1.

‘प्रेमालिंगन और चुंबन का वह दृश्य बड़ा ही मनोहर था।।

Answer»

झूरी ने अपने दोनों बैलों को खेती का काम करवाने के लिए अपने साले गया को दे दिया। बैलों ने समझा कि उसके मालिक ने उन्हें बेच दिया है। रात को जब सभी लोग सो गए तब वे पगहा तुड़ाकर वापस आ गये। झूरी सुबह दोनों बैलों को चरनी पर देखा तो बड़ा खुश हो गया। बैल भी अपने मालिक को देखकर खुश हो गए। हीरा, मोती और झूरी अपने प्रेम को व्यक्त करने के लिए एकदूसरे को आलिंगन और चुंबन देने लगे। वास्तव में यह दृश्य बड़ा ही मनोहर था। हीरा और मोती अपने मालिक को तथा झूरी अपने बेलों को पाकर बहुत प्रसन्न हुए और आलिंगन तथा चुंबन से अपने प्रेम को अभिव्यक्त किया।



Discussion

No Comment Found