1.

सेल्यूलर फोन पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

Answer»

सूचना वे दूरसंचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सेल्यूलर प्रणाली का विशेष योगदान है। इस प्रणाली द्वारा सन्देश भेजने के लिए रेडियो तरंगों का प्रयोग किया जाता है। वर्तमान में इस प्रणाली में वैप (Wireless Application Protocol-WAP) नामक तकनीक का समायोजन कर इसे और भी सक्षम तथा प्रभावी बना दिया गया है। इस तकनीक से सेल्यूलर फोन के द्वारा इण्टरनेट से सम्बन्ध जुड़ जाता है तथा इससे फैक्स तथा ई-मेल की सुविधा प्राप्त की जा सकती है। भारत में भी कई कम्पनियाँ इस तकनीक से जुड़ चुकी हैं।
भारत में वर्तमान में जी०एस०एम० तकनीक का प्रयोग मुख्य रूप से हो रहा है। मई, 2000 ई० से जी०पी०आर०एस० नामक नयी तकनीक का प्रयोग शुरू हुआ है।



Discussion

No Comment Found