1.

अभ्रक के बारे में बताइए।

Answer»

अभ्रक (Mica) : विश्व में भारत अभ्रक के उत्पादन में प्रथम स्थान रखता है। अभ्रक अग्निरोधक, विद्युत का अवाहक, होने से इसका उपयोग बिजली के साधन बनाने में होता है। जैसे की बिजली की मोटर, डायनेमो, रेडियो, टेलीफोन, मोटरगाड़ी, हवाईजहाज इत्यादि की बनावट में यह उपयोगी है।

भारत में बिहार, झारखंड, आंध्रप्रदेश एवं राजस्थान अभ्रक के उत्पादन के मुख्य राज्य हैं। इसके उपरांत कर्नाटक, पश्चिम बंगाल एवं तमिलनाडु में से भी अभ्रक प्राप्त होता है। भारत में मस्कोवाइट नामक अभ्रक का विशाल भंडार मिला है।



Discussion

No Comment Found