Saved Bookmarks
| 1. |
सेठ ने कुत्ते को क्यों मुक्त कर दिया? |
|
Answer» सेठ के यहाँ चोरों ने डाका डाला था। कुत्ते ने चोरों का पीछा किया। चोरों ने दूर जंगल में जाकर सारा माल जमीन में गाड़ दिया । फिर वे भाग गए। कुत्ता सेठजी को जंगल में ले गया और भौंक-भौंककर वह जगह बताने लगा, जहाँ चोरों ने माल गाड़ा था। थोड़ा खोदने पर ही चुराया गया सारा सामान मिल गया। सेठजी की खुशी का पार न रहा। कुत्ते की वफ़ादारी पर मुग्ध होकर सेठजी ने उसे मुक्त कर दिया। |
|