1.

निजीकरण के लाभ और हानियाँ बताइए ।

Answer»

निजीकरण के कारण भारत को निम्न लाभ और हानियाँ हुई है :

लाभ :

  • निजीकरण के कारण देश में उद्योग क्षेत्र में उत्पादकीय इकाईयों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी ।
  • निजीकरण के कारण पूँजीगत और उपभोगता वस्तुओं के उत्पादन में वृद्धि हुई ।
  • सार्वजनिक क्षेत्र की इकाईयों का निजीकरण होने सार्वजनिक क्षेत्र की इकाईयों की कार्यक्षमता बढ़ी ।

हानियाँ :

  1. निजीकरण के कारण आर्थिक सत्ता का केन्द्रीकरण हुआ है जिससे एकाधिकार को वेग मिला ।
  2. निजीकरण के कारण छोटे गृहउद्योगों का विकास उचित ढंग से नहीं हो सका ।
  3. मात्र बड़े उद्योगों को ही प्रोत्साहन और विकास प्राप्त हुआ ।
  4. निजीकरण के कारण भावें (मूल्यों) पर अंकुश नहीं रहा, जिससे मूल्य वृद्धि की समस्या उत्पन्न हुई ।
  5. सरकारी ऋण में वृद्धि हुई ।


Discussion

No Comment Found