1.

वन्य जीवों के संरक्षण की विविध योजनाओं का वर्णन कीजिए ।

Answer»

वन्य जीवों के संरक्षण की मुख्य योजनाएँ निम्नानुसार है:

(1) बाघ परियोजना:

  • अनियंत्रित गैरकानूनी होनेवाले शिकार और निर्वनीकरण के परिणामस्वरूप बाघ के अस्तित्व के लिए बड़ा खतरा उत्पन्न हुआ था । ऐसे संजोगों में 1971 में बाघ बचाने के उद्देश्य से यह परियोजना शुरू की गयी है ।
  • इस योजना के अनुसार बाघ के प्राकृतिक आश्रय स्थल सुरक्षित रखने और उनका पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय स्तर से श्रेणीबद्ध कदम उठाए गये है । वर्तमान में देश में 44 क्षेत्रों में यह योजना कार्यरत है ।

(2) हाथी परियोजना :

  • सन् 1992 में प्रोजेक्ट आरंभ किया गया था ।
  • इसका उद्देश्य हाथियों को उनके प्राकृतिक आवासों में संरक्षण देना और उनके प्राकृतिक निवासस्थानों, उनके स्थलांतरण मार्गों का संरक्षण करना था ।
  • वर्तमान में हाथियों के 26 संरक्षित क्षेत्र है ।
  • इस योजना के बाद जंगलों में हाथियों की संख्या में वृद्धि हुई है ।

3. गेंडा परियोजना:

  • यह परियोजना एक सिंगी भारतीय गेंडे के संरक्षण के लिए बनाई गयी है ।
  • भारत के अधिकांश गेंडे असम में है । इसके अलावा पं. बंगाल के सुन्दरवन में पर्याप्त मात्रा में पाये जाते है ।
  • भारत रेहिनो विजन 2020 की व्यूहरचना के अनुसार भारत में गेंडो की संख्या 3000 तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है ।

4. घड़ियाल परियोजना:

  • मीठे पानी में मिलनेवाले इन मगरमच्छों की प्रजाति 1970 में लुप्त होने के कगार पर थी, तब भारत सरकार ने समय पर यह योजना लागू की थी।

5. गिद्ध परियोजना:

  • गिद्ध प्राकृतिक सफाई कामदार है, वे मृत प्राणियों का माँस खाते है । भारत में गिद्ध की कुल 9 जातियाँ पायी जाती है ।
  • गिद्धों की संख्या असाधारण कमी को देखकर सन् 2004 में यह योजना अमल में रखी ।

6. हिमचीता योजना:

  • हिमालय में लगभग 3000 मीटर ऊँचाई पर पायी जानेवाली यह प्रजाती बर्फ में जीती है ।
  • स्थानीय लोगों में हिमचीता के प्रति जागृति बढ़े और उनका संरक्षण हों इस उद्देश्य से सन् 2000 में यह परियोजना शुरू हुई। .

7. अन्य योजनाएँ:

(i) कश्मीरी हंगुल परियोजना
(ii) लाल पांडा परियोजना
(iii) मणिपुर थामिल योजना
(iv) गंगा डोल्फिन योजना



Discussion

No Comment Found