Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

By which invention usage of coal increased?

Answer»

Steam engine

2.

चूने के उपयोग बताइए ।

Answer»

चूने का मुख्य उपयोग सिमेन्ट बनाने में होता है ।

  • चूने का लोहा गलाने, रासायनिक उद्योग, सोडाएश, साबुन, रंग-रसायन, मकान निर्माण, कागज और चीनी शुद्धीकरण में उपयोग होता है ।
  • देश का 70% चूना उत्पादन आंध्र प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु में होता है ।
  • इसके अलावा छत्तीसगढ, कर्णाटक, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में चूने का उत्पादन होता है ।
3.

विद्युत शक्ति के विषय में संक्षेप में लिखिए ।

Answer»

पर्यावरण के तत्त्वों का उपयोग करके मानव ने विविध संचालन शक्ति के साधनों का उपयोग किया है ।

उनमें से एक विद्युत:

(1) विद्युत के प्रकार: ताप विद्युत : कोयला, खनिज तेल एवं प्राकृतिक गैस का उपयोग करके जो विद्युत उत्पन्न की जाती है, उसे ताप विद्युत कहते हैं । भारत में 310 से भी अधिक ताप विद्युत केन्द्र है ।

(2) जल विद्युत: पानी की ऊर्जा से उत्पन्न होनेवाली विद्युत को जल विद्युत कहते हैं । जल विद्युत के उत्पादन के लिए बारहों महीने पानी अधिक ऊँचाई से झरने के रूप में गिरते रहना चाहिए । प्राकृतिक झरना तथा जलाशयों से कृत्रिम रूप से झरना गिराकर जल विद्युत उत्पन्न की जाती है ।

(3) अणु ऊर्जा: अणु विद्युत के उत्पादन में युरेनियम और थोरियम जैसी किरणोत्सर्गी खनिजों का उपयोग होता है । जिसके अणु विभाजन से विशाल मात्रा में अणु शक्ति उत्पन्न होती है । एक अनुमान के अनुसार 450 ग्राम युरेनियम के अणु विभाजन से लगभग 120 लाख किलोवाट विद्युत ऊर्जा उत्पन्न होती है ।

(4) अन्य गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोतों से उत्पन्न होनेवाली ऊर्जा – भू-तापीय ऊर्जा, ज्वारीय ऊर्जा, पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा से भी जल विद्युत उत्पन्न की जाती है ।

4.

खनिज संरक्षण के उपाय बताइए ।

Answer»

खनिज संरक्षण : खनिजों का मितव्ययीतपूर्ण और सुनियोजित उपयोग अर्थात् खनिज संरक्षण ।

खनिज संरक्षण के उपाय:

  1. उचित टेक्नोलॉजी का उपयोग: खनिज प्राप्त करने के लिए उचित टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाये तो ही खनिजों का बिगाड़ रोक सकते है ।
  2. पुन: चक्र: लोहा, तांबा, एल्युमिनियम, कलई के अनुपयोगी वस्तुओं का दुबारा से उपयोग में लेना चाहिए ।
  3. खनिजों का वैकल्पिक उपयोग: कम मात्रावाले खनिजों के विकल्प खोजने चाहिए । विद्युत के स्थान पर सौर ऊर्जा का उपयोग, ताँबे के स्थान पर एल्युमिनियम का उपयोग, पैट्रोल के स्थान पर CNG का उपयोग करना चाहिए ।
  4. बिन परंपरागत साधनों का उपयोग: जल, सौर, पवन, बायोगैस जैसे बिन परंपरागत स्रोतों का उपयोग करना चाहिए ।
  5. स्थाई विकास: पर्यावरण की गुणवत्ता बनाए रखकर भविष्य की पीढ़ी को शुद्ध पर्यावरण की भेट देना । प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के प्रयत्न करना ।
  6. खनिजों के अनुमानित भण्डार निश्चित हो उसके बाद उसका आयोजनपूर्वक उपयोग हो तो उसका लंबे समय तक उपयोग हो सकता है ।
  7. जो खनिज अधिक है उनका बारंबार और भरपूर उपयोग करना चाहिए ।
5.

खनिज तेल के विषय में विस्तार से जानकारी दीजिए ।

Answer»

खनिज तेल रेती की चट्टानों, चूने की चट्टानों, प्रस्तर चट्टानों से प्राप्त होती है ।

  • भूगर्भ में दबे प्राणियों का हाइड्रोकार्बन्स में रूपांतर होने से होता है । यह स्वरुप प्रवाही रूप में होता है ।
  • आंतरिक हलचल होने से इस स्वरुप के स्तरों में धीमे धीमें पृथ्वी के स्तर के निकाला जाता है ।
  • कुछ समुद्र के तल में ऐसे स्वरुप में ऊपर आता है ।
  • भारत में 1866 में सर्वप्रथम असम में खनिज तेल का कुवा खोदा गया । इसमें सफलता प्राप्त होने से भारत में खनिज तेल का भण्डार मिला है ।
  • भारत के खनिज तेल का भंडार 5 विभागों में बाँटा गया है:
    (1) उत्तरी-पूर्व के तेलक्षेत्र
    (2) गुजरात का तेल क्षेत्र
    (3) बोम्बे हाई का तेलक्षेत्र
    (4) पूर्व किनारे का तेल क्षेत्र
    (5) राजस्थान का तेल क्षेत्र ।

गुजरात का तेल क्षेत्र :

  • गुजरात में सर्वप्रथम 1958 में खेड़ा जिले के लुणेज से खनिज तेल प्राप्त हुआ ।
  • इसके बाद अंकलेश्वर, महेसाणा, कलोल, नवागांव, कोसंबा, साणंद, अहमदाबाद, गांधीनगर, बड़ोदरा, भरूच और भावनगर में से खनिज तेल प्राप्त हुआ ।
6.

निम्न जोड़े का सही उत्तर बताइए ।(a) चाँदी, प्लेटिनम(1) सामान्य उपयोग में लिया जानेवाला खनिज(b) मेग्नेशियम, टिटेनियम(2) मिश्र धातु के रूप में उपयोगी खनिज(c) सीसा, निकल(3) कीमती धातुमय खनिज(d) टंगस्टन, वेनेडियम(4) हल्की धातुमय खनिज(A) (a – 1), (b – 3), (c – 2), (d – 4)(B) (a – 3), (b – 4), (c – 1), (d – 2)(C) (a – 2), (b – 1), (c – 4), (d – 3)(D) (a – 4) (b – 1) (c – 3) (d – 2)

Answer»

(B) (a – 3), (b – 4), (c – 1), (d – 2)

7.

तांबे की उपयोगिता बताइए ।

Answer»

मानव ने सर्वप्रथम ताँबा धातु की खोज की थी ।

  • इसके मिश्रित होने से इसका महत्त्व बढ़ जाता है ।
  • कलई में मिलाकर कांसा बनता है और जस्ते में मिलाकर पितल बनता है ।
  • तांबे का अधिकांश उपयोग बीजली के साधन, टेलिफोन, रेडियो, टेलिविजन, रेफ्रिजरेटर और एयर कण्डिशनर बनाने में होता
  • ताँबा विद्युत का सुवाहक है इसका आदिकाल से उपयोग होता रहा है ।
  • इसके अलावा जंतुनाशक, दवाईयाँ, स्फोटक पदार्थ, रंगीन काँच, सिक्के बनाने और छपाई कार्य में उपयोग होता है ।
8.

आधुनिक युग को खनिज युग कहते हैं ? क्यों ?

Answer»

खनिज प्राकृतिक संसाधन है, मानव विकास सूचकांक में खनिजों का बड़ा योगदान है ।

  • खनिजों के नाम से युग के नाम पड़े जैसे ताम्रयुग, कांस्ययुग, लोह युग और आधुनिक युग आण्विक युग ।
  • वर्तमान में खनिज राष्ट्र के आर्थिक विकास की रीढ़ की हड्डी मानी जाती है । रशिया और यू.एस. खनिजों के कारण महासत्ता बने ।
  • वर्तमान में सूई से लेकर बड़ी-बड़ी मशीने खनिजों से बनती है ।
  • खनिजों का उपयोग कच्चे माल, यंत्र और संचालन शक्ति के रूप में होता है ।
  • इसलिए आधुनिक युग को खनिज युग कहते हैं ।
9.

खनिजों का वर्गीकरण कीजिए ।

Answer»

खनिजों का सामान्य वर्गीकरण इस प्रकार से किया गया है:-

(A) धातुमय खनिज :

  1. किमती धातुमय खनिज: सोना, चाँदी, प्लेटिनम ।
  2. हल्की धातुमय खनिज: मेग्नेशियम, बॉक्साईट, टिटेनियम ।
  3. सामान्य उपयोग में लिये जानेवाले खनिज: लोहा, ताँबा, सीसा, जस्ता, कलई, निकल ।
  4. मिश्र धातु के रूप में उपयोग होनेवाले खनिज: क्रोमियम, मैग्निज, टंगस्टन, वेनेडियम ।

(B) अधातुमय खनिज: चूना, चॉक, एस्बेस्टोस, अबरख, जिप्सम, फ्लोरस्पार, सल्फर, हीरा आदि ।

(C) संचालन शक्ति के रूप में उपयोग में आनेवाले खनिज: कोयला, प्राकृतिक गैस, पेट्रोलियम, युरेनियम, थोरियम ।

10.

अभ्रक के बारे में बताइए।

Answer»

अभ्रक (Mica) : विश्व में भारत अभ्रक के उत्पादन में प्रथम स्थान रखता है। अभ्रक अग्निरोधक, विद्युत का अवाहक, होने से इसका उपयोग बिजली के साधन बनाने में होता है। जैसे की बिजली की मोटर, डायनेमो, रेडियो, टेलीफोन, मोटरगाड़ी, हवाईजहाज इत्यादि की बनावट में यह उपयोगी है।

भारत में बिहार, झारखंड, आंध्रप्रदेश एवं राजस्थान अभ्रक के उत्पादन के मुख्य राज्य हैं। इसके उपरांत कर्नाटक, पश्चिम बंगाल एवं तमिलनाडु में से भी अभ्रक प्राप्त होता है। भारत में मस्कोवाइट नामक अभ्रक का विशाल भंडार मिला है।

11.

पालनपुर के एक विद्यालय की कक्षा 10 के विद्यार्थियों को बायोगेस प्लान्ट का निदर्शन करना चाहता है, तो वह सबसे नजदीक का कौन-सा स्थान पसंद करेगा ?(A) धुवारण(B) दांतीवाड़ा(C) मेथाण(D) उन्द्रेल

Answer»

(B) दांतीवाड़ा

12.

लोहे के मुख्य प्राप्ति स्थलों की जानकारी दीजिए ।

Answer»

हम अपने दैनिक जीवन में अनेक स्वरूपों में लोहे का उपयोग करते है । भारत में सबसे अधिक लोहा कर्णाटक राज्य में मिलता है । इसके बाद के क्रम में उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश का समावेश होता है । इसके अलावा गोवा, राजस्थान, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल, उत्तर प्रदेश और आसाम से प्राप्त होता है ।

13.

वर्तमान में बिन परंपरागत ऊर्जा स्रोतों का उपयोग क्यों बढ़ा है ?

Answer»

खनिज तेल, कोयला और प्राकृतिक गैसे ऊर्जा स्रोतों का भंडार सीमित है ।

  • ये स्रोत लंबे समय तक नहीं चल सकते है । भविष्य में समाप्त होनेवाले है ।
  • ये संसाधन प्रदूषण फैलानेवाले है । ये पुनः प्राप्त नहीं है ।
  • इसलिए प्रदूषणमुक्त तथा पुनः प्राप्य ऊर्जा के स्रोत गैर परंपरागत स्रोत है ।
  • इसलिए वर्तमान में बिन परंपरागत ऊर्जा स्रोतों का उपयोग बढ़ा है।
14.

भारत में मेग्निज किन-किन राज्यों में पाया जाता है ?

Answer»

भारत में मेग्निज उड़ीसा, कर्णाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा में मुख्यत: पाया जाता है । इसके अलावा आंध्र प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और गुजरात में भी मेग्निज प्राप्त होता है ।

15.

भारत में खनिज तेल की रिफाईनरियाँ कहाँ कहाँ पर है ?

Answer»

भारत में गोवाहाटी, बरोनी, कोयली, कोची, चैन्नई, मथुरा, कोलकाता और हल्दिया में रिफाईनरिया है । सबसे बड़ी रिफाईनरी जामनगर में है।

16.

विश्व का सबसे बड़ा खनिज तेल शुद्धीकरण संयत गुजरात के ………. में है ।(A) बड़ोदरा(B) जामनगर(C) लांभा(D) कोयली

Answer»

सही विकल्प है (B) जामनगर

17.

गुजरात में खनिज तेल सर्वप्रथम कहाँ से प्राप्त हुआ ?(A) अंकलेश्वर(B) लुणेज(C) साणंद(D) कुसबा

Answer»

सही विकल्प है (B) लुणेज

18.

किस धातु खनिज का अधिक उत्पादन होने के उपरांत हम आयात करते है ?(A) तांबा(B) सीसा(C) अबरख(D) जस्ता

Answer»

सही विकल्प है (B) सीसा

19.

लगभग ……….. वर्ष पहले के समय को कार्बोनिक समय माना जाता है ।

Answer»

सही उत्तर है 25 करोड

20.

…………. से एल्युमिनियम प्राप्त होती है ।

Answer»

सही उत्तर है बॉक्साईड

21.

सर्वप्रथम ज्वारीय ऊर्जा किसने प्राप्त की थी ?(A) इंग्लैण्ड(B) ब्राजील(C) केनेडा(D) फ्रांस

Answer»

सही विकल्प है (D) फ्रांस

22.

इनमें से कौन-सी मिश्र धातु है ?(A) चाँदी(B) टिटेनियम(C) सीसा(D) टंगस्टन

Answer»

सही विकल्प है (D) टंगस्टन

23.

मनुष्य ने सर्वप्रथम किस धातु खनिज की खोज की थी ?(A) लोहा(B) ताँबा(C) सीसा(D) जस्ता

Answer»

सही विकल्प है (B) ताँबा

24.

जामनगर जिले में मिलनेवाले चुने के पत्थरों में चूने का कितना प्रतिशत होता है ?(A) 97%(B) 40%(C) 35%(D) 65%

Answer»

सही विकल्प है (A) 97%

25.

विश्व में अबरन उत्पादन में भारत का कौन-सा स्थान है ?(A) प्रथम(B) द्वितीय(C) तृतीय(D) चतुर्थ

Answer»

सही विकल्प है (A) प्रथम

26.

गुजरात का ……… खनिज तेल और प्राकृतिक गैस का भंडार है ।

Answer»

सही उत्तर है अंकलेश्वर

27.

थोरियम ………. के खनिज का स्वरूप है ।

Answer»

सही उत्तर है संचालन शक्ति

28.

भारत के किन राज्यों में चुने का अधिक उत्पादन होता है ?

Answer»

देश के कुल चूने का 70% उत्पादन आंध्र प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु में होता है ।

29.

विश्व में ज्वारीय ऊर्जा से विद्युत बनाने की शुरूआत कब हुई थी ?(A) 1910(B) 1920(C) 1925(D) 1950

Answer»

सही विकल्प है (A) 1910

30.

भारत में सर्वप्रथम खनिज तेल कब और कहाँ से प्राप्त हुआ ?

Answer»

भारत में सर्वप्रथम खनिज तेल असम में 1866 में प्राप्त हुआ ।

31.

बिन परंपरागत ऊर्जा स्रोत कौन-कौन से है ?

Answer»

जल विद्युत, पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, बायो गैस, भूतापीय ऊर्जा, ज्वारीय ऊर्जा आदि ।

32.

भारत में बायोगैस उत्पादन में प्रथम स्थान पर कौन-सा राज्य है ?(A) गुजरात(B) उत्तर प्रदेश(C) राजस्थान(D) पंजाब

Answer»

सही विकल्प है (B) उत्तर प्रदेश

33.

 चूना पत्थर का मुख्य उपयोग ………….. बनाने में होता है ।

Answer»

सही उत्तर है सिमेन्ट

34.

………… आदिकाल से उपयोग होनेवाली धातु खनिज है ।

Answer»

सही उत्तर है ताँबा

35.

विश्व का सबसे बड़ा खनिज तेल शुद्धीकरण संयंत्र कहाँ पर है ?

Answer»

विश्व का सबसे बड़ा खनिज तेल शुद्धीकरण संयंत्र गुजरात के जामनगर में है ।

36.

भारत में मेग्निज किन राज्यों में पाया जाता है ?

Answer»

भारत में उड़ीसा, कर्णाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश, झारखण्ड, राजस्थान और गुजरात में से मेग्निज प्राप्त होता है ।

37.

धातु युगों के नाम लिखिए ।

Answer»

पाषाणयुग, ताम्रयुग, कांस्ययुग और लोहयुग आण्विक युग ।

38.

भारत में …….. अबरख का विशाल भंडार है ।

Answer»

सही उत्तर है मस्कोवाईट

39.

विश्व में पवन ऊर्जा प्राप्त करनेवाला भारत कौन-सा देश है ? ।(A) प्रथम(B) द्वितीय(C) पाँचवा(D) सातवाँ

Answer»

सही विकल्प है (C) पाँचवा

40.

सीसे के उपयोग बताइए ।

Answer»

सीसे का उपयोग मिश्र धातु बनाने, बीजली के तार, रंग, शस्त्र, काँच, रबड़ तथा स्टोरेज बेटरी बनाने में होता है ।

41.

सीसे की धातु को …………. कहते हैं ।

Answer»

सही उत्तर है गेलेना

42.

भारत में सबसे अधिक लोहा किस राज्य में प्राप्त होता है ?(A) कर्णाटक(B) केरल(C) महाराष्ट्र(D) छत्तीसगढ़

Answer»

सही विकल्प है (A) कर्णाटक

43.

गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोतों की दिशा में कौन से देश अग्रसर है ?

Answer»

यू.एस., रशिया, फ्रांस, केनेडा, ऑस्ट्रेलिया, नेदरलैण्ड और जापान ।

44.

CASE संस्था की स्थापना कब की गयी थी ?(A) 1980(B) 1981(C) 2000(D) 1995

Answer»

सही विकल्प है (B) 1981

45.

गुजरात में सोलर शीतागार कहाँ पर स्थित है ?(A) अंकलेश्वर(B) लांभा(C) छाणी(D) सुरत

Answer»

सही विकल्प है (B) लांभा

46.

भारत में बॉक्साईट किन राज्यों से प्राप्त होती है ?

Answer»

भारत में बॉक्साईट उड़ीसा, महाराष्ट्र, झारखण्ड और गुजरात में से प्राप्त होती है ।

47.

गुजरात में बॉक्साईट किन जिलों में प्राप्त होता है ?

Answer»

गुजरात में जामनगर, भावनगर, जूनागढ़, अमरेली, सुरत और साबरकांठा में बॉक्साईट प्राप्त होती है ।

48.

गुजरात में पवन ऊर्जा के विन्डफोर्म कहाँ-कहाँ पर है ?

Answer»

गुजरात में लांबा (जामनगर), मांडवी (कच्छ), देवभूमि द्वारका, राजकोट, पोरबंदर आदि जिलों में विन्ड फोर्म स्थित है ।

49.

प्राकृतिक गैस की जानकारी दीजिए ।

Answer»

प्राकृतिक गैस खनिज तेल के साथ संलग्न है, जिससे मुक्त होकर बाहर निकलता है ।

  • यह सस्ता और प्रदूषणरहित ऊर्जा का स्रोत माना जाता है ।
  • भारत में प्राकृतिक गैस का भंडार खंभात बेसिन, कावेरी बेसिन और जेसलमेर (राजस्थान) से प्राप्त होता है ।
  • गुजरात का खनिज तेल और गैस का भंडार अंकलेश्वर में है ।
50.

शक्ति के संसाधनों के प्रकार समझाइए ।

Answer»
  1. परंपरागत ऊर्जा स्रोत: कोयला, खनिज तेल, प्राकृतिक गैस और अणु ऊर्जा परंपरागत और व्यापारिक ऊर्जा स्रोत माने जाते है । ये पुनः अप्राप्य ऊर्जा स्रोत है ।
  2. बिनपरंपरागत ऊर्जा स्रोत: जल ऊर्जा, पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, बायो गैस, भूतापीय ऊर्जा और ज्वारीय ऊर्जा बिन परंपरागत ऊर्जा स्रोत कहते हैं । ये पुनः प्राप्य स्रोत है ।