

सही विकल्प है D. आठ

36.

लैंगिक प्रजनन में भाग लेते हैं(अ) दो नर जन्तु(ब) एक नर एवं एक मादा जन्तु(स) दो मादा जन्तु(द) इनमें से कोई नहीं

Answer»

सही विकल्प है (ब) एक नर एवं एक मादा जन्तु

37.

बादल का बाप और बेटा कौन है?

Answer»

बादल का बाप और बेटा पानी है।

38.

पहेलियों का क्या महत्त्व है? .

Answer»

पहेलियों से हमारा मनोरंजन होता है। उनको हल करने से हमारी सोचने-समझने की शक्ति बढ़ती है। पहेलियों से हमारा भाषा-ज्ञान बढ़ता है। पहेलियों के माध्यम से हमारी तर्क-शक्ति का विकास होता है। बच्चों के मानसिक विकास के लिए पहेलियाँ बहुत उपयोगी हैं।

39.

शेर कैसा राजा है?

Answer»

राजा महल में रहता है, बढ़िया पलंग पर सोता है। परंतु शेर ऐसा राजा है जिसके सोने के लिए पलंग नहीं होता। जंगल ही उसका महल है। उसके पास धन-संपत्ति का खजाना भी नहीं है। फिर भी वह जंगल का ‘राजा’ है।

40.

फोन को क्या कहलाना पसंद नहीं है?

Answer»

फोन को ‘चुगलखोर’ कहलाना पसंद नहीं है।

41.

इण्टरनेट क्या है?

Answer»

विश्व के विभिन्न स्थानों पर स्थापित टेलीफोन लाइनों अथवा उपग्रहों की सहायता से एक-दूसरे के साथ जुड़े कम्प्यूटरों का नेटवर्क ही इण्टरनेट कहलाता है। वास्तव में देखा जाए तो इण्टरनेट विभिन्न नेटवर्को का एकीकरण रूप ही है।

42.

सेल्यूलर फोन पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

Answer»

सूचना वे दूरसंचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सेल्यूलर प्रणाली का विशेष योगदान है। इस प्रणाली द्वारा सन्देश भेजने के लिए रेडियो तरंगों का प्रयोग किया जाता है। वर्तमान में इस प्रणाली में वैप (Wireless Application Protocol-WAP) नामक तकनीक का समायोजन कर इसे और भी सक्षम तथा प्रभावी बना दिया गया है। इस तकनीक से सेल्यूलर फोन के द्वारा इण्टरनेट से सम्बन्ध जुड़ जाता है तथा इससे फैक्स तथा ई-मेल की सुविधा प्राप्त की जा सकती है। भारत में भी कई कम्पनियाँ इस तकनीक से जुड़ चुकी हैं।
भारत में वर्तमान में जी०एस०एम० तकनीक का प्रयोग मुख्य रूप से हो रहा है। मई, 2000 ई० से जी०पी०आर०एस० नामक नयी तकनीक का प्रयोग शुरू हुआ है।

43.

‘बादल’ का पर्यायवाची शब्द ………. है।A. आकाशB. अंतरिक्षC. मेघD. वर्षा

Answer»

सही विकल्प है C. मेघ

44.

भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक हैं(अ) डॉ० हारवर्ड माइकल(ब) आर्यभट्ट(स) डॉ० विक्रम साराभाई(द) इनमें से कोई नहीं

Answer»

सही विकल्प है (स) डॉ० विक्रम साराभाई

45.

आधुनिक संचार का माध्यम है।(अ) इण्टरनेट(ब) पत्र(स) कबूतर(द) इनमें से कोई नहीं

Answer»

सही विकल्प है (अ) इण्टरनेट

46.

एनईजीमी की शुरुआत कब हुई थी?

Answer»

18 मई 2006 में।

47.

रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।(क) व्यापार का अर्थ है __ और ____।(ख) _____ और मोनो रेल परिवहन के नवीन साधन हैं।(ग) स्नैपडील, फ्लिपकार्ट आदि ____ कम्पनियाँ हैं।(घ) आईसीटी, योजना का आरम्भ ____ में हुआ।(ङ) थ्री-जी और फोर जी _____ के साधन हैं।

Answer»

(क) व्यापार का अर्थ है क्रय और विक्रय।।
(ख) मैट्रो रेल, बुलेट ट्रेन और मोनो रेल परिवहन के नवीन साधन हैं।
(ग) स्नैपडील, फ्लिपकार्ट आदि ऑनलाइन कम्पनियाँ हैं।
(घ) आईसीटी, योजना का आरम्भ 2004 में हुआ।
(ङ) थ्री-जी और फोर जी मोबाइल के साधन हैं।

48.

राष्ट्रीय अनुसंधान समिति का गठन कब हुआ?

Answer»

राष्ट्रीय अनुसंधान समिति का गठन 1962 में हुआ।

49.

ऊर्जा के नवीकरण स्रोत है-(अ) पेट्रोल(ब) डीजल(स) एलपीजी(द) सौर ऊर्जा

Answer»

सही विकल्प है (द) सौर ऊर्जा

50.

दूरसंचार व कम्प्यूटर क्रान्ति के लाभों का संक्षिप्त परिचय दीजिए।यासूचना क्रान्ति का महत्त्व बताइए। या आर्थिक विकास में दूरसंचार व्यवस्था के महत्त्व को समझाइए। याकम्प्यूटर के कोई दो लाभ लिखिए।

Answer»

दूरसंचार व कम्प्यूटर क्रान्ति के क्षेत्र में भारत की प्रगति आश्चर्यजनक मानी जाती है। इसके प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं.

⦁    इसका उपयोग उपग्रहों की कक्षा का निर्धारण तथा रॉकेट प्रक्षेपण में किया जाता है।
⦁    प्रतिरक्षा विज्ञान में कम्प्यूटर की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रक्षेपास्त्रों के प्रक्षेपण की प्रणाली कम्प्यूटर पर ही आधारित हैं।
⦁    इंजीनियरिंग का प्रत्येक क्षेत्र कम्प्यूटर पर ही आश्रित है।
⦁    प्रकाशन व छपाई के क्षेत्र की तो इसने काया ही पलट दी है।
⦁    बैंकों, वित्तीय संस्थाओं तथा परिवहन सेवाओं में इसकी बड़ी उपयोगिता है।
⦁    इसमें मौसम सम्बन्धी पूर्व-जानकारियाँ प्राप्त होती हैं।
⦁    चिकित्सा विज्ञान में शल्य चिकित्सा के क्षेत्रों में इसके उपयोग ने मनुष्य के जीवन को सुरक्षित बनाया है।
⦁    शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापक व परीक्षाफल विश्लेषण आदि में इसका उपयोग लाभ कर रहा है।
⦁    उद्योग व व्यापार के क्षेत्र में इसने गजब की सफलता पायी है।
28 मार्च, 1998 ई० को भारत ने एशिया के सबसे बड़े सुपर कम्प्यूटर का सफल निर्माण करके इस क्षेत्र में अमेरिका तथा अन्य विकसित देशों के वर्चस्व को कड़ी चुनौती दी है। कम्प्यूटर वास्तव में मानव के विकास का पर्यायवाची बन गया है।
एक अन्य प्रमुख नेटवर्क नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेन्टर (एन०आई०सी०) के रूप में सामने आया जिसने प्रायः सभी जनपद मुख्यालयों को राष्ट्रीय नेटवर्क से जोड़ दिया। एन०आई०सी० आज देश के विभिन्न भागों में 1,400 स्थलों को अपने नेटवर्क के जरिए जोड़े हुए है। एक नेटवर्क बहुत सूक्ष्म अपरचर टर्मिनल्स (बी०एम०ए०टी०) पर आधारित है। एन०आई०सी० का मुख्य उद्देश्य राजकीय कार्यक्रमों के लिए सूचना जारी करना है। लेकिन बहुत अधिक समय से एन०आई०सी० अर्द्धसरकारी संगठनों के लिए भी बैण्डविड्थ उपलब्ध करा रहा है।
आम आदमी के लिए इण्टरनेट का आगमन 15 अगस्त, 1995 ई० को हुआ, जब विदेश संचार निगम लिमिटेड ने देश में अपनी सेवाओं का आरम्भ किया। शुरू के कुछ वर्षों में इण्टरनेट की पहुँच अत्यधिक धीमी रही, लेकिन हाल के वर्षों में बी० एस०एन०एल० के उपभोक्ताओं की संख्या में जबर्दस्त वृद्धि हुई है। 1999 ई० में टेलीकॉम क्षेत्र को निजी कम्पनियों के लिए खोल दिये जाने के परिणामस्वरूप अनेक नये सेवा प्रदाता बेहद प्रतिस्पर्धा विकल्पों के साथ सामने आये। भारत में इण्टरनेट के अनुमानतः 5 लाख कनेक्शन हैं और उसके उपभोक्ताओं की संख्या नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर ऐण्ड सर्विसेज कम्पनीज (नास्कोम) के अनुसार वर्ष 2011 तक 65 लाख के आँकड़े को पार कर चुकी थी और इसमें लगातार बढ़ोतरी जारी थी।
अनेक राज्य सरकारों ने सूचना प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहन देने वाली नीतियाँ अपनायी हैं। इनमें ग्राम स्तर तक सम्पर्क और पहुँच बनाने के उद्देश्य पर मुख्य बल दिया गया है। यदि इन नीतियों का सही रूप में परिपालन हुआ तो सचमुच ये सभी मानव समुदाय से जुड़ जाएँगे। सरकारी एजेन्सियाँ आई०टी० के लाभ को सामान्य जन तक पहुँचाने के लिए प्रयत्नशील हैं। भारतीय रेल द्वारा कम्प्यूटरीकृत आरक्षण, आन्ध्र प्रदेश सरकार द्वारा शहरों के मध्य सूचना-प्रणाली की स्थापना तथा केरल सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा फास्ट रिलायबेल इन्सटेण्ट एफीशिएण्ट नेटवर्क फॉर डिस्बर्समेण्ट ऑफ सर्विसेज़ (फ्रेंड्स) जैसी पेशकशों ने इस दिशा में देश के आम नागरिकों की अपेक्षाओं को अत्यधिक बढ़ा दिया है।