1.

भारत में ई-कॉमर्स की प्रगति पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। उपभोक्ताओं को ई-कॉमर्स से क्या लाभ प्राप्त होते हैं?याई-कॉमर्स के कोई दो लाभ लिखिए। 

Answer»

भारत में सॉफ्टवेयर सम्बन्धी आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की सर्वोच्च संस्था ‘नैसकाम’ ने ई-कॉमर्स के क्षेत्र में भारत की क्षमता का सही तरीके से प्रयोग करने के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर कार्य किया है। इन दोनों के सहयोग से ऐसे प्रयास किये जा रहे हैं जिससे सॉफ्टवेयर क्षेत्र के अंग्रेजी के ‘ई’ अक्षर से शुरू होने वाले तीन क्षेत्रों – (i) एजुकेशन (शिक्षा), (ii) एण्टरप्रेन्योरशिप (उद्यमिता) तथा (iii) इम्प्लॉयमेण्ट (रोजगार) का अर्थव्यवस्था में उपलब्ध साधनों का अधिकतम प्रयोग कर भारतीय अर्थव्यवस्था की आर्थिक, सामाजिक, मौद्रिक तथा शैक्षिक नींव को मजबूत करना है। कुल मिलाकर ई-कॉमर्स विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ वर्षों में विश्व में ई-कॉमर्स से भारी परिवर्तन आएगा।
भारत में ई-कॉमर्स यद्यपि अभी नया है, उद्यमियों को इसकी क्षमता व लाभों का ज्ञान हो गया है। भारत में कम्प्यूटरों की घटती कीमतें तथा इण्टरनेट के बढ़ते उपयोग से ई-कॉमर्स के माध्यम से व्यापार को बड़ा प्रोत्साहन मिला है।

उपभोक्ताओं को ई-कॉमर्स से निम्नलिखित लाभ प्राप्त हो रहे हैं

⦁    बाजार की वस्तुओं की पूरी जानकारी कम्प्यूटर पर मिल जाती है।
⦁    वस्तु का चुनाव करने की सुविधा है।
⦁    वस्तुओं के गुण-दोषों का वर्णन पर्दे पर मिलता है।
⦁    खरीदारी में किफायत रहती है तथा भाग-दौड़ की बचत होती है।
⦁    मोल-भाव करने की सुविधा रहती है।
⦁    उत्पादक कम्पनी की पूरी जानकारी कम्प्यूटर पर ही प्राप्त हो जाती है।
⦁    उत्पादों की विशेषताओं व कीमतों की तुलना करके चयन से पहले उसकी समीक्षा की जाती है।
⦁    उत्पादक कम्पनी द्वारा खरीद्रा गया माल उपभोक्ता के घर तक पहुँचाने की सुविधा है।
⦁    भुगतान एकाउण्ट से एकाउण्ट में ट्रान्सफर हो जाता है।
विशेष बात यह भी है कि ई-कॉमर्स व्यापार में भारी लागत वाले, महँगे फुटकर शो-रूमों की आवश्यकता नहीं होती है। एक छोटे से कक्ष में बैठकर सारा व्यापार होता है। इण्टरनेट के द्वारा क्रेता के बैंक खाते से माल का मूल्य विक्रेता के खाते में ट्रान्सफर हो जाता है। भुगतान के लिए कहीं जाना नहीं पड़ता।
भारत में ई-कॉमर्स का भविष्य अत्यधिक उज्ज्वल है। भारत में ई-कॉमर्स से होने वाला व्यापार 2010 ई० में ₹10,000 करोड़ को पार कर चुका था।



Discussion

No Comment Found