1.

ईश्वर ने मनुष्य को अन्य प्राणियों से किस प्रकार श्रेष्ठ बनाया है?

Answer»

ईश्वर ने मनुष्य को सोचने-विचारने और कल्पना करने के लिए मस्तिष्क दिया है। उसने मनुष्य को अच्छे-बुरे का निर्णय करने के लिए विवेक-बुद्धि दी है। वाणी का वरदान भी केवल मनुष्य को ही मिला है। मनुष्य जैसा सुंदर शरीर किसी दूसरे प्राणी का नहीं है। इस प्रकार ईश्वर ने मनुष्य को अन्य प्राणियों से श्रेष्ठ बनाया है।



Discussion

No Comment Found