1.

निम्न लिखित पद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए।अब उतनी मज़बूत इमारतें नहीं बनतीं, जितनी प्राचीन काल में बनती थीं। इसका कारण शायद यह है कि इमारतों में छिपने से दुश्मनों से बचाव नहीं हो सकता। हवाई जहाज़ से गोले बरसाकर मज़बूत से मज़बूत किले तोडे जा सकते हैं। इसलिए आजकल के लोग इन चीज़ों को फ़िजूल समझते हैं। मकबरे वगैरह बनाने का रिवाज़ भी उड़ता जा रहा है। अगर आजकल कोई राजा पिरामिड़ जैसी चीजें बनाना शुरु करे, तो लोग उसे पागल कहेंगे।प्रश्न :1. प्राचीन काल के इमारतें कैसी थीं?A) मज़बूतB) हल्कीC) पतलीD) नाजूक2. हवाई जहाज़ से गोले बरसाकर क्या किये जा सकते हैं?A) किले बनाये जा सकते हैं।B) किले तोडे जा सकते हैं ।C) किलों पर आक्रमण किये जा सकते हैं।D) कुछ नहीं किया जा सकता।3. आज कल के लोग इन चीज़ों को क्या समझते हैं?A) फिजूलB) मंजिलC) मंजूरD) कुछ नहीं4. इन्हें बनाने का रिवाज़ उडता जा रहा है?A) पिरमिडB) दीवारेंC) मकबरेD) किले5. लोग किसे पागल कहेंगे?A) राजा लोग किले बनाने कोB) जनता पाठशालाएँ बनाये तोC) राजा लोग कंदक बनाएँ तोD) राजा पिरमिड जैसी चीजें बनाएँ तो

Answer»
  1. A) मज़बूत
  2. B) किले तोडे जा सकते हैं ।
  3. A) फिजूल
  4. C) मकबरे
  5. D) राजा पिरमिड जैसी चीजें बनाएँ तो


Discussion

No Comment Found