1.

विक्रम साराभाई के परिवार में किन-किन महानुभावों का आना-जाना होता था? उनका बालक विक्रम पर क्या प्रभाव पड़ा?

Answer»

विक्रम साराभाई का परिवार एक देशप्रेमी संपन्न परिवार था। 1924 में रवीन्द्रनाथ टैगोर तथा दीनबंधु एन्डज उनके पारिवारिक निवास रिट्रीट पर आए थे। प्रसिद्ध इतिहासकार यदुनाथ सरकार, भौतिक वैज्ञानिक जगदीशचन्द्र बोस और चन्द्रशेखर रमन, प्रसिद्ध चितरंजनदास, भूलाभाई देसाई, मदनमोहन मालवीय, महादेव देसाई, काका कालेलकर, आचार्य कृपलानी आदि महानुभाव उनके परिवार में आते-जाते रहते थे। इनके संपर्क से विक्रम साराभाई में बचपन से ही देशप्रेम की भावना विकसित हुई थी। उनका सारा जीवन इसी भावना से प्रेरित रहा था।



Discussion

No Comment Found