Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

समय निरीक्षण किसे कहते हैं ?

Answer»

किसी भी कार्य का भाग पूर्ण करने के लिए जितना समय लगे उनके बारे में वैज्ञानिक रूप से किया जानेवाला अध्ययन अर्थ समय-निरीक्षण।

2.

संचालन के सिद्धान्त किसके मार्गदर्शक है ?

Answer»

संचालन के सिद्धान्त यह निर्माण तथा उनके अमल के लिए विस्तृत तथा निर्धारित मार्गदर्शक है ।

3.

संचालकीय प्रवृत्तियों में कौन-सी प्रवृत्तियों का समावेश होता है ?

Answer»

संचालकीय प्रवृत्तियों में आयोजन, व्यवस्थातंत्र, मार्गदर्शन, कर्मचारी व्यवस्था, संकलन, नियंत्रण जैसी प्रवृत्तियों का समावेश होता है ।

4.

कर्मचारियों का चयन करते समय कौन-से वैज्ञानिक मापदण्ड को ध्यान में लिया जाना चाहिए ।

Answer»

कर्मचारियों का चयन करते समय शिक्षण, कौशल्य, अनुभव, शारीरिक शक्ति, प्रशिक्षण इत्यादि वैज्ञानिक मापदण्डों को ध्यान में लिया जाता है ।

5.

आधुनिक संचालन के पिता कौन कहलाए जाते है ?

Answer»

आधुनिक संचालन के पिता पीटर एफ. ड्रकर कहलाए है ।

6.

गति निरीक्षण किसे कहते हैं ?

Answer»

अनावश्यक, गलत दिशा में होनेवाले, अकार्यक्षम स्थानान्तरण से उत्पन्न नुकसान को दूर करने की पद्धति अर्थात् गति निरीक्षण ।

7.

संरक्षण प्रवृत्तियों में कौन-कौन सी बातों का समावेश होता है ?

Answer»

संरक्षण प्रवृत्तियों में कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्पत्तियों की सुरक्षा, माल-सामान की सुरक्षा इत्यादि प्रवृत्तियों का समावेश होता है ।

8.

वित्तीय प्रवृत्तियों में किन बातों का समावेश होता है ?

Answer»

वित्तीय प्रवृत्तियों में वित्त की प्राप्ति, वित्त का उपयोग, निवेश या कोष की सुरक्षा, पुनः निवेश जैसी प्रवृत्तियों का समावेश होता है ।

9.

संचालन की विचारधाराओं का विकासकिसके आधार पर हुआ है ?

Answer»

संचालन की विचारधाराओं का विकास संचालन के क्षेत्र में किये गये विभिन्न संशोधनों, अध्ययनों और परिणामों के आधार पर संचालन की विचारधाराओं का विकास हुआ है ।

10.

प्रमाणीकरण कौन-से विषयों में आवश्यक है ?

Answer»

औजारों, साधनों, समय, कार्य की परिस्थिति आदि विषयों में प्रमाणीकरण आवश्यक होता है । इस व्यवस्था को प्रमाणीकरण भी कहा जाता है ।

11.

पीटर एफ. ड्रकर को आधुनिक संचालन के पिता क्यों कहा जाता है ?

Answer»

पीटर एफ. ड्रकर को मानव संसाधन संचालन, बाजार संचालन तथा तनाव संचालन हेतु समाविष्ट है । जिससे पीटर एफ. ड्रकर को आधुनिक संचालन के पिता कहे जाते है ।

12.

तीव्रता से व कार्यदक्ष रूप से कार्य करनेवाले प्रत्येक कर्मचारी को उनके स्तर पर कार्य करनेवाले कर्मचारी से कितने प्रतिशत अधिक वेतन दिया जाना चाहिए ।(A) 50 से 60 प्रतिशत(B) 30 से 100 प्रतिशत(C) 20 से 25 प्रतिशत(D) 90 से 100 प्रतिशत

Answer»

सही विकल्प है (B) 30 से 100 प्रतिशत

13.

पीटर एफ. ड्रकर का संचालन के क्षेत्र में योगदान समझाइए ।

Answer»

पीटर एफ. ड्रकर सन् 1909-2005 बहुत ही प्रसिद्ध संचालन शास्त्री के रूप में ख्यातिप्राप्त लेखक, चिंतक तथा शिक्षणविद वैश्वीकरण के कारण सम्पूर्ण विश्व की धन्धाकीय व्यवस्थाओं में परिवर्तन आया था । जिसके कारण से संचालन की नवीन पद्धतियों को विकसित करने की आवश्यकता उत्पन्न हुई । पीटर एफ. ड्रकर ने मानव सम्पत्ति को धन्धाकीय इकाई में विशेष महत्त्व प्रदान करने के लिए महत्त्वपूर्ण सिफारिश की । पीटर एफ. ड्रकर के मुख्य योगदान में ‘ध्येयलक्षी संचालन’ तथा स्वनियमन का सिद्धान्त मुख्य है । ध्येयलक्षी संचालन के बारे में दर्शाते हैं कि उद्देश्य प्राप्ति के लिए कर्मचारियों और संचालकों के ध्येय में एकसूत्रता होनी चाहिए । अलग-अलग धन्धाकीय स्वरूप ही इकाईयों के लिए ध्येयलक्षी संचालन बहुत ही प्रभावशाली है । उनका योगदान मानव संसाधन संचालन, बाजार संचालन, तनाव संचालन के लिए महत्त्वपूर्ण है । जिससे पीटर एफ. ड्रकर को आधुनिक संचालन के पिता, कहा जाता है ।

14.

नवीन पारंपरिक संचालन विचारधारा की मुख्य प्रशाखाएँ कौन-कौन सी है ?

Answer»

नवीन पारंपरिक संचालन विचारधारा की मुख्य प्रशाखाओ में मानव सम्बन्धों या मानववर्तनवादी विचारधारा, सामाजिक तंत्र विचारधारा और सामाजिक व्यवस्था विचारधारा मुख्य है ।

15.

कार्य विश्लेषण में कौन-कौन सी बातों का अध्ययन किया जाता है ?

Answer»

कार्य विश्लेषण में समय निरीक्षण, गतिनिरीक्षण तथा थकान निरीक्षण का अध्ययन किया जाता है ।

16.

यदि कर्मचारी को उनकी कार्यक्षमता का योग्य प्रतिफल न मिले तो इनमें से किसमें वृद्धि होती है ?(A) कर्मचारी परिवर्तन दर(B) कर्मचारी पदोन्नति(C) कर्मचारी अनुपस्थित(D) कर्मचारी अपकर्ष

Answer»

सही विकल्प है (A) कर्मचारी परिवर्तन दर

17.

पारंपरिक विचारधारा किस रूप में पहचानी जाती है ?

Answer»

संचालन की विचारधाराओं में 19वी शताब्दी के अंत तक में जो विचारधाराओं को प्रस्तुत किया गया इन विचारधाराओं को पारंपरिक विचारधारा के रूप में पहचाना जाता है ।

18.

आधुनिक विचारधारा पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए ।

Answer»

आधुनिक विचारधारा (Thoughts of Modern Management) : सन् 1960 के पश्चात् उद्योगो तथा धन्धाकीय इकाईयों के स्वरूप में परिवर्तन आया । जिससे संचालन के विशेष अभिगम की आवश्यकता उत्पन्न हुई । संचालन के साथ में ही मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, आंकड़ाशास्त्र, गणितशास्त्र और कम्प्यूटर – I.T. के उपयोग की भी इस विचारधारा में सिफारिश की गई है । इस विचारधारा में कुन्टज, ओडोनेल, जॉर्ज आर. टेरी जैसे संचालन शास्त्रीयों ने अपना योगदान दिया है । इसके अलावा पीटर एफ. ड्रकर, विलियम ओची और सी. के. प्रहलाद आदि संचालन शास्त्रीयों ने भी इस विचारधारा में योगदान दिया है ।

19.

पीटर एफ. ड्रकर प्रख्यात संचालन शास्त्री किस समय में रहे थे ?(A) 1909-2005(B) 1951-2001(C) 1991-2001(D) 2011-2015

Answer»

सही विकल्प है (A) 1909-2005

20.

श्रम विभाजन के अमल द्वारा इनमें से कौन-सी प्रवृत्ति हो सकती है ?(A) एकत्रीकरण(B) विशिष्टीकरण(C) सरलीकरण(D) संकलन

Answer»

सही विकल्प है (B) विशिष्टीकरण

21.

इनमें से कौन-से परिबल में परिवर्तन के कारण संचालन के सिद्धान्तों में परिवर्तन लाने की आवश्यकता उत्पन्न होती है ?(A) सम्पत्तियों में परिवर्तन(B) पूँजी में परिवर्तन(C) टेक्नोलोजी में परिवर्तन(D) संचालकों में परिवर्तन

Answer»

सही विकल्प है (C) टेक्नोलोजी में परिवर्तन

22.

आधुनिक विचारधारा में कौन-कौन से संचालनशास्त्रीयों ने योगदान दिया है ?

Answer»

आधुनिक विचारधारा में कुन्ट्ज, ओडोनेल, जॉर्ज आर. टेरी, पीटर एफ. ड्रकर, विलियम ओची तथा सी. के. प्रहलाद जैसे संचालनशास्त्रीयों ने योगदान दिया है ।

23.

आधुनिक विचारधारा का संचालन के अन्य कौन से विषयों के साथ अनुबन्ध है ?

Answer»

आधुनिक विचारधारा का संचालन के साथ मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, आँकडाशास्त्र, गणितशास्त्र तथा कम्प्युटर-इन्फर्मेशन टेक्नोलॉजी के उपयोग की सिफारीश की गई है अर्थात् इन सभी विषयों के साथ अनुबन्ध है ।

24.

राष्ट्रीय कपड़ा निगम N.T.C. (National Textile Corporation Ltd.) का क्या उद्देश्य होता है ?

Answer»

भारत में अशक्त और बन्द होनेवाली मिलों के मजदूर एवं कर्मचारी बेकार न हों और उनका रोजगार बना रहे, इसलिए सरकार के द्वारा National Textile Corporation Ltd. की स्थापना की गई है ।

25.

ध्येयलक्षी संचालन के सिद्धान्त के प्रणेता कौन थे ?(A) पीटर एफ. ड्रकर(B) फ्रेडरिक टेलर(C) हेनरी फेयो(D) मेक्स वेबर

Answer»

सही विकल्प है (A) पीटर एफ. ड्रकर

26.

आर्थिक प्रवृत्तियों में से किसमें वित्तीय प्रतिफल निश्चित होता है ?

Answer»

नौकरी में वित्तीय प्रतिफल निश्चित होता है ।

27.

तुष्टिगुण से आप क्या समझते हैं ?

Answer»

तुष्टिगुण अर्थात् चीजवस्तु या सेवा द्वारा उपयोगकर्ता को जो मानसिक संतोष प्राप्त हो ।

28.

एक फ्रेन्च इन्जीनीयर और उद्योगपति कौन थे ?(A) फ्रेडरिक टेलर(B) पीटर एफ. ड्रकर(C) मेक्स वेबर(D) हेनरी फेयोल

Answer»

सही विकल्प है (D) हेनरी फेयोल

29.

ध्येयलक्षी संचालन और स्वनियमन का सिद्धान्त मुख्य है । यह कथन किसने दिया है ?(A) पीटर ड्रकर(B) फ्रेडरिक टेलर(C) हेनरी फेयोल(D) रोबिन्सन

Answer»

सही विकल्प है (A) पीटर ड्रकर

30.

इनमें से कौनसे संचालन शास्त्री का योगदान आधुनिक विचारधारा में रहा है ?(A) सी. के. प्रहलाद(B) एल्टन मेयो(C) मेक्स वेबर(D) हेनरी गेन्ट

Answer»

सही विकल्प है (A) सी. के. प्रहलाद

31.

आर्थिक प्रवृत्ति के प्रकार बताइए ।

Answer»

आर्थिक प्रवृत्ति के निम्नलिखित तीन प्रकार होते हैं :

  1. नौकरी
  2. पेशा
  3. धन्धा 
32.

संचालन के सामान्य सिद्धान्त प्रस्तुतकर्ता कौन थे ?(A) फ्रेडरिक टेलर(B) पीटर एफ. ड्रकर(C) हेनरी फेयोल(D) चेस्टर बर्नाड

Answer»

सही विकल्प है (C) हेनरी फेयोल

33.

बैंक किस प्रकार पूँजी को तुरन्त स्थानान्तरित करते हैं ?

Answer»

बैंक चैक, हुण्डी, बैंक-ड्राफ्ट, पे-ऑर्डर, टेलिग्राफिक्स ट्रान्सफर, टेलिफोनिक ट्रान्सफर इत्यादि द्वारा सुरक्षित पूँजी का हस्तांतरण करते है।

34.

बिना लाभ के उद्देश्यवाली इकाइयों के नाम दीजिये ।

Answer»

बिना लाभ के उद्देश्यवाली इकाइयों के नाम निम्नलिखित हैं :

  1. भारतीय रेलवे
  2. भारतीय डाक-तार विभाग
  3. गुजरात राज्य मार्ग परिवहन निगम (G.S.T.C.)
  4. अहमदाबाद म्युनिसिपल ट्रान्सपोर्ट सर्विस (AMTS)
  5. गुजरात राज्य वित्त निगम (GSFC)
35.

धन्धे में होनेवाली प्राकृतिक जोखिमें बताइए ।

Answer»

भूकंप, बाढ़, आँधी-तूफान, अकाल इत्यादि प्राकृतिक जोखिमें होती है ।

36.

प्रतिनिधि (Agent) को मिलनेवाली रकम किस नाम से जानी जाती है ?

Answer»

प्रतिनिधि को मिलनेवाली रकम दलाली, आढ़त, आसामी आढ़त, मारफत के नाम से जानी जाती है ।

37.

आर्थिक प्रवृत्ति से आप क्या समझते है ?

Answer»

आर्थिक प्रवृत्ति (Economic Activity) अर्थात् लाभ या वित्तीय प्रतिफल प्राप्त करने के उद्देश्य से की जानेवाली प्रवृत्ति ।

38.

आर्थिक प्रवृत्ति का अर्थ उदाहरण द्वारा समझाइए ।

Answer»

चीज़-वस्तुओं एवं सेवाओं के विनिमय द्वारा आय प्राप्त करने एवं खर्च करने की प्रवृत्ति को आर्थिक प्रवृत्ति के रूप में जाना जाता है । जैसे विभिन्न प्रकार के धन्धे, नौकरी एवं पेशे ।

39.

आर्थिक प्रवृत्ति का उद्देश्य कौन-सा होता है ?(A) सेवा(B) वित्तीय प्रतिफल(C) प्रेम(D) संवेदना

Answer»

सही विकल्प है (B) वित्तीय प्रतिफल

40.

इनमें से कौन-सी प्रवृत्ति आर्थिक प्रवृत्ति नहीं कहलाती ?(A) वकील की प्रवृत्ति(B) क्लब की प्रवृत्ति(C) चिकित्सक की प्रवृत्ति(D) व्यापार की प्रवृत्ति

Answer»

सही विकल्प है (B) क्लब की प्रवृत्ति

41.

वित्तीय प्रतिफल की अपेक्षा से की जानेवाली प्रवृत्ति अर्थात् ……………………(A) मौद्रिक प्रवृत्ति(B) राजनैतिक प्रवृत्ति(C) आर्थिक प्रवृत्ति(D) अनार्थिक प्रवृत्ति

Answer»

सही विकल्प है (C) आर्थिक प्रवृत्ति

42.

प्राथमिक उद्योग और गौण उद्योग को कौन-से मददरूप बनते है ?

Answer»

प्राथमिक उद्योग और गौण उद्योग को डेरी उद्योग, पेयजल उद्योग, बेकरी उद्योग मददरुप बनते है ।

43.

चीजवस्तुओं का क्रय-विक्रय के अलावा चीजवस्तु के क्रयविक्रय में मददरूप हो ऐसी सेवाएँ अर्थात् ……………………………….(A) धन्धा(B) उद्योग(C) वाणिज्य(D) नकद व्यापार

Answer»

सही विकल्प है (C) वाणिज्य

44.

प्राथमिक उद्योग किसके साथ संकलित होता है ?

Answer»

प्राथमिक उद्योग समुद्र, जमीन, हवा के साथ संकलित है ।

45.

स्टील उद्योग व रंग व रसायन उद्योग इनमें से कौन-सा उद्योग कहलाता है ?(A) प्राथमिक उद्योग(B) तृतियक उद्योग(C) गौण उद्योग(D) इनमें से कोई नहीं

Answer»

सही विकल्प है (C) गौण उद्योग

46.

कच्चे माल पर योग्य प्रक्रिया करके मानवीय आवश्यकता के अनुसार चीजवस्तुओं का निर्माण करना अर्थात् ………………………….(A) व्यापार(B) थोकबंद व्यापार(C) नौकरी(D) उद्योग

Answer»

सही विकल्प है (D) उद्योग

47.

लाभ धन्धे की जीवन-रेखा के समान है ।।

Answer»

मनुष्य की जीवन-रेखा उसका हृदय है । अगर हृदय अपना कार्य करना बन्द कर दे तो मनुष्य जिन्दा नहीं रह सकता है, ठीक इसी तरह धन्धे में लाभ होना बन्द हो जाय तो धन्धा लम्बे समय तक नहीं टिक सकता । अन्त में उसे बन्द करना पड़ सकता है । कर्मचारियों को वेतन, अंशधारियों को लाभांश, प्रतिदिन होनेवाले प्रशासनिक खर्च, वितरण-खर्च, यंत्रों एवं सम्पत्तियों की सुरक्षा एवं विकास हेतु खर्च करना पड़ता हैं जो कि लाभ पर ही आधारित होता है । इसलिए लाभ नहीं होगा तो धन्धे में हानि (LoSS) होती रहेगी । अत: धन्धे का अस्तित्व लम्बे समय तक नहीं रह सकता, इसलिए हम यह कह सकते हैं कि लाभ यह धन्धे की जीवन-रेखा के समान हैं ।

48.

पुन: निर्यात व्यापार किसे कहते हैं ?

Answer»

किसी एक देश में से माल आयात करके सीधा ही दूसरे देश में माल बेचा जाये तो उन्हें पुनः निर्यात व्यापार कहते हैं ।

49.

व्यापार (Trade) किसे कहते हैं ?

Answer»

व्यापार अर्थात् लाभ के उद्देश्य से दो व्यक्तियों के मध्यं वस्तु या सेवा के बदले में वस्तु या सेवा का अथवा मुद्रा के बदले में वस्तु या सेवा का विनिमय ।

50.

प्रकृति के बहुत ही नजदिक रहकर उत्पादन प्रवृत्ति करें वह उद्योग क्या कहलाता है ?(A) प्राथमिक उद्योग(B) गौण उद्योग(C) तृतियक उद्योग(D) पूँजीप्रधान उद्योग

Answer»

सही विकल्प है (A) प्राथमिक उद्योग