1.

देश की रक्षा में तत्पर बहादुर सिपाहियों के योगदान के बारे में लिखिए।

Answer»

भूत पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय श्री लालबहादुर शास्त्री जी ने यह नारा दिया कि “जय जवान जय किसान” यह सचमुच ठीक ही है। सिपाही (जवान) देश की रक्षा में तत्पर हैं तो किसान अन्न देता है। इसी के सहारे हम आराम से जीवन बिता रहे हैं। देश की रक्षा के लिए सिपाहियाँ धूप में, शीत में, वर्षा में, रात में, तूफ़ान में, बाढ़ में भी हर हमेशा चौबीस घंटे तत्पर रहते हैं। हमें इसके लिए उनके आभारी प्रकट करना है।

हर हमेशा सिपाही देश को विदेशी आक्रमणों से हमारी रक्षा कर रहे हैं, देश की रक्षा कर रहे हैं।

वे निरंतर पर्वतों में, रेगिस्तान में, झाडों में, आंधी में भी देश की सेवा तथा रक्षा में तत्पर हैं। उनके बिना देश नहीं और हम भी नहीं।

इस प्रकार देश की रक्षा में सिपाहियों का योगदान जो है वह बहुत मूल्यवान है।



Discussion

No Comment Found