1.

विक्रम साराभाई में कौन-कौन से गुण थे?

Answer»

विक्रम साराभाई देश के प्रति समर्पित वैज्ञानिक थे। स्वदेश भावना उनकी रग-रग में बसी हुई थी। अनासक्त भाव से कर्म करना उनका स्वभाव था। वे निरंतर अनुसंधान के पक्षपाती थे। इसीलिए देशभर में जगह-जगह उन्होंने अनुसंधान केन्द्रों की स्थापना की। इतनी संपन्नता होने के बावजूद उनका जीवन सादगीपूर्ण था। वे सच्चे कर्मयोगी थे। वे एक योग्य शिक्षक थे। विश्वशांति की स्थापना को वे अपना धर्म मानते थे। सचमुच, वे आधुनिक भारत की एक विरल विभूति थे।



Discussion

No Comment Found