1.

“धूम्रपान वर्जित है।” कहाँ-कहाँ और क्यों लिखा होता है?

Answer»

“धूम्रपान वर्जित है।” ऐसा बसों और रेलगाड़ियों जैसे सार्वजनिक वाहनों में लिखा होता है। अस्पतालों, सिनेमागृहों और दवाखानों में भी धूम्रपान न करने की चेतावनी दी जाती है। बाग-बगीचे, पुस्तकालय, प्रतीक्षालय, धर्मशाला और सार्वजनिक शौचालय आदि स्थानों पर ऐसी पट्टियाँ लगी होती हैं। धूम्रपान से वायु प्रदूषित होती है। प्रदूषित वायु में साँस लेने से छाती और फेफड़े की कई बीमारियाँ होती हैं। इसलिए सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान की मनाई की जाती है।



Discussion

No Comment Found