1.

निम्न लिखित पद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए।गाँधीजी ने एक बार कहा था – “धन गया तो कुछ नहीं गया, स्वास्थ्य गया तो कुछ गया, मगर चरित्र गया तो सब कुछ गया।” इसका मतलब है, चरित्र ही मनुष्य की असली संपत्ति है। वही समाज श्रेष्ठ है और वही राष्ट्र सुखी है, जिसकी जनता का चरित्र अच्छा हो आज के बालक कल के नागरिक हैं। इसलिए उनके चरित्र का निर्माण करना समाज और राष्ट्र का पहला कर्तव्य है। यही कारण है कि स्कूल, कॉलेज आदि शिक्षा संस्थाएँ खोली गयी हैं। वहाँ ऐसी शिक्षा दी जाती है, जिससे लड़कों का चरित्र सुधरजाए।प्रश्न :1. मनुष्य की असली संपत्ति क्या है?A) पढ़ाईB) धनC) चरित्रD) गबन2. कल के नागरिक कौन है?A) आज के बालकB) नवयुवकC) बूढ़ेD) ये सब3. समाज और राष्ट्र का पहला कर्तव्य क्या है?A) बूढ़ों के चरित्र का निर्माण करनाB) बालकों के चरित्र का निर्माण करनाC) बूढ़ियों के चरित्र का निर्माण करनाD) लडकियों के चरित्र का निर्माण करना4. लडकों का चरित्र कहाँ सुधर जाता है?A) घर मेंB) मंदिर मेंC) मसजिद मेंD) स्कूल में5. श्रेष्ठ समाज क्या है?A) जिस समाज की जनता का चरित्र अच्छा होB) जिसके माँ – बाप अच्छे होC) जिसके दादा अच्छे होD) ये सब

Answer»
  1. C) चरित्र
  2. A) आज के बालक
  3. B) बालकों के चरित्र का निर्माण करना
  4. D) स्कूल में
  5. A) जिस समाज की जनता का चरित्र अच्छा हो


Discussion

No Comment Found