Saved Bookmarks
| 1. |
दुकानदार की कथनी और करनी की पोल कैसे खुल गई? |
|
Answer» एक व्यक्ति एक दुकान से कुछ सामान खरीदना चाहता था। वह अपना स्कूटर दुकान के सामने खड़ा कर रहा था। दुकानदार ने उसे वहाँ स्कूटर खड़ा करने से रोकते हुए कहा कि दुकान के सामने सड़क पर स्कूटर खड़ा करना ठीक नहीं है। दुकानदार की बात मानकर उसने अपना स्कूटर दूसरी जगह खड़ा कर दिया। इतने में दुकानदार का बेटा आया। उसने अपना स्कूटर दुकान के सामने सड़क पर ही खड़ा किया। परंतु दुकानदार ने उसे मना नहीं किया। इस तरह दुकानदार की कथनी और करनी की पोल खुल गई। |
|