Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

विश्व श्रम बाजार की संकल्पना स्पष्ट कीजिए ।

Answer»

विश्व के देश अपने श्रमिकों का आदान-प्रदान करते है उसे विश्व श्रम बाजार कहते हैं । अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर श्रमिकों का एक देश से दूसरे देश में स्थलांतरण रोजगारी, व्यापार धंधे, ट्रेनिंग या उच्च शिक्षण के लिए हो तो इसे श्रम की अंतर्राष्ट्रीय गतिशीलता कहते हैं । शैक्षणिक ज्ञान, उच्च तकनीकि ज्ञान कौशल्य की प्राप्ति, विदेशों में अधिक आय, अधिक सुविधा और अधिक अच्छी नौकरी की खोज बुद्धि धन का बहिर्गमन ब्रेन-ड्रेन (Brain Drain) अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का स्थलांतरण है ।

2.

भारत के किन राज्यों में बेरोजगारी दर ऊँची पायी जाती है ?

Answer»

भारत में सिक्किम, केरला, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ, जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा में बेरोजगारी की मात्रा अधिक पायी जाती है ।

3.

मनरेगा कार्यक्रम स्पष्ट कीजिए ।

Answer»

मनरेगा रोजगारलक्षी कार्यक्रम ‘अपने गाँव में अपना काम, साथ में मिलता है उचित दाम’ के नारे के साथ खूब ही उपयोगी योजना, जिसमें राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले लोगों जो वयस्क उम्र के है, शारीरिक श्रम कर सकते है ऐसे बिनकुशल काम करने के इच्छुक ऐसे प्रत्येक परिवार की जीवन निर्वाह के अवसर में वृद्धि करने के लिए प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को वित्तीय वर्ष में 100 दिन (रोजाना सात घण्टे) वेतनयुक्त रोजगार देने का उद्देश्य है ।

सरकार द्वारा निर्धारित दर पर दैनिक वेतन चुकाया जाता है । यदि काम माँगने पर सरकार काम देने में असफल हो तो नियम के अनुसार उसे ‘बेकारी भत्त्था’ चुकाया जायेगा । ग्रामीण विकास कार्य, व्यक्तिगत शौचालय बनाना, व्यक्तिगत कुएँ, जमीन समतल करना, बागायती कार्य, इन्दिरा आवास योजना के मजदूरी कार्य, पशुओं के छप्पर, जैविक खाद बनाना, मुर्गी-बतख के लिए सेड, मछली सुकाने के यार्ड, केनाल की सफाई, जलसंग्रह के कार्य, मार्गों के पास वनीकरण जैसे अनेक कार्य करवाकर प्रत्येक परिवार को निश्चित वेतनयुक्त रोजगार देने की गारंटी देकर उन्हें गरीबी रेखा से ऊपर लाने और जीवनस्तर सुधारने का कार्य करती है ।

4.

मनरेगा योजना में किसे लाभ दिया जाता है ?

Answer»

राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले परिवारों के लोग व्यस्क (18 वर्ष के ऊपर के), शारीरिक श्रम कर सकें, ऐसे बिनकुशल काम करने के इच्छुक प्रति परिवार एक सदस्य को 100 दिन का सवेतन रोजगार दिया जाता है ।

5.

2016 भारत के किस राज्य में बेरोजगारी सबसे अधिक पायी जाती है ?(A) बिहार(B) झारखंड(C) केरल(D) छत्तीसगढ़

Answer»

सही विकल्प है (D) छत्तीसगढ़

6.

मनरेगा योजना का क्या सूत्र है ?

Answer»

‘अपने गाँव में अपना काम, साथ में मिलता है उचित दाम’ यह मनरेगा योजना का सूत्र है ।

7.

शिक्षित बेरोजगार किसे कहते हैं ?

Answer»

माध्यमिक या उससे अधिक शिक्षण प्राप्त जो व्यक्ति बेरोजगार हो उसे शिक्षित बेरोजगार कहते हैं ।

8.

……… या उससे अधिक पढ़ा-लिखा बेरोजगार शिक्षित बेरोजगार कहलाता है ।(A) कक्षा-4(B) माध्यमिक(C) उच्च प्राथमिक(D) उच्च माध्यमिक

Answer»

(D) उच्च माध्यमिक

9.

ई-नाम योजना क्या है ?

Answer»

इसमें राष्ट्रीय कृषि बाजार खड़ा किया है जिससे किसान ऑन लाईन अपनी उत्पादकों को सूचिबद्ध करवा सकता है । व्यापारी किसी भी जगह से उनकी बोली लगा सकता है ।

10.

भारत में शहरी मजदूरी किस स्वरूप में पायी जाती है ?

Answer»

शहरी क्षेत्रों में बसनेवाले मजदूरों में कामचलाऊ मजदूर, बेरोजगार दैनिक श्रमिक, घरनोकर, रिक्षाचालक, चाय-नास्ते की ठेली गल्ले, होटल-ढाबे पर, ऑटो गेरेज में काम करनेवाले श्रमिक, भिक्षुकों और अपनी न्यूनतम जीवन की आवश्यक वस्तुओं को संतुष्ट कर नहीं सकते और गरीबी में पिस रहे है ।

11.

सन् 2013 में स्त्रियों में बेरोजगारी दर कितनी थी ?(A) 5.4%(B) 1.2%(C) 12%(D) 7.7%

Answer»

सही विकल्प है (D) 7.7%

12.

मौसमी बेरोजगारी में व्यक्ति कितने समय तक बेरोजगार रहता है ?(A) 1 महिना(B) 3 महिने(C) 4 महिने(D) 5 महिने

Answer»

सही विकल्प है (D) 5 महिने

13.

रोजगार विनिमय केन्द्रों का मुख्य कार्य क्या ?

Answer»

रोजगार की तलाश में युवाओं और रोजगार देनेवाले मालिकों को जोड़ने का कार्य रोजगार विनिमय केन्द्र करते है ।

14.

UNDP-2015 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में गरीबी की जानकारी दीजिए ।

Answer»

UNDP-2015 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2011-12 में कुल जनसंख्या के 21.92% लोग गरीब थे ।

  • जिसमें से ग्रामीण क्षेत्रों में 25.7% और शहरी क्षेत्रों में 13.7% लोग गरीब थे ।
  • भारत के कुल गरीब 26.93 करोड़ में से ग्रामीण क्षेत्र में 21.65 करोड़ और शहरी क्षेत्र में 5.28 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन जीते थे ।
  • भारत में सबसे अधिक गरीबी की मात्रा छत्तीसगढ़ (36.93%) और सबसे कम गरीबी गोवा में (5.09%) है ।
15.

ई-नाम योजना का क्या उद्देश्य है ?

Answer»

बिजोलियों, दलालों से होनेवाले नुकसान से किसान बचे और अधिक मूल्य मिले तथा प्रतिस्पर्धा से अधिक आर्थिक लाभ मिले यह इस योजना का उद्देश्य था ।

16.

रोजगार विनिमय केन्द्र से जानकारी कैसे प्राप्त करते है ?

Answer»

मेगेजिन, सामयिको, मॉडल केरियर सेन्टर और हेल्पलाईन नंबर द्वारा ।

17.

ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी का जिम्मेदार किसे माना जाता है ?

Answer»

भारतीय अर्थव्यवस्था में विकास की नीति में और कार्य योजनाओं में ग्रामीण क्षेत्र की की गयी उपेक्षा इसका मुख्य जिम्मेदार कारण है ।

18.

सन् 2013-14 में गुजरात में बेरोजगारी दर कितनी थी ?(A) 12 (1.2%)(B) 4.7 (5%)(C) 10 (1.1%)(D) 15 (2.5%)

Answer»

सही विकल्प है (A) 12 (1.2%)

19.

कितनी उमर के काम बिना के लोगों को बेरोजगार माना जाता है ?(A) 15 से 35(B) 18 से 40(C) 20 से 60(D) 15 से 60

Answer»

सही विकल्प है (D) 15 से 60

20.

माँ अन्नपूर्णा योजना में कितना अन्न वितरण किया जाता है ?

Answer»

ग्रामीण गरीबी रेखा के नीचे जीवन जीनेवालों को प्रतिमास 35 किग्रा मुफ्त अनाज तथा मध्यम वर्ग के परिवारों को प्रतिमास प्रतिव्यक्ति 5 किग्रा अनाज में 2 रु. के भाव से गेहूँ और 3 रु. के भाव से चावल उचित मूल्य की दुकानों द्वारा दिया जाता है ।

21.

एग्रो बिजनेस पोलीसी के क्या उद्देश्य है ?

Answer»

इस योजना द्वारा फूड प्रोसेसिंग युनिटों की स्थापन द्वारा रोजगार के अवसर बढ़ा कर गरीबी कम करना था ।

22.

दिसम्बर, 2015 तक भारत में कितने रोजगार विनिमय केन्द्र थे ?(A) 830(B) 947(C) 468(D) 2015

Answer»

सही विकल्प है (B) 947

23.

सन् 2011-12 में भारत में शहरी-ग्रामीण गरीबी कितनी थी ?

Answer»

सन् 2011-12 में भारत में ग्रामीण गरीबी 25.7% (21.65 करोड) और शहरी गरीबी 13.7% (5.28 करोड़) थी ।

24.

सन् 2011-12 में गुजरात में गरीबी की मात्रा कितनी थी ?(A) 21.65%(B) 13.7%(C) 25.7%(D) 16.63%

Answer»

सही विकल्प है (D) 16.63%

25.

माँ अन्नपूर्णा योजना में गुजरात की कितनी जनसंख्या को शामिल किया गया है ?(A) 23.6 करोड़(B) 26.3 करोड़(C) 6.23 करोड़(D) 3.62 करोड़

Answer»

सही विकल्प है (D) 3.62 करोड़

26.

एग्रो फूड प्रोसेसिंग युनिटों की स्थापना से कितने लोगों के रोजगार की योजना थी ?(A) 1 लाख(B) 5 लाख(C) 10 लाख(D) 11 लाख

Answer»

सही विकल्प है (C) 10 लाख

27.

विश्व में पशु-पक्षियों की लगभग कितनी प्रजातियाँ है ?(A) बारह लाख(B) इक्कीस लाख(C) सात लाख(D) पंद्रह लाख

Answer»

(D) पंद्रह लाख

28.

जैव आरक्षित क्षेत्र अर्थात् क्या ?

Answer»

ऐसे सुरक्षित वन जहाँ वन, वन्य जीवन और प्राकृतिक सौंदर्य तीनों की एकसाथ सुरक्षा की जाती हो उसे जैव आरक्षित क्षेत्र कहते हैं ।

  • इसकी रचना अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार की जाती है ।
  • इसका उद्देश्य उस क्षेत्र के प्राकृतिक और साँस्कृतिक विविधता का संरक्षण करना है ।
  • इस क्षेत्र में होनेवाली सभी वनस्पति, जीवजन्तु और जमीन के उपरांत वहाँ बसनेवाले सभी मानव समुदायों की जीवन शैली का भी संरक्षण होता है ।
  • यहाँ जैव वैविध्य के विषय में संशोधन और प्रशिक्षण के लिए विशेष अभियान चलाना चाहिए ।
  • इस प्रकार के घोषित सभी क्षेत्रों में सभी प्रकार की बाहर की मानवीय गतिविधियों पर संपूर्ण प्रतिबंध होता है ।
  • इस क्षेत्र का औसतन विस्तार लगभग 5000 वर्ग कि.मी. होता है ।
  • नीलगिरि, मन्नार की खाड़ी, ग्रेट निकोबार, सुंदरवन, पंचमढ़ी आदि के मुख्य क्षेत्र आरक्षित क्षेत्र है ।
  • गुजरात के कच्छ के रेगिस्तान की विशिष्ट परिस्थिति के संरक्षण हेतु 2008 में जैव आरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया ।
29.

वन्य जीवों के संरक्षण की विविध योजनाओं का वर्णन कीजिए ।

Answer»

वन्य जीवों के संरक्षण की मुख्य योजनाएँ निम्नानुसार है:

(1) बाघ परियोजना:

  • अनियंत्रित गैरकानूनी होनेवाले शिकार और निर्वनीकरण के परिणामस्वरूप बाघ के अस्तित्व के लिए बड़ा खतरा उत्पन्न हुआ था । ऐसे संजोगों में 1971 में बाघ बचाने के उद्देश्य से यह परियोजना शुरू की गयी है ।
  • इस योजना के अनुसार बाघ के प्राकृतिक आश्रय स्थल सुरक्षित रखने और उनका पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय स्तर से श्रेणीबद्ध कदम उठाए गये है । वर्तमान में देश में 44 क्षेत्रों में यह योजना कार्यरत है ।

(2) हाथी परियोजना :

  • सन् 1992 में प्रोजेक्ट आरंभ किया गया था ।
  • इसका उद्देश्य हाथियों को उनके प्राकृतिक आवासों में संरक्षण देना और उनके प्राकृतिक निवासस्थानों, उनके स्थलांतरण मार्गों का संरक्षण करना था ।
  • वर्तमान में हाथियों के 26 संरक्षित क्षेत्र है ।
  • इस योजना के बाद जंगलों में हाथियों की संख्या में वृद्धि हुई है ।

3. गेंडा परियोजना:

  • यह परियोजना एक सिंगी भारतीय गेंडे के संरक्षण के लिए बनाई गयी है ।
  • भारत के अधिकांश गेंडे असम में है । इसके अलावा पं. बंगाल के सुन्दरवन में पर्याप्त मात्रा में पाये जाते है ।
  • भारत रेहिनो विजन 2020 की व्यूहरचना के अनुसार भारत में गेंडो की संख्या 3000 तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है ।

4. घड़ियाल परियोजना:

  • मीठे पानी में मिलनेवाले इन मगरमच्छों की प्रजाति 1970 में लुप्त होने के कगार पर थी, तब भारत सरकार ने समय पर यह योजना लागू की थी।

5. गिद्ध परियोजना:

  • गिद्ध प्राकृतिक सफाई कामदार है, वे मृत प्राणियों का माँस खाते है । भारत में गिद्ध की कुल 9 जातियाँ पायी जाती है ।
  • गिद्धों की संख्या असाधारण कमी को देखकर सन् 2004 में यह योजना अमल में रखी ।

6. हिमचीता योजना:

  • हिमालय में लगभग 3000 मीटर ऊँचाई पर पायी जानेवाली यह प्रजाती बर्फ में जीती है ।
  • स्थानीय लोगों में हिमचीता के प्रति जागृति बढ़े और उनका संरक्षण हों इस उद्देश्य से सन् 2000 में यह परियोजना शुरू हुई। .

7. अन्य योजनाएँ:

(i) कश्मीरी हंगुल परियोजना
(ii) लाल पांडा परियोजना
(iii) मणिपुर थामिल योजना
(iv) गंगा डोल्फिन योजना

30.

भारत में 2011-12 में गरीबी कितनी थी ?(करोड़ में)(A) 21.65(B) 26.93(C) 36.93(D) 21.92

Answer»

सही विकल्प है (D) 21.92

31.

दीनदयाल योजना द्वारा कितने गाँवों में नयी बीजली लाईन बिछाई है ?(A) 20,000(B) 35,000(C) 4,500(D) 18,000

Answer»

सही विकल्प है (D) 18,000

32.

नल सरोवर किस राज्य में आया हुआ है ?

Answer»

नल सरोवर गुजरात राज्य में आया हुआ है ।

33.

सन् 2011-12 में भारत में ………. करोड़ लोग गरीब थे ।

Answer»

सही उत्तर है 27

34.

किसानों की फसलों की ऑनलाईन बिक्री के लिए ……….. योजना अमल में रखी है ।

Answer»

सही उत्तर है ई-नाम

35.

……….. योजना द्वारा मार्ग बनाने के कार्य किये जाते है ।

Answer»

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क

36.

फसल के भावों को स्थिर करने के लिए ………. की रचना की गयी है ।

Answer»

क्षतिमुक्त कृषि मूल्य आयोग

37.

गरीबी निवारण के कार्यक्रमों (PAD) को किन पाँच भागों में बाँटा गया है ?

Answer»
  • वेतनयुक्त रोजगारी के कार्यक्रम
  • स्वरोजगारी के कार्यक्रम
  • अन्नसुरक्षा के कार्यक्रम
  • सामाजिक सुरक्षा के कार्यक्रम
  • शहरी गरीबी निवारण के कार्यक्रम ।
38.

स्पीति घाटी के दक्षिण की पर्वत श्रेणियाँ किस नाम से जानी जाती हैं ?

Answer»

दक्षिण की पर्वत श्रेणियाँ माने नाम से जानी जाती हैं।

39.

हिमालय की किन्हीं चार ऊँची चोटियों के नाम बताइए।

Answer»

माउण्ट एवरेस्ट (सबसे ऊँची चोटी), कंचनजंगा, नन्दादेवी तथा धौलगिरि (उत्तराखण्ङ)।

40.

भारत का मानक समय ग्रीनविच के समय से कितना आगे है ?

Answer»

साढ़े पांच घंटे।

41.

भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है ?

Answer»

लगभग 32.87 लाख वर्ग कि०मी०।

42.

कराकोरम के दक्षिण में स्थित दो समानान्तर पर्वत श्रेणियाँ कौन-सी हैं?

Answer»

लद्दाख तथा जास्कर श्रेणियाँ कराकोरम के दक्षिण में स्थित समानान्तर श्रेणियाँ हैं।

43.

भारत का देशांतरीय विस्तार कितना है ? इसका क्या महत्त्व है ?

Answer»

भारत का देशांतरीय विस्तार लगभग 30° है। इसका सबसे बड़ा महत्त्व यह है कि इस देश में सूर्य उदय के समय में काफ़ी अंतर पाया जाता है, अर्थात् देश के सभी भागों में सूर्य एक ही समय पर उदय नहीं होता। उदाहरण के लिए अरुणाचल प्रदेश और गुजरात क्रमशः भारत के पूर्व और पश्चिम में स्थित हैं। दोनों राज्यों में 30° देशांतर का अंतर है। प्रत्येक दो देशांतरों के बीच चार मिनट के समय का अंतर होता है। इस प्रकार अरुणाचल प्रदेश तथा गुजरात के समय में दो घंटे का अंतर आ जाता है।

44.

नन्दा देवी शिखर किस पर्वत से सम्बन्धित है?(क) नीलगिरि(ख) सतपुड़ा(ग) हिमालय(घ) मैकाले

Answer»

सही विकल्प है (ग) हिमालय

45.

भारत को कौन-सा अक्षांश वृत्त अथवा कौन-सी अक्षांश रेखा लगभग दो समान भागों में बांटती है ? इसका अक्षांश कितना है ?

Answer»

भारत को कर्क वृत्त अथवा कर्क रेखा लगभग दो समान भागों में बांटती है। इसका अक्षांश 23°30′ उ० है।

46.

When does vectors |a + b| = |a| + |b| hold?

Answer»

When the two vectors are parallel or collinear, they can be added in a scalar way because the angle between them is zero degrees,they are I the same or opposite direction.

Therefore when two vectors a and b are either parallel or collinear then

|a + b| = |a| + |b|

47.

Little John and Robin Hood are chivalrous men. How do they take their defeat? Was it right to do so? Why?

Answer»

The way Little John and Robin Hood face their defeat shows that they are chivalrous. They challenge the pedlar who is boldly selling his packs for a duel. On getting defeated by the pedlar in turn, instead of getting upset, they admire the pedlar for his power and prowess. This can be considered dignified, chivalrous behavior because Robin Hood does not exhibit petty envy towards a better fighter.

48.

What was the pedlar’s identity?

Answer»

The pedlar was Gamble Gold of the gay green woods, Robin Hood’s mother’s sister’s son.

49.

Glossary: trudge: lea: move one perch: gang: pray:thrash:flee:

Answer»

trudge: walk slowly with heavy steps 

lea: an open area of grassy land 

move one perch: the least of movements 

gang: join 

pray: please (in old English) 

thrash: beat someone violently 

flee: run away sheathed: covered (the sword).

50.

The pedlar’s pack contained A) green silk suits and silk bowstrings B) food C) a lot of money D) fruit and vegetables.

Answer»

A) green silk suits and silk bowstrings