1.

मनरेगा कार्यक्रम स्पष्ट कीजिए ।

Answer»

मनरेगा रोजगारलक्षी कार्यक्रम ‘अपने गाँव में अपना काम, साथ में मिलता है उचित दाम’ के नारे के साथ खूब ही उपयोगी योजना, जिसमें राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले लोगों जो वयस्क उम्र के है, शारीरिक श्रम कर सकते है ऐसे बिनकुशल काम करने के इच्छुक ऐसे प्रत्येक परिवार की जीवन निर्वाह के अवसर में वृद्धि करने के लिए प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को वित्तीय वर्ष में 100 दिन (रोजाना सात घण्टे) वेतनयुक्त रोजगार देने का उद्देश्य है ।

सरकार द्वारा निर्धारित दर पर दैनिक वेतन चुकाया जाता है । यदि काम माँगने पर सरकार काम देने में असफल हो तो नियम के अनुसार उसे ‘बेकारी भत्त्था’ चुकाया जायेगा । ग्रामीण विकास कार्य, व्यक्तिगत शौचालय बनाना, व्यक्तिगत कुएँ, जमीन समतल करना, बागायती कार्य, इन्दिरा आवास योजना के मजदूरी कार्य, पशुओं के छप्पर, जैविक खाद बनाना, मुर्गी-बतख के लिए सेड, मछली सुकाने के यार्ड, केनाल की सफाई, जलसंग्रह के कार्य, मार्गों के पास वनीकरण जैसे अनेक कार्य करवाकर प्रत्येक परिवार को निश्चित वेतनयुक्त रोजगार देने की गारंटी देकर उन्हें गरीबी रेखा से ऊपर लाने और जीवनस्तर सुधारने का कार्य करती है ।



Discussion

No Comment Found