|
Answer» खनिज संरक्षण : खनिजों का मितव्ययीतपूर्ण और सुनियोजित उपयोग अर्थात् खनिज संरक्षण । खनिज संरक्षण के उपाय: - उचित टेक्नोलॉजी का उपयोग: खनिज प्राप्त करने के लिए उचित टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाये तो ही खनिजों का बिगाड़ रोक सकते है ।
- पुन: चक्र: लोहा, तांबा, एल्युमिनियम, कलई के अनुपयोगी वस्तुओं का दुबारा से उपयोग में लेना चाहिए ।
- खनिजों का वैकल्पिक उपयोग: कम मात्रावाले खनिजों के विकल्प खोजने चाहिए । विद्युत के स्थान पर सौर ऊर्जा का उपयोग, ताँबे के स्थान पर एल्युमिनियम का उपयोग, पैट्रोल के स्थान पर CNG का उपयोग करना चाहिए ।
- बिन परंपरागत साधनों का उपयोग: जल, सौर, पवन, बायोगैस जैसे बिन परंपरागत स्रोतों का उपयोग करना चाहिए ।
- स्थाई विकास: पर्यावरण की गुणवत्ता बनाए रखकर भविष्य की पीढ़ी को शुद्ध पर्यावरण की भेट देना । प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के प्रयत्न करना ।
- खनिजों के अनुमानित भण्डार निश्चित हो उसके बाद उसका आयोजनपूर्वक उपयोग हो तो उसका लंबे समय तक उपयोग हो सकता है ।
- जो खनिज अधिक है उनका बारंबार और भरपूर उपयोग करना चाहिए ।
|