1.

विद्युत शक्ति के विषय में संक्षेप में लिखिए ।

Answer»

पर्यावरण के तत्त्वों का उपयोग करके मानव ने विविध संचालन शक्ति के साधनों का उपयोग किया है ।

उनमें से एक विद्युत:

(1) विद्युत के प्रकार: ताप विद्युत : कोयला, खनिज तेल एवं प्राकृतिक गैस का उपयोग करके जो विद्युत उत्पन्न की जाती है, उसे ताप विद्युत कहते हैं । भारत में 310 से भी अधिक ताप विद्युत केन्द्र है ।

(2) जल विद्युत: पानी की ऊर्जा से उत्पन्न होनेवाली विद्युत को जल विद्युत कहते हैं । जल विद्युत के उत्पादन के लिए बारहों महीने पानी अधिक ऊँचाई से झरने के रूप में गिरते रहना चाहिए । प्राकृतिक झरना तथा जलाशयों से कृत्रिम रूप से झरना गिराकर जल विद्युत उत्पन्न की जाती है ।

(3) अणु ऊर्जा: अणु विद्युत के उत्पादन में युरेनियम और थोरियम जैसी किरणोत्सर्गी खनिजों का उपयोग होता है । जिसके अणु विभाजन से विशाल मात्रा में अणु शक्ति उत्पन्न होती है । एक अनुमान के अनुसार 450 ग्राम युरेनियम के अणु विभाजन से लगभग 120 लाख किलोवाट विद्युत ऊर्जा उत्पन्न होती है ।

(4) अन्य गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोतों से उत्पन्न होनेवाली ऊर्जा – भू-तापीय ऊर्जा, ज्वारीय ऊर्जा, पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा से भी जल विद्युत उत्पन्न की जाती है ।



Discussion

No Comment Found