This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.
| 1. |
समाधि क्यों बनाई जाती है? |
|
Answer» किसी विशिष्ट व्यक्ति या प्राणी की याद कायम रखने और उसके प्रति अपना प्रेम तथा सम्मान प्रकट करने के लिए उसकी समाधि बनाई जाती है। |
|
| 2. |
सेठ ने बनजारे के साथ कौन-सी शर्त रखी? . |
|
Answer» बनजारा सेठ के पास उधार रुपये लेने के लिए आया था; परंतु रुपये के बदले में गिरवी रखने के लिए उसके पास कुछ भी नहीं था। तब सेठ ने बनजारे से कहा कि तुम अपना कुत्ता ही जमानत के रूप में रख दो। जब तुम सारे पैसे लौटा दोगे तब कुत्ता तुम्हें वापस लौटा दूंगा। इस प्रकार सेठ ने बनजारे के आगे रकम के बदले में कुत्ते को गिरवी रखने की शर्त रखी। |
|
| 3. |
चोरों ने चोरी का माल-सामान कहाँ गाड़ा था?A. खेत मेंB. बगीचे मेंC. जंगल मेंD. मैदान में |
|
Answer» सही विकल्प है C. जंगल में |
|
| 4. |
उधार लिए गए रुपयों पर क्या देना पड़ता है?A. मूलधनB. सूदC. जुर्मानाD. दंड |
|
Answer» सही विकल्प है B. सूद |
|
| 5. |
बनजारा अपने पास कौन-सा हथियार रखता था?A. बंदूकB. पिस्तौलC. मालाD. लाठी |
|
Answer» सही विकल्प है D. लाठी |
|
| 6. |
‘कुत्ते की वफ़ादारी’ कहानी से क्या शिक्षा मिलती है? |
|
Answer» लाखा ने अपने कुत्ते को सेठ को छोड़कर अपने पास आते देखा तो जल्दबाजी में उस पर लाठी का प्रहार कर दिया। उससे कुत्ते की मृत्यु हो गई। इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। सोच-समझकर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। जल्दबाजी में काम करने पर बाद में लाखा बनजारा की तरह पछताना पड़ता है। |
|
| 7. |
बनजारा सामान ढोने के लिए ………. उपयोग करता था।A. हाथियों काB. घोड़ों काC. ऊँटों काD. गधों का |
|
Answer» सही विकल्प है C. ऊँटों का |
|
| 8. |
पाटण कहाँ है?A. उत्तर गुजरात मेंB. दक्षिण गुजरात मेंC. पूर्व गुजरात मेंD. पश्चिम गुजरात में |
|
Answer» A. उत्तर गुजरात में |
|
| 9. |
लाखा बनजारा रुपये लेने किसके पास गया? |
|
Answer» लाखा बनजारा रुपये लेने राधनपुर के एक सेठ के पास गया। |
|
| 10. |
बनजारे क्या करते थे? |
|
Answer» बनजारे व्यापार के लिए माल-सामान लाने-ले जाने का काम करते थे। |
|
| 11. |
राधनपुर कहाँ है? |
|
Answer» राधनपुर उत्तर गुजरात के पाटण जिले में है। |
|
| 12. |
सेठ ने कुत्ते को क्यों मुक्त कर दिया? |
|
Answer» सेठ के यहाँ चोरों ने डाका डाला था। कुत्ते ने चोरों का पीछा किया। चोरों ने दूर जंगल में जाकर सारा माल जमीन में गाड़ दिया । फिर वे भाग गए। कुत्ता सेठजी को जंगल में ले गया और भौंक-भौंककर वह जगह बताने लगा, जहाँ चोरों ने माल गाड़ा था। थोड़ा खोदने पर ही चुराया गया सारा सामान मिल गया। सेठजी की खुशी का पार न रहा। कुत्ते की वफ़ादारी पर मुग्ध होकर सेठजी ने उसे मुक्त कर दिया। |
|
| 13. |
आप इस कहानी को और कौन-कौन-से उचित शीर्षक देना चाहेंगे? |
|
Answer» मैं इस कहानी को निम्नलिखित शीर्षक देना चाहूँगा : (1) जल्दबाजी का नतीजा (परिणाम) |
|
| 14. |
बनजारे ने कुत्ते को आते देख कुछ सोचा होता तो क्या होता? |
|
Answer» बनजारे ने कुत्ते को आते देख कुछ सोचा होता तो वह कुत्ते पर लाठी से प्रहार न करता। कुत्ता बनजारे के पास पहुँच जाता तो बनजारा उसके गले में बंधी हुई चिट्ठी अवश्य देखता। चिट्ठी पढ़कर उसे खुशी होती और अपने कुत्ते पर गर्व का अनुभव होता। |
|
| 15. |
कैसी हवा मस्ती ढोकर लाती है?A. ठंडीB. बरसातीC. धीमीD. तेज |
|
Answer» सही विकल्प है A. ठंडी |
|
| 16. |
वर्षाऋतु में बूंदें कैसे गिरती हैं?A. चम-चमB. छम-छमC. डम-डमD. सन्-सन् |
|
Answer» सही विकल्प है B. छम-छम |
|
| 17. |
सुबह खुशी के गीत कौन गाता है?A. कलियाँB. लहरेंC. हवाएँD. चिड़ियाँ |
|
Answer» सही विकल्प है D. चिड़ियाँ |
|
| 18. |
कुत्ते को वफ़ादार प्राणी क्यों कहा गया है? |
|
Answer» कुत्ता अपने मालिक के घर का भरोसेमंद चौकीदार है। कुत्ते के कारण चोर मालिक के घर में घुसने की हिम्मत नहीं करते। यदि चोर मालिक का सामान चुरा ले जा रहे हों तो कुत्ता उनका पीछा करता है। अगर चोरों ने कहीं सामान छिपाया हो तो कुत्ता मालिक को उस जगह तक ले जाता है और छिपाया हुआ सामान वापस दिला देता है। मालिक के लिए कुत्ता अपना जीवन भी कुर्बान कर देता है। अपने इन्हीं गुणों के कारण कुत्ते को ‘वफ़ादार प्राणी’ कहा गया है। |
|
| 19. |
पुस्तकों के बारे में गाँधीजी ने क्या कहा था? |
|
Answer» पुस्तकों के बारे में गाँधीजी ने कहा था कि ‘पुस्तकें हमारे मन के लिए साबुन का कार्य करती हैं।’ |
|
| 20. |
उमियानगर सोसायटी किस शहर में है?A. मुंदरा मेंB. सूरत मेंC. बड़ौदा मेंD. अहमदाबाद में |
|
Answer» A. मुंदरा में |
|
| 21. |
पत्र भेजने के लिए आम तौर पर पोस्टकार्ड, अंतर्देशीय पत्र या लिफ़ाफ़ा इस्तेमाल किया जाता है।डाकघर जाकर इनका मूल्य पता कीजिए। यह भी पता कीजिए कि इनमें क्या अंतर होता है :(1) पोस्टकार्ड : ………………….(2) अंतर्देशीय पत्र : ………………(3) लिफ़ाफ़ा : …………………. |
|
Answer» (1) पोस्टकार्ड : पोस्टकार्ड खुला होता है। इसमें लिखने के लिए अधिक जगह नहीं होती। इसका मूल्य 50 पैसे हैं। (2) अंतर्देशीय पत्र : इसे लिखने के बाद तीन ओर से मोडकर बंद किया जा सकता है। इसका उपयोग केवल अपने देश में ही हो सकता है। इसका मूल्य 2.50 रुपए हैं। (3) लिफ़ाफ़ा : अलग कागज पर पत्र लिखकर और उसे मोडकर लिफ़ाफ़े में रखा जाता है। इसमें पत्र सुरक्षित रहता है। लिफ़ाफ़े पत्र के अलावा प्रायः बहनें अपने दूर रहनेवाले भाइयों को राखी भेजती हैं। इसका मूल्य 5 रुपए हैं। |
|
| 22. |
मन का मैल कौन दूर करता है?A. संतB. संगीतC. भजनD. पुस्तकें |
|
Answer» सही विकल्प है D. पुस्तकें |
|
| 23. |
ताबें हमें भले-बुरे का …(अ) महत्त्व बताती हैं।(ब) स्रोत बताती हैं।(क) फर्क बताती हैं। |
|
Answer» किताबें हमें भले-बुरे का फर्क बताती है। |
|
| 24. |
कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (साबुन, स्रोत, वांचे गुजरात, जीवन, जिज्ञासा, पुस्तक)(1) तुम भी …………… अभियान में सम्मिलित हुए होंगे।(2) जो …………… के मित्र, वो मेरे भी मित्र।(3) पुस्तकें मन के मैल के लिए …………… का कार्य करती हैं।(4) किताबें ज्ञान का …………… हैं।(5) किताबों से हमारी ………… पूर्ण होती है।(6) हमें किताबें पढ़कर …………… को सजाना और सँवारना है। |
|
Answer» (1) तुम भी ‘वांचे गुजरात’ अभियान में सम्मिलित हुए होंगे। (2) जो पुस्तक के मित्र, वो मेरे भी मित्र। (3) पुस्तकें मन के मैल के लिए साबुन का कार्य करती हैं। (4) किताबें ज्ञान का स्रोत हैं। (5) किताबों से हमारी जिज्ञासा पूर्ण होती है। (6) हमें किताबें पढ़कर जीवन को सजाना और सँवारना है। |
|
| 25. |
पुस्तकें पढ़कर क्या करने की हमारी जिम्मेदारी हैं?A. ज्ञान-वितरणB. ज्ञान-अर्जनC. ज्ञान-मंथनD. नव-जागरण |
|
Answer» सही विकल्प है B. ज्ञान-अर्जन |
|
| 26. |
ज्ञान प्राप्त करने की उत्सुकता क्या कहलाती है?A. कामनाB. अभिलाषाC. जिज्ञासाD. अकुलाहट |
|
Answer» सही विकल्प है C. जिज्ञासा |
|
| 27. |
‘वांचे अभियान’ के संदर्भ में राज्य सरकार ने कौन-सा सूत्र घोषित किया था? |
|
Answer» ‘वांचे गुजरात’ के संदर्भ में राज्य सरकार ने यह सूत्र घोषित किया था : ‘जो पुस्तक के मित्र, वो मेरे भी मित्र’। |
|
| 28. |
जन कई दिनों से क्या विचार कर रहा था? |
|
Answer» पूजन कई दिनों से मनोज को पत्र लिखने का विचार कर रहा था। |
|
| 29. |
हमें जन्मदिन के अवसर पर भेंट में …(अ) पुस्तकें देनी चाहिए।(ब) गुलदस्ता देना चाहिए।(क) कोई उपयोगी चीज देनी चाहिए। |
|
Answer» हमें जन्मदिन के अवसर पर भेंट में पुस्तकें देनी चाहिए। |
|
| 30. |
किताबें मन का अंधकार मिटाकर …(अ) प्रेम का संचार करती हैं।(ब) ज्ञान का संचार करती हैं।(क) प्रकाश का संचार करती हैं। |
|
Answer» किताबें मन का अंधकार मिटाकर ज्ञान का संचार करती हैं। |
|
| 31. |
गद्यांश पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए।एक बार मेरे पिताजी श्रवण की पितृभक्ति’ नामक पुस्तक खरीद कर लाये। मैंने उसे बडे चाव से पढ़ा । उन दिनों बाइस्कोप में तस्वीर दिखानेवाले लोग आया करते थे । तभी मैंने अपने माता-पिता को बहंगी पर बिठाकर ले जानेवाले श्रवण कुमार का चित्र भी देखा । इन बातों का मेरे मन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा । मन-ही-मन मैंने ठान लिया कि मैं भी श्रवण की तरह बनूँगा।मैंने ‘सत्य हरिश्चन्द्र’ नाटक भी देखा था । बार-बार उसे देखने की इच्छा होती । हरिश्चन्द्र के सपने आते । यह बात मेरे मन में बैठ गयी | चाहे हरिश्चन्द्र की भाँति कष्ट क्यों न उठाना पड़े, पर सत्य को कभी नहीं छोड़ना चाहिए।1.सेवाभाव की प्रेरणा महात्मा गाँधी को कैसे मिली ?2.सत्य की प्रेरणा महात्मा गाँधी को किससे मिली?3.इस गद्यांश का उचित शीर्षक क्या होगा? |
Answer»
|
|
| 32. |
बहादुरी से संबंधित कोई छोटी सी कहानी लिखिए। |
|
Answer» उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर जिले में ताजपुर एक छोटा – सा रेलवे स्टेशन है। रेलवे लाइन के पास से अक्षय कुमार नामक एक छात्र अपना कॉलेज जा रहा था। अचानक उसकी दृष्टि रेल की पटरी पर पड़ी। उसने देखा कि एक जगह पर कुछ दूर तक रेल की पटरी उखड़ी हुई थी। उसने उसके पास जाकर गौर से देखा। ‘फ़िश – प्लेटों’ के हटाये जाने से वहाँ एक भयानक खतरा पैदा हो गया था। अक्षय कुमार के सामने एक यात्री – गाड़ी तेज़ी से चली आ रही थी। उसने चारों ओर देखा । दूर तक कोई भी आदमी नहीं था। वह बहुत परेशान हो गया । बेचारे की समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। केवल कुछ ही क्षण बाकी थे सैकड़ों आदमी मृत्यु के मुँह में जानेवाले थे । अचानक उसे एक उपाय सूझा। अक्षय कुमार पटरियों के बीच में खड़ा होकर दोनों हाथ उठा – उठाकर हिलाने लगा। लेकिन गाड़ी पूरे वेग के साथ धड़ – धड़ करती हुई आ रही थी। अब क्या किया जाये? अक्षय कुमार को एक नयी बात सूझ गयी। वह अपना कोट उतारकर उसे तेज़ी से हिलाने लगा। इस बार ड्राइवर ने उसे देख लिया। उसने पूरा बल लगाकर गाड़ी रोक दी। गाड़ी उसके बिलकुल पास आकर रुक गयी। इंजन तो अक्षय कुमार से दो फुट की दूरी पर आकर रुका था। लेकिन उसे अपने प्राणों की चिन्ता नहीं थी ; वह एक इंच भी पीछे नहीं हटा। अक्षय कुमार ने गाड़ी को रोक दिया था, इससे ड्राइवर नाराज़ हो गया। वह इंजन से उतरकर लड़के के पास आया। इतने में उस गाड़ी का गार्ड भी नीचे उतर आया। तभी सबकी नज़र पटरी पर पड़ी। वहाँ तो मौत सैकड़ों लोगों की जान लेने तैयार बैठी थी। सब एक क्षण के लिए घबरा गये। ड्राइवर और गार्ड अक्षय कुमार के उस महान कार्य के लिए धन्यवाद देने लगे। मगर अक्षय कुमार को अधिक बातचीत करने की फुरसत नहीं थी। कॉलेज में घंटी बजने का समय था और वहाँ पहुँचने में देर हो रही थी। इसलिए वह जल्दी – जल्दी वहाँ से चल पड़ा। अक्षय कुमार की कर्तव्य – भावना और साहस से सैकड़ों लोग उस दिन मौत के मुँह से बच गये। देश ने अक्षय कुमार के इस महान गुण का अच्छा सम्मान किया। भारत के राष्ट्रपति ने इस वीर युवक को ‘अशोक – चक्र’ प्रदान किया। |
|
| 33. |
विविध उत्सवों व शुभसंदर्भो पर शुभकामनाएँ कैसे दी जाती हैं ? |
|
Answer» विविध उत्सवों व शुभसंदर्भो पर शुभकामनायें फ़ोन के द्वारा, सेल फ़ोन (दूर वाणि) के मेसेजों (संदेशों) द्वारा, ई-मेइल संदेशों द्वारा, पत्रों के द्वारा या खुद मिलकर भी दी जाती हैं। |
|
| 34. |
पत्र कब और कहाँ से लिखा गया है? |
|
Answer» पत्र 4 अगस्त, 2011 को 195, उमियानगर सोसायटी, मुंदरा (जिला – कच्छ) से लिखा गया है। |
|
| 35. |
पत्र किस विषय के बारे में लिखा गया है? |
|
Answer» पत्र पुस्तकों के महत्त्व के बारे में लिखा गया है। |
|
| 36. |
'बेटी के नाम पत्र' पाठ का सारांश अपने शब्दों में लिखिए। |
|
Answer» यह “पत्र लेखन” पाठ है। इसे नैनी जेल से 26 अक्तूबर, 1930 को श्री जवाहर लाल नेहरू जी ने अपनी बेटी इंदिरा के नाम पर लिखा। इंदिरा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पिता नेहरू जी उसे जन्म दिन की शुभकामनाएँ बताते हुए इस पत्र को लिखते हैं। एक महान उद्देश्य की पूर्ति के लिए असीम उत्साह के साथ रहने का संदेश नेहरू जी इंदिरा को देते हैं। उसे वीरांगना बनने का आदेश तथा संदेश देते हैं। बापू जी के द्वारा छेडे गये स्वतंत्र आंदोलन तथा भारत देश के इतिहास का निर्माण के बारे में बताते हैं। नेहरू जी अपनी बेटी को पत्र में यह भी बताते हैं कि स्वतंत्रता आंदोलन उनकी आँखों के सामने होते रहने के कारण वे बहुत भाग्यशाली हैं। इस महान आंदोलन में उनके कर्तव्य के बारे में बताते हैं। क्या करें और क्या न करें के बारे में बताते हैं। गलत काम न करने का संदेश देते हैं। बहादुर बनने का संदेश देते हैं। भारत की सेवा के लिए बहादुर सिपाही बनने का संदेश देते हुए पत्र को समाप्त करते हैं। |
|
| 37. |
पुराने समय में पत्र कैसे भेजे जाते थे? |
Answer»
|
|
| 38. |
पत्र किसने किसको लिखा है? |
|
Answer» पत्र पूजन ने मित्र मनोज को लिखा है। |
|
| 39. |
देश की रक्षा में तत्पर बहादुर सिपाहियों के योगदान के बारे में लिखिए। |
|
Answer» भूत पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय श्री लालबहादुर शास्त्री जी ने यह नारा दिया कि “जय जवान जय किसान” यह सचमुच ठीक ही है। सिपाही (जवान) देश की रक्षा में तत्पर हैं तो किसान अन्न देता है। इसी के सहारे हम आराम से जीवन बिता रहे हैं। देश की रक्षा के लिए सिपाहियाँ धूप में, शीत में, वर्षा में, रात में, तूफ़ान में, बाढ़ में भी हर हमेशा चौबीस घंटे तत्पर रहते हैं। हमें इसके लिए उनके आभारी प्रकट करना है। हर हमेशा सिपाही देश को विदेशी आक्रमणों से हमारी रक्षा कर रहे हैं, देश की रक्षा कर रहे हैं। वे निरंतर पर्वतों में, रेगिस्तान में, झाडों में, आंधी में भी देश की सेवा तथा रक्षा में तत्पर हैं। उनके बिना देश नहीं और हम भी नहीं। इस प्रकार देश की रक्षा में सिपाहियों का योगदान जो है वह बहुत मूल्यवान है। |
|
| 40. |
आपके आसपास में कौन-कौन-से फूल दिखाई देते हैं? |
|
Answer» हमारे आसपास गेंदा, चमेली, गुड़हल और चंपा के फूल दिखाई देते हैं। |
|
| 41. |
निम्न लिखित पद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए।गाँधीजी ने एक बार कहा था – “धन गया तो कुछ नहीं गया, स्वास्थ्य गया तो कुछ गया, मगर चरित्र गया तो सब कुछ गया।” इसका मतलब है, चरित्र ही मनुष्य की असली संपत्ति है। वही समाज श्रेष्ठ है और वही राष्ट्र सुखी है, जिसकी जनता का चरित्र अच्छा हो आज के बालक कल के नागरिक हैं। इसलिए उनके चरित्र का निर्माण करना समाज और राष्ट्र का पहला कर्तव्य है। यही कारण है कि स्कूल, कॉलेज आदि शिक्षा संस्थाएँ खोली गयी हैं। वहाँ ऐसी शिक्षा दी जाती है, जिससे लड़कों का चरित्र सुधरजाए।प्रश्न :1. मनुष्य की असली संपत्ति क्या है?A) पढ़ाईB) धनC) चरित्रD) गबन2. कल के नागरिक कौन है?A) आज के बालकB) नवयुवकC) बूढ़ेD) ये सब3. समाज और राष्ट्र का पहला कर्तव्य क्या है?A) बूढ़ों के चरित्र का निर्माण करनाB) बालकों के चरित्र का निर्माण करनाC) बूढ़ियों के चरित्र का निर्माण करनाD) लडकियों के चरित्र का निर्माण करना4. लडकों का चरित्र कहाँ सुधर जाता है?A) घर मेंB) मंदिर मेंC) मसजिद मेंD) स्कूल में5. श्रेष्ठ समाज क्या है?A) जिस समाज की जनता का चरित्र अच्छा होB) जिसके माँ – बाप अच्छे होC) जिसके दादा अच्छे होD) ये सब |
Answer»
|
|
| 42. |
निम्न लिखित पद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए।अब उतनी मज़बूत इमारतें नहीं बनतीं, जितनी प्राचीन काल में बनती थीं। इसका कारण शायद यह है कि इमारतों में छिपने से दुश्मनों से बचाव नहीं हो सकता। हवाई जहाज़ से गोले बरसाकर मज़बूत से मज़बूत किले तोडे जा सकते हैं। इसलिए आजकल के लोग इन चीज़ों को फ़िजूल समझते हैं। मकबरे वगैरह बनाने का रिवाज़ भी उड़ता जा रहा है। अगर आजकल कोई राजा पिरामिड़ जैसी चीजें बनाना शुरु करे, तो लोग उसे पागल कहेंगे।प्रश्न :1. प्राचीन काल के इमारतें कैसी थीं?A) मज़बूतB) हल्कीC) पतलीD) नाजूक2. हवाई जहाज़ से गोले बरसाकर क्या किये जा सकते हैं?A) किले बनाये जा सकते हैं।B) किले तोडे जा सकते हैं ।C) किलों पर आक्रमण किये जा सकते हैं।D) कुछ नहीं किया जा सकता।3. आज कल के लोग इन चीज़ों को क्या समझते हैं?A) फिजूलB) मंजिलC) मंजूरD) कुछ नहीं4. इन्हें बनाने का रिवाज़ उडता जा रहा है?A) पिरमिडB) दीवारेंC) मकबरेD) किले5. लोग किसे पागल कहेंगे?A) राजा लोग किले बनाने कोB) जनता पाठशालाएँ बनाये तोC) राजा लोग कंदक बनाएँ तोD) राजा पिरमिड जैसी चीजें बनाएँ तो |
Answer»
|
|
| 43. |
अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए हमें क्या करना चाहिए? |
Answer»
|
|
| 44. |
‘बेटी के नाम पत्र’ – पाठ में पत्र किसने, किसको, कहाँ से लिखा? |
|
Answer» ‘बेटी के नाम पत्र’ पाठ में श्री जवाहरलाल नेहरू जी ने पत्र को अपनी बेटी इंदिरा गाँधी के नाम नैनी जेल से लिखा। |
|
| 45. |
निम्न लिखित पद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए।सिद्धार्थ की बातें सुनकर देवदत्त को बड़ा गुस्सा आया। तुरंत राजदरबार में जाकर अपने चाचा शुद्धोधन से बोला – “सिद्धार्थ ने मेरा हंस ले लिया है। मुझे नहीं दे रहा है। कृपा करके मेरा हंस मुझे दिलवा दीजिए।” इतने में ही सिद्धार्थ भी हंस को छाती से चिपकाये हुए वहाँ आ पहुँचे। तब वे बोले – “ठीक है, मुझे न्याय चाहिए। मैं ने हंस को बचाया है, इसलिए वह मेरा है। मैं उसे देवदत्त को कभी नहीं दूंगा।” दोनों की बात सुनकर शुद्धोधन ने कहा – “हाँ, प्राण – घातक की अपेक्षा प्राण – रक्षक का स्थान ऊँचा है। अंत में हिंसा की हार होती है। इसलिए मेरे विचार में इस पक्षी पर सिद्धार्थ का ही अधिकार है। सिद्धार्थ, यह हंस तुम्हारा हुआ।”प्रश्न :1. सिद्धार्थ की बातें सुनकर किसे बड़ा गुस्सा आया?A) देवदत्त कोB) शुद्धोदन कोC) मित्र कोD) इन सबको2. अंत में किसकी हार होती है?A) अहिंसाB) न्यायC) अन्यायD) हिंसा3. देवदत्त का चाचा कौन है?A) सिद्धार्थB) शुद्धोदनC) गौतमD) रंतिदेव4. प्राण घातक की अपेक्षा किसका स्थान ऊँचा है ?A) प्राण रक्षकB) दंड देनेवालेC) भगवानD) राजा5. “ठीक है, मुझे न्याय चाहिए। मैं ने हंस को बचाया है, इसलिए वह मेरा है। मैं इस देवदत्त को कभी नहीं दूंगा।” यह वाक्य किसने कहा?A) शुद्धोधनB) राजाC) देवदत्तD) सिद्धार्थ |
Answer»
|
|
| 46. |
प्रकृति से हमें क्या-क्या मिलता है? |
|
Answer» प्रकृति से हमें हवा, पानी और प्रकाश मिलते हैं। तरह-तरह के पेड़-पौधे और फल-फूल हमें प्रकृति से ही मिलते हैं। |
|
| 47. |
प्रकृति के तत्त्व कौन-कौन-से हैं? |
|
Answer» प्रकृति के पाँच तत्त्व हैं – अग्नि, जल, पृथ्वी, वायु और आकाश |
|
| 48. |
पत्र में क्या वर्णन किया है? |
|
Answer» पत्र में भारतीय नागरिकों की अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और सरकार के प्रति उनके शिकायती रवैए का वर्णन किया गया है। |
|
| 49. |
पत्र के अंत में किरण ने हर्ष के परिवारजनों को क्या कहा है? |
|
Answer» पत्र के अंत में किरण ने हर्ष के परिवारजनों को प्रणाम कहा है। |
|
| 50. |
निम्न लिखित पद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए।मनुष्य विभिन्न प्रकार के आहार खाता है। कहा जाता है कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क रहता है। तन्दुरुस्ती से बढ़कर दूसरी संपत्ति नहीं है। शरीर को तन्दुरुस्त और चुस्त रखने के लिए विटामिनों से भरा भोजन खाने की ज़रूरत है। ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’, ‘डी’ आदि कई विटामिन हैं। विटामिन हमें खाने की चीज़ों से मिलते हैं। अलग – अलग विटामिनों की कमी से अलग – अलग बीमारियाँ पैदा होती हैं। उन – उन चीज़ों को खाने से उनकी कमी दूर हो जाती है।प्रश्न :1. स्वस्थता के बारे में क्या कहा जाता है?A) स्वस्थ मस्तिष्क में स्वस्थ शरीर रहता है।B) स्वस्थ शरीर में स्वस्थ आँखें रहती हैं।C) स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क रहता है।D) स्वस्थ मस्तिष्क में स्वस्थ विचार नहीं रहते।2. विटामिन हमें कहाँ मिलते हैं?A) अस्पताल मेंB) बाज़ार मेंC) दवाइयों की दुकान मेंD) खाने की चीज़ों में3. विटामिन की कमी से क्या पैदा होती है?A) स्वास्थ्यB) बीमारियाँC) सफ़ाईD) ये सब4. किससे बढ़कर दूसरी संपत्ति ही नहीं ?A) बीमारीB) तंदुरुस्तीC) हवाD) महल5. तंदुरुस्त और चुस्त रखने के लिए कैसे भोजन खाने की ज़रूरत है?A) विटामिनों से भराB) तेल से भराC) मैदे से भराD) आटे से भरा |
Answer»
|
|