1.

‘उसके चेहरे पर एक विषाद स्थायी रूप से छाया रहता है।’

Answer»

उपर्युक्त पंक्ति के माध्यम से लेखक प्रेमचंद ने गधे की विशेषता का वर्णन किया है। संसार के सभी पशु-पक्षी अपने जीवन में आनेवाले हर्ष-विषाद को अभिव्यक्त करते हैं, किन्तु गधा एक ऐसा प्राणी है, जो हर हाल में एक जैसा रहता है। उसके चेहरे पर न तो खुशी का भाव दिखाई देता है न दुख का, न असंतोष का बस एक विषाद का रंग स्थायी रूप से उसके चेहरे पर छाया रहता है। सुख-दुःख, लाभ-हानि किसी भी दशा में उसके चेहरे के हाव-भाव को किसी ने बदलते नहीं देखा। इसीलिए प्रेमचंदजी ने उसकी तुलना ऋषि-मुनियों से की है।



Discussion

No Comment Found