Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

आजादी के बाद भारत ने विकास के लिए ……. मार्ग अपनाया ।(A) आयोजन(B) निजीकरण(C) राष्ट्रीयकरण(D) शहरीकरण

Answer»

सही विकल्प है (A) आयोजन

2.

उदारीकरण के कारण आय की असमानता ……… .(A) घटी(B) स्थिर रही(C) बढ़ी(D) इनमें से कोई नहीं

Answer»

सही विकल्प है (C) बढ़ी

3.

निजीकरण के कारण ………(A) सरकारी आरक्षित उद्योग कम हुए(B) रजिस्ट्रेशन प्रथा समाप्त हुई(C) निजी क्षेत्र के लिए द्वार खोल दिए(D) ये तीनों ही

Answer»

सही विकल्प है (D) ये तीनों ही

4.

किस उद्योग में सरकार का एकाधिकार है ?(A) रेलवे(B) अणु(C) संरक्षण(D) ये तीनों ही

Answer»

(D) ये तीनों ही

5.

सन् 1991 की नीति में कितने उद्योग सरकार के लिए आरक्षित रख्ने ?(A) 3(B) 7(C) 12(D) 18

Answer»

सही विकल्प है (D) 18

6.

विश्व व्यापार संगठन की स्थापना ……….. के दिन हुई ।

Answer»

सही उत्तर है 1 जनवरी, 1995

7.

……… के कारण आर्थिक सत्ता का केन्द्रीकरण हुआ ।

Answer»

सही उत्तर है निजीकरण

8.

विश्व व्यापार संगठन के कार्य बताइए ।

Answer»

बहुराष्ट्रीय व्यापार और उसको लगते करारों के लिए आवश्यक ढाँचा तैयार कर करारों को लागु करवाना ।

  • विश्व व्यापार संगठन बहुराष्ट्रीय व्यापार के लिए हुई चर्चा-विचारणा और वार्ताओं के लिए ‘फोरम’ के रूप में कार्य करना ।
  • WTO भेदभावहीन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को प्रोत्साहन देता है ।
  • विभिन्न देशों की अपनी राष्ट्रीय नीति का अनुसरण करते हो उसका अवलोकन करता है और आवश्यक सुधार (कमी वृद्धि) का परामर्श देता है ।
9.

विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय ………. देश में है ।

Answer»

सही उत्तर है स्वीट्जरलैण्ड

10.

उदारीकरण से आय की असमानता ……….. है ।

Answer»

सही उत्तर है बढ़ी

11.

……. के कारण विदेशी पूँजी निवेश को प्रोत्साहन मिलता है ।

Answer»

सही उत्तर है वैश्विकरण

12.

……… भेदभाव विहीन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को प्रोत्साहन देता है ।

Answer»

सही उत्तर है WTO

13.

………. के कारण पूँजीगत और उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन बढ़ा ।

Answer»

सही उत्तर है निजीकरण

14.

निजीकरण के लाभ और हानियाँ बताइए ।

Answer»

निजीकरण के कारण भारत को निम्न लाभ और हानियाँ हुई है :

लाभ :

  • निजीकरण के कारण देश में उद्योग क्षेत्र में उत्पादकीय इकाईयों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी ।
  • निजीकरण के कारण पूँजीगत और उपभोगता वस्तुओं के उत्पादन में वृद्धि हुई ।
  • सार्वजनिक क्षेत्र की इकाईयों का निजीकरण होने सार्वजनिक क्षेत्र की इकाईयों की कार्यक्षमता बढ़ी ।

हानियाँ :

  1. निजीकरण के कारण आर्थिक सत्ता का केन्द्रीकरण हुआ है जिससे एकाधिकार को वेग मिला ।
  2. निजीकरण के कारण छोटे गृहउद्योगों का विकास उचित ढंग से नहीं हो सका ।
  3. मात्र बड़े उद्योगों को ही प्रोत्साहन और विकास प्राप्त हुआ ।
  4. निजीकरण के कारण भावें (मूल्यों) पर अंकुश नहीं रहा, जिससे मूल्य वृद्धि की समस्या उत्पन्न हुई ।
  5. सरकारी ऋण में वृद्धि हुई ।
15.

Why did the people lose confidence in democracy after the First World War?

Answer»

After the First World War, people became economically poor. The immediate governments in power were unsuccessful in improving this condition. Thus, people lost trust in democracy.

16.

सापेक्ष गरीबी और निरपेक्ष गरीबी – समझाइए ।

Answer»

निरपेक्ष गरीबी : समाज के लोग अनाज, दलहन, दूध, सब्जी-भाजी, कपड़े, जैसी प्राथमिक आवश्यकताओं, लघुत्तम बाजार भाव पर प्राप्त करने में समर्थ न हो तो उसे निरपेक्ष गरीबी कहते हैं ।

सापेक्ष गरीबी : समाज के भिन्न-भिन्न आयवाले वर्गों में से यदि कोई समूह अन्य से कम आय प्राप्त करता हो तो उसे सापेक्ष गरीबी कहते हैं। (A) रु. 10,000 (B) रु. 20,000 (C) रु. 30,000 ऐसे तीन व्यक्तियों की आय भिन्न-भिन्न है । A व्यक्ति की आय B व्यक्ति की आय से कम होने से A व्यक्ति गरीब माना जाता है, इसी तरह C. व्यक्ति के सापेक्ष A और B व्यक्ति की आय कम होने से वह गरीब माना जाता है।

17.

बेरोजगारी निवारण के लिए कौन-सी संस्था नोकरीदाताओं को मदद करती है ?(A) रोजगार विनिमय केन्द्र(B) श्रम मंत्रालय(C) मॉडल केरियर सेन्टर(D) ग्रामपंचायत

Answer»

(A) रोजगार विनिमय केन्द्र

18.

उचित शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:1. ……………………. में बोल्शेविक क्रांति हुई ।2. ………………….. प्रक्रिया में 10 जनवरी, 1920 को राष्ट्रसंघ की स्थापना हुई ।3.  8 मार्च, 1917 में …………………………… मजदूरों ने हड़ताल की ।4. प्रथम विश्वयुद्ध के बीज ……………………….. संधि में बोये गये थे ।5. …………………… ने कहा – ‘शक्तिशाली को ही जीने का अधिकार है ।’

Answer»

1. (नवम्बर, 1917)

2. (पेरिस शान्ति)

3. (पेट्रोगार्ड)

4. (फ्रेन्कफर्ट)

5. (हीटलर)

19.

राष्ट्रसंघ की स्थापना किससे हुई ?(A) पेरिस शांति प्रक्रिया(B) बर्लिन संधि(C) डुमा बैठक(D) फ्रेंकफर्ट संधि

Answer»

(A) पेरिस शांति प्रक्रिया

20.

राष्ट्रसंघ की स्थापना में किसकी महत्त्वपूर्ण भूमिका थी ?(A) लेनिन(B) वुड्रो विल्सन(C) फादर गोपेन(D) कार्ल मार्क्स

Answer»

(B) वुड्रो विल्सन

21.

निम्नलिखित विधानों के कारण दीजिए:फ्रेंकफर्ट की संधि प्रथम विश्वयुद्ध का कारण बनी।

Answer»

सेडान की लड़ाई में जर्मनी ने फ्रांस को पराजित किया था ।

  • इसलिए सन् 1871 में फ्रांस को फ्रेंकफर्ट की संधि करनी पड़ी ।
  • इसके अनुसार युद्ध दंड और दो प्रदेश आल्सेस और लोरेन्स जर्मनी को देना पड़ा था ।
  • फ्रांस इस अपमान को कभी भूल नहीं सका । इसलिए ……..
22.

प्रथम विश्वयुद्ध की घटनाओं की संक्षिप्त जानकारी दीजिए ।

Answer»

प्रथम विश्वयुद्ध का आरंभ 1 अगस्त, 1914 को हुआ था । जर्मनी ने शुरुआत में युरोप में उल्लेखनीय विजय प्राप्त की । उसने फ्रांस की सेना को नष्ट कर दिया ।

  • उसने भयानक सबमरीन युद्ध करके मित्र राष्ट्रों के जहाजों को डुबा दिया । टैंकों, जहरीली गैसों द्वारा लाखो सैनिक मारे गये ।
  • उसने अमेरिकन स्टीमर ल्युसिटानिया को समुद्र में डुबा दिया जिससे 147 अमेरिकन सैनिक डूब गये ।
  • अप्रैल, 1917 में अमेरिका फिर पनामा, ग्रीस, क्यूबा, चीन और श्याम जैसे मित्र राष्ट्रों के साथ जुड़ गये ।
  • जर्मनी अब उनके सामने टिक नहीं सका और 11 नवम्बर, 1918 को उसने शरणागति स्वीकार कर युद्धविराम समझौते पर हस्तार किया ।
23.

राष्ट्रसंघ के उद्देश्य लिखिए ।

Answer»

राष्ट्रसंघ के उद्देश्य:

  • अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की व्यवस्था करना ।
  • हर एक राष्ट्र द्वारा अन्य राष्ट्र की अखंडता बनाए रखना ।
  • युद्ध नीति का त्याग करना । अंतर्राष्ट्रीय संबंध विकसित करना ।
  • अंतर्राष्ट्रीय झगड़ों का शांतिपूर्वक ढंग से या मध्यस्थता द्वारा हल निकालना ।
  • यदि कोई राष्ट्र या मध्यस्थता की अवहेलना करे तो बागी. राष्ट्र घोषित करना ।
24.

उद्योगों में ………. टेक्नोलॉजी का उपयोग लेना चाहिए ।

Answer»

सही उत्तर है पर्यावरण मित्र

25.

पर्यावरण सुरक्षा के लिए सर्वप्रथम …….. में परिषद आयोजित की गयी ।

Answer»

सही उत्तर है स्टोकहोम

26.

विश्व में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ किस दिन मनाया जाता है ? (A) 8 मार्च(B) 11 जून(C) 5 जून(D) 12

Answer»

सही विकल्प है (C) 5 जून

27.

पर्यावरण ‘जागृति और पृथ्वी परिषद’ किस वर्ष आयोजित की गयी ?(A) 1972(B) 1951(C) 1952(D) 2014

Answer»

सही विकल्प है (A) 1972

28.

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए उपाय बताइए ।

Answer»

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए स्वीडन के स्टोकहोम में 1972 में प्रथम पृथ्वी शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ था । इसे पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अनेक उपाय करना निश्चित किया गया था । भारत में भी वैश्विक प्रयासों में शामिल है । राष्ट्रीय पर्यावरण जागृति के लिए सरकार विविध प्रयास कर रही है । 

जैसे :

  • देश के विविध शहरों के प्रदूषण की जानकारी प्रगट होती है ।
  • प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने के लिए केन्द्र तथा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की स्थापना की गयी है ।
  • विश्वभर में 5 जून को ‘पर्यावरण दिवस’ के रूप में घोषित किया गया है ।
  • सन् 1981 में भारत सरकार ने वायु प्रदूषण नियंत्रण धारा पास की ।
  • औजोन के स्तर में छेद, परमाणु कचरा निकाल और जैविक विविधता की हिफाजत के लिए वैश्विक स्वीकृति हुई ।
29.

बेरोजगारी के प्रभाव बताइए ।

Answer»

बेरोजगारी के कारण गरीबी की मात्रा बढ़ रही है ।

  • लोगों का जीवन स्तर नीचा जा रहा है ।
  • शिक्षा, स्वास्थ्य की समस्याएँ उत्पन्न हो रही है ।
  • आर्थिक विकास प्रभावित होता है ।
  • प्रति व्यक्ति और राष्ट्रीय आय कम हो रही है ।
  • बचत वृत्ति की निम्न दर, पूँजी निर्माण की निम्न दर होती है ।
30.

गरीबी अर्थात् क्या ? गरीबी रेखा के नीचे जीवन जीनेवाले लोगों के लक्षण बताइए ।

Answer»

गरीबी – समाज का बड़ा वर्ग अपने जीवन की मूलभूत और आधारभूत आवश्यकताओं जैसे अन्न, वस्त्र, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की न्यूनतम मात्रा में भी भोगने से वंचित रहकर जीवन गुजारता हो तब समाज की ऐसी स्थिति को व्यापक या दारूण गरीबी कहते हैं और ऐसी स्थिति में समाज में रहनेवाले लोग गरीब कहलाते हैं । 

गरीबी रेखा के नीचे जीवन जीनेवाले लोगों के लक्षण :

  • जिस व्यक्ति को दो समय का पर्याप्त भोजन नहीं मिलता ।
  • रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में खुली जगह नहीं प्राप्त कर सके ।
  • छोटी या गंदी बस्तियों, झोंपड़पट्टी में वसवाट करनी पड़ती है ।
  • उसकी आय निर्धारित अपेक्षित आय से कम हो ।
  • उसकी आयु सीमा राष्ट्रीय औसत आयु से भी कम होती है ।
  • जो अधिकांशत: निरक्षर हो ।
  • जिनको लगातार पौष्टिक भोजन प्राप्त न होने से छोटी-बड़ी बीमारियों से झूझना पड़ता है ।
  • जिनके बालकों को परिवार की आय बढ़ाने के लिए बालमजदूरी करनी पड़ती है ।
  • जिनके बालकों में कुपोषण के कारण बाल मृत्युदर की मात्रा अधिक होती है ।
31.

प्रथम विश्वयुद्ध के बाद राष्ट्रसंघ की स्थापना हुई।

Answer»

प्रथम विश्वयुद्ध की भयानकता ने विश्व के देशों को विश्वशांति की अनिवार्यता समझाई और उसके लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन की आवश्यकता समझ में आने पर विश्वशांति की दिशा में तत्क्षण और सक्रिय रूप. से विचार करना पड़ा ।

  • अमेरिकन राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने राष्ट्रसंघ की स्थापना में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
  • वुड्रो विल्सन के 14 मुद्दों को आगे रखकर ‘पेरिस शांति’ प्रक्रिया में 10 जनवरी, 1920 को राष्ट्रसंघ की स्थापना की गयी ।
32.

दत्तोपंत कारीगर ब्याज सहायता योजना क्या है ?

Answer»

इस योजना द्वारा राज्य सरकार हस्तकला और कारीगर कुटीर उद्योगों के कारीगरों को कच्चा माल खरीदने के लिए कम ब्याज दर पर बैंक के लोन की सुविधा दी जाती है ।

33.

भारत में गरीबों की संख्या मापने की दो पद्धतियाँ कौन-सी है ?

Answer»
  1. किसी भी एक परिवार द्वारा विभिन्न वस्तुओं एवं सेवाओं पर खर्च के आधार पर
  2. परिवार द्वारा प्राप्त कुल आय के आधार पर ।
34.

पर्यावरण रक्षण की जवाबदारी ……… की है ।

Answer»

सही उत्तर है हम सब

35.

बेरोजगारी के कारण बताइए ।

Answer»

बेरोजगारी का सबसे मुख्य कारण जनसंख्या वृद्धि है ।

मात्र सैद्धांतिक ज्ञान, प्रायोगिक ज्ञान का अभाव, टेकनिकल ज्ञान और कौशल्यों का अभाव, पूर्णस्तरीय रोजगारी उत्पन्न करने में निष्फलता, कृषि क्षेत्र में वर्षा की अनियमितता और जोखिम अधिक, कृषि व्यवसाय में रुचि घटना, कृषि में सिंचाई की अपर्याप्त सुविधा, कृषि के अतिरिक्त समय में वैकल्पिक रोजगारी का अभाव, कुटिर उद्योग, गृहउद्योग और लघुउद्योग की कमजोर स्थिति, जातिप्रथा, संयुक्त परिवार व्यवस्था, परंपरागत व्यवसाय और पारिवारिक धंधों में ही लगे रहना अन्य नये कार्य करने के साहस का अभाव, ज्ञान, कौशल्य, प्रशिक्षण और अनुभव की कमी, श्रम की अगतिशीलता, मानव श्रम का कमियुक्त आयोजन, औद्योगिक विकास की धीमी दर, बचतवृत्ति की नीची दर जिससे पूँजी सर्जन दर में कमी आदि बेरोजगारी के कारण है ।

36.

युवा बेरोजगारों को नये विचारों के साथ उद्योग साहसी बनकर स्वरोजगार की तरफ कौन-सी योजना प्रेरित करती है ?(A) मेक इन इण्डिया(B) स्टार्टअप इण्डिया(C) डिजिटल इण्डिया(D) स्वच्छ भारत अभियान

Answer»

(B) स्टार्टअप इण्डिया

37.

सर्वप्रथम गरीबी रेखा का विचार किसने दिया था ?

Answer»

सर्वप्रथम गरीबी रेखा का विचार WHO के नियामक ब्योर्ड ओरे ने दिया था ।

38.

बेरोजगारी किसे कहते हैं ? बेरोजगारी के प्रकार समझाइए ।

Answer»

जो व्यस्क उम्र (15 से 60 वर्ष) के हो, जो बाजार में प्रवर्तमान वेतनदर पर काम करने की इच्छा और वृत्ति रखता हो, काम करने की योग्य शक्ति और योग्यता रखता हो, काम की खोज में होने के उपरांत काम प्राप्त नहीं कर सकता हो उसे बेरोजगार कहते हैं ।

बेरोजगारी के प्रकार :

1. ऋतुगत बेरोजगारी : भारत में कृषि क्षेत्र में सिंचाई की अपर्याप्त सुविधा, बरसात की अनियमितता और वैकल्पिक रोजगारी के अवसरों के अभाव से तीन से पाँच मास बेरोजगार रहना पड़ता है उसे ऋतुगत या मौसमी बेरोजगारी कहते हैं ।

2. घर्षणजन्य बेरोजगारी : पुरानी तकनीकि के स्थान पर नई तकनीकि आये तब कुछ समय श्रम बेरोजगार बनता है, उसे घर्षणजन्य बेरोजगारी कहते हैं ।

3. ढाँचागत बेरोजगारी : भारतीय अर्थव्यवस्था पिछड़ी और रूढ़िचुस्त है, सामाजिक पिछड़ापन, परंपरागत रुढ़िया, रिवाज, निरक्षरता और ढाँचागत सुविधाओं के अभाव में ढाँचागत बेरोजगारी पायी जाती है ।

4. प्रच्छन्न (छुपी बेरोजगारी) : किसी भी काम-धंधे, व्यवसाय में आवश्यकता से अधिक श्रमिक लगे हो, इन अतिरिक्त श्रमिकों को उत्पादन कार्य में से निकाल लेने से कुल उत्पादन में कोई फर्क नहीं पड़ता हो इन अतिरिक्त बेरोजगारों को प्रच्छन्न या छुपा बेरोजगार कहते हैं ।

5. औद्योगिक बेरोजगारी : औद्योगिक क्षेत्र में होनेवाले परिवर्तन के कारण जो व्यक्ति कम या लंबे समय के लिए काम के बिना रहना पड़ता हो तो ऐसी स्थिति को औद्योगिक बेरोजगारी के रूप में पहचाना जाता है ।

6. शिक्षित बेरोजगारी : कम से कम माध्यमिक शिक्षा प्राप्त हो और जो व्यक्ति बेरोजगार हो तो उसे शिक्षित बेरोजगार कहते हैं ।

39.

धनिक भारत में गरीब रहते है । समझाइए ।

Answer»

भारत में विपुल प्रमाण में प्राकृतिक संसाधनों और अपार प्राकृतिक उपहार से समृद्ध है ।

  • परंतु इन विपुल संसाधनों का सुयोग्य लाभ उठाने की क्षमताओं का अभाव, शिक्षण, प्रशिक्षण और कौशल्य के अभाव, वर्षों के कमीयुक्त आयोजन के कारण इन प्राकृतिक संसाधनों का लोगों के कल्याण और सुख के लिए देखें तो इतना उपयोग नहीं हो
    सका जिससे लोगों में गरीबी की मात्रा नहीं घटी है ।
  • इसलिए कहा जाता है कि ‘धनिक भारत में गरीब बसते है ।
40.

शिक्षित और युवा बेरोजगारी के लिए क्या प्रयत्न करने चाहिए ?

Answer»

शिक्षित बेरोजगारी और युवा बेरोजगारी घटाने के लिए उनमें कौशल्य का विकास करना और शिक्षा के अनुसार रोजगार उपलब्ध करवाना।

  • कुशल कारीगर पैदा हो ऐसी व्यवसायलक्षी या तकनिकी शिक्षणनीति अपनानी ।
  • विद्यालयों-कॉलेजों के अभ्यासक्रम वहाँ के स्थानीय उद्योगों की जरूरतों को संतुष्ट कर सके ऐसे रखना ।
  • युवा बेरोजगारों को शिक्षण और प्रशिक्षण देकर उनमें विशिष्ट कौशल्यों का विकास करके, उत्पादन के साथ गुणवत्ता बढ़े, रोजगारी बढ़े, अधिक आय मिले और जीवनस्तर ऊँचे आये ऐसे प्रयत्न करने चाहिए ।
  • उन्हें सतत काम मिल सके ऐसा आश्वासन देना ।
  • काम की नयी परिस्थिति के अनुसार नयी जानकारी प्राप्त करके उन्हें योग्य, सक्षम बनाकर स्वरोजगार प्राप्त कर सके और वैश्विक देशों की श्रमशक्ति की तुलना में वैश्विक स्तर पर भारतीय युवा समकक्ष खड़ा रह सके ऐसी परिस्थिति सर्जित करने के प्रयत्न करें ।
41.

भारत सरकार ने युवा बेरोजगारों में औद्योगिक बेरोजगारों के लिए कौन-सी योजनाएँ चलाई है ?

Answer»

‘मेक इन इण्डिया’, ‘स्कील इण्डिया’ और ‘डिजिटल इण्डिया’ जैसी महत्त्वाकांक्षी योजनाएँ चलाई है ।

42.

मौसमी बैरोजगारी किसे कहते हैं ?

Answer»

भारत में कृषि और कुटिर उद्योग देश के लोगों की मुख्य आर्थिक प्रवृत्ति है, जो किसी मौसम विशेष में रोजगारी देते है बाकी समय व्यक्ति खाली बैठा रहता है, उसे मौसमी बेरोजगारी कहते हैं ।

43.

भारतीय बेरोजगारी की जानकारी कौन देता है ?

Answer»

भारत सरकार का श्रम और रोजगार मंत्रालय तथा नेशनल सेम्पल सर्वे (NSS) के आधार पर बेरोजगारी की जानकारी देता हैं ।

44.

वाजपेयी बेंकेबल योजना में किसको लाभ दिया जाता है ?

Answer»

18 से 35 वर्ष के और 4 कक्षा पास ग्रामीण और शहरी बेरोजगारों को इस योजना का लाभ दिया जाता है ।

45.

विश्व बैंक अनुसार भारत में 2010 में कितने भारतीय गरीब थे ?

Answer»

विश्व बैंक के प्रतिवेदन के अनुसार 2010 में भारतीय कुल जनसंख्या के लगभग 121 करोड़ में 32.7% (45.6 करोड़) लोग गरीब थे ।

46.

भारत सरकार और श्रम मंत्रालय ने युवा रोजगारों के लिए क्या कार्य किया है ?

Answer»

युवा रोजगारों को औद्योगिक विकास के साथ उनके ज्ञान, समझ, उत्साह और कार्यक्षमता बढ़े इसके लिए प्रशिक्षण द्वारा कौशल्य विकास के अनेक कार्यक्रम ‘मेक इन इण्डिया’, ‘स्कील इण्डिया’ और ‘डिजिटल इण्डिया’ जैसी महत्त्वाकांक्षी योजनाएं लागू की टेक्निकल संस्थाओं, कॉलेजों और युनिवर्सिटीयों की स्थापना देशभर में करके उन्हें व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और आधुनिकतम टेक्नोलॉजी के अनुरूप शिक्षण की सुविधाएँ उपलब्ध करवाकर विद्यालयों – कॉलेजों में नवीनतम पाठ्यक्रमों, व्यावसायिक और

  • टेकनिकल शिक्षण द्वारा रोजगारी की माँग के अनुसार सक्षम बनाने के प्रयत्न किये है ।
  • वर्तमान में प्रत्येक राज्य में एक IIT और IIM जैसी संस्थाओं की स्थापना की जा रही है।
47.

‘श्री वाजपेयी बैंकेबल योजना’ में किसकी सहायता की जाती है ?(A) शहरी बेरोजगार(B) ग्रामीण बेरोजगार(C) प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार(D) बेरोजगार महिलाएँ

Answer»

(B) ग्रामीण बेरोजगार

48.

शिक्षित और युवा बेरोजगारी कम करने के लिए क्या उपाय करना चाहिए ?

Answer»

शिक्षित बेरोजगारी और युवा बेरोजगारी दूर करने के लिए उनमें कौशल्य का विकास करना और शिक्षण के अनुरूप रोजगार देना चाहिए।

49.

भारत के किन राज्यों में बेरोजगारी की मात्रा नीची पायी जाती है ?

Answer»

हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, कर्णाटक, चंडीगढ़ में बेरोजगारी की मात्रा कम पायी जाती है ।

50.

वाजपेयी बेंकेबल योजना में क्या लाभ दिया जाता है ?

Answer»

इसमें बेरोजगारों को प्रशिक्षण देकर उद्योगों के लिए विरासतगत कारीगरों को धंधे के लिए निश्चित रकम स्वरोजगारी हेतु कर्ज दी जाती है।