Saved Bookmarks
| 1. |
पत्र भेजने के लिए आम तौर पर पोस्टकार्ड, अंतर्देशीय पत्र या लिफ़ाफ़ा इस्तेमाल किया जाता है।डाकघर जाकर इनका मूल्य पता कीजिए। यह भी पता कीजिए कि इनमें क्या अंतर होता है :(1) पोस्टकार्ड : ………………….(2) अंतर्देशीय पत्र : ………………(3) लिफ़ाफ़ा : …………………. |
|
Answer» (1) पोस्टकार्ड : पोस्टकार्ड खुला होता है। इसमें लिखने के लिए अधिक जगह नहीं होती। इसका मूल्य 50 पैसे हैं। (2) अंतर्देशीय पत्र : इसे लिखने के बाद तीन ओर से मोडकर बंद किया जा सकता है। इसका उपयोग केवल अपने देश में ही हो सकता है। इसका मूल्य 2.50 रुपए हैं। (3) लिफ़ाफ़ा : अलग कागज पर पत्र लिखकर और उसे मोडकर लिफ़ाफ़े में रखा जाता है। इसमें पत्र सुरक्षित रहता है। लिफ़ाफ़े पत्र के अलावा प्रायः बहनें अपने दूर रहनेवाले भाइयों को राखी भेजती हैं। इसका मूल्य 5 रुपए हैं। |
|