Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

धंधे की आर्थिक परिस्थिति …………………. प्रस्तुत करता है।(अ) सकल तलपट(ब) व्यापार खाता(क) आर्थिक चिठ्ठा(ड) लाभ-हानि खाता

Answer»

सही विकल्प है (क) आर्थिक चिठ्ठा

2.

व्यापार खाते की जमा बाकी अर्थात् ………………(अ) सकल लाभ(ब) शुद्ध लाभ(क) सकल हानि(ड) शुद्ध हानि

Answer»

सही विकल्प है (अ) सकल लाभ

3.

बैंक ओवरड्राफ्ट की कौन सी बाकी होती है ?(अ) उधार बाकी(ब) जमा बाकी(क) उधार और जमा(ड) एक भी नहीं

Answer»

सही विकल्प है (ब) जमा बाकी

4.

लाभ-हानि वितरण खाते की उधार पक्ष कौन सा विवरण दर्शाती है ?(अ) आहरण पर ब्याज(ब) चालु खाते की उधार बाकी पर ब्याज(क) शुद्ध लाभ(ड) सामान्य अनामत खाते हो जाने की रकम

Answer»

सही विकल्प है (ड) सामान्य अनामत खाते हो जाने की रकम

5.

साझेदारों पेढी के वार्षिक हिसाब तैयार करते समय सकल तलपट में दी गई निम्न बाकीयों का कहाँ दर्शाया जायेगा ?

Answer»
  1. डूबत ऋण वापसी → लाभ-हानि खाते के जमा की तरफ
  2. फेक्टरी (कारखाना) के मकान पर घिसाई → व्यापार खाते के उधार की तरफ
  3. मजदूरी और वेतन → व्यापार खाते के उधार की तरफ
  4. प्रोविडन्ट फंड का विनियोग → आर्थिक चिठ्ठा (पक्की तलपट) के संपत्ति-लेना की तरफ
  5. देनी हूंडी (देयविपत्र) → आर्थिक चिठ्ठा के पूँजी–दायित्व की तरफ
  6. आहरण से गया माल → व्यापार खाते के उधार तरफ खरीदी में से घटायेंगे ।
  7. माल वापसी जमा → व्यापार खाते के जमा की तरफ बिक्री में से घटाया जायेगा ।
  8. माल वापसी उधार → व्यापार खाते के उधार की तरफ में से खरीदी में से घटाया जायेगा ।
  9. साझेदार ने पेढी को दी हुई लोन → आर्थिक चिठ्ठा के पूँजी–दायित्व की तरफ
  10. प्रोविडन्ट फंड के विनियोग पर ब्याज → आर्थिक चिठ्ठा के पूँजी-दायित्व की तरफ प्रोविडन्ट फंड में जोड़ा जायेगा ।
6.

लाभ-हानि खाते की जमा बाकी सकल तलपट में दी गई हो तो कहाँ दर्शायी जायेगी (अ) व्यापार खाते(ब) लाभ-हानि खाते(क) लाभ-हानि वितरण खाते(ड) पूँजी/चालु खाते

Answer»

सही विकल्प है (क) लाभ-हानि वितरण खाते

7.

अंतिम प्रविष्टियाँ अर्थात् क्या ?

Answer»

वर्ष के अंत में माल के खाते तथा उपज-खर्च के खाते बंद करके व्यापार खाता और लाभ-हानि खाते में परिवर्तित करने के लिये मुख्य रोजनामचा में जो प्रविष्टियाँ की जाती है उसे अंतिम प्रविष्टियों (Closing entries) के रूप में जाना जाता है ।

8.

वित्तीय पत्रक अर्थात् क्या ?

Answer»

वित्तीय पत्रक का अर्थ (Meaning of Financial Statements) : वित्तीय पत्रक अर्थात् व्यावसायिक इकाई की विवरणवार वित्तीय परिस्थिति दर्शानेवाले व्यवस्थित रूप से तैयार किये जानेवाले अहेवाल वित्तीय पत्रक कहलाता है ।

9.

अंतिम स्टोक वार्षिक हिसाब में किस किंमत से दर्शाये जाते है ?(अ) मूल किंमत(ब) लागत किंमत(क) बाजार किंमत(ड) लागत किंमत या बाजार किंमत दोनों में से जो कम हो वह किंमत

Answer»

सही विकल्प है (ड) लागत किंमत या बाजार किंमत दोनों में से जो कम हो वह किंमत

10.

आग से माल जल जाये और बीमा कंपनी संपूर्ण दावा स्वीकार करे तब वार्षिक हिसाब में उसकी क्या असर होगी ?(अ) सिर्फ व्यापार खाते के जमा पक्ष में(ब) व्यापार खाते के जमा पक्ष और लाभ-हानि खाते के उधार पक्ष में(क) व्यापार खाते के जमा पक्ष और आर्थिक चिट्ठा के संपत्ति लेना पक्ष में(ड) व्यापार खाते के जमा पक्ष, लाभ-हानि खाते के उधार पक्ष और आर्थिक चिट्ठा के संपत्ति-लेना पक्ष में

Answer»

सही विकल्प है (क) व्यापार खाते के जमा पक्ष और आर्थिक चिट्ठा के संपत्ति लेना पक्ष में

11.

सकल तलपट में स्थिर संपत्ति की घिसाई दी गई हो तो उसे वार्षिक हिसाब में कहाँ दर्शाया जायेगा ?(अ) लाभ-हानि खाते के उधार पक्ष में(ब) आर्थिक चिट्टा के संपत्ति-लेना पक्ष में स्थिर संपत्ति में जोड़ा जायेगा ।(क) आर्थिक चिट्ठा के संपत्ति-लेना पक्ष में स्थिर संपत्ति में से घटाया जायेगा ।(ड) लाभ-हानि खाते के जमा पक्ष में ।

Answer»

सही विकल्प है (ब) आर्थिक चिट्टा के संपत्ति-लेना पक्ष में स्थिर संपत्ति में जोड़ा जायेगा ।

12.

लाभ-हानि खाते का उद्देश्य बताइए ।

Answer»

लाभ-हानि खाते का उद्देश्य (Purpose of Profit and Loss Account) : व्यवसाय में अमुक निश्चित समय के दरम्यान शुद्ध लाभ अथवा शुद्ध हानि जानने के लिये लाभ-हानि खाता तैयार किया जाता है । लाभ-हानि खाते के जमा पक्ष का योग अधिक हो तब शुद्ध लाभ आता है और उधार पक्ष का योग अधिक हो तब शुद्ध हानि प्राप्त होती है । प्रत्येक व्यापारी अपने व्यापार का लाभ या हानि जानने के लिये लाभ-हानि खाता बनाता है ।

13.

धंधे (व्यवसाय) की आर्थिक परिस्थिति ……………………… प्रस्तुत करता है ।(अ) सकल तलपट(ब) व्यापार खाता(क) लाभ-हानि खाता(ड) आर्थिक चिट्ठा

Answer»

सही विकल्प है (ड) आर्थिक चिट्ठा

14.

निम्न में से सकल तलपट की कौन-सी शेष लाभ-हानि खाते में दर्शायी जाती है ?(अ) वेतन-मजदूरी(ब) मजदूरी-वेतन(क) चुकाना शेष वेतन-मजदूरी(ड) चुकाना शेष मजदूरी-वेतन

Answer»

सही विकल्प है (अ) वेतन-मजदूरी

15.

व्यापार खाता की उधार शेष अर्थात् …………………………… ।(अ) सकल लाभ(ब) सकल हानि(क) शुद्ध लाभ(ड) शुद्ध हानि

Answer»

सही विकल्प है (ब) सकल हानि

16.

एक कंपनी में खरीदी रु. 90,000, खरीदी के खर्च रु. 15,000, स्टोक में परिवर्तन (रु. 15,000) और बिक्री रु. 1,50,000 हो, तो सकल लाभ का गुणोत्तर ज्ञात कीजिए ।(अ) 40%(ब) 13.33%(क) 20%(ड) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer»

सही विकल्प है (अ) 40%

17.

सकल लाभ का और शुद्ध लाभ का गुणोत्तर उपज आधारित या खर्च आधारित गुणोत्तर है ?

Answer»

सकल लाभ का गुणोत्तर और शुद्ध लाभ का गुणोत्तर उपज आधारित गुणोत्तर है ।

18.

कार्यशील पूँजी अर्थात् ………………………..(अ) चालु सम्पत्तियाँ और गैरचालु सम्पत्तियों का अंतर(ब) चालु दायित्व और गैरचालु सम्पत्तियों का अंतर(क) चालु सम्पत्तियाँ और गैरचालु दायित्वों का अंतर(ड) चालु सम्पत्तियाँ और चालु दायित्वों का अंतर

Answer»

सही विकल्प है (ड) चालु सम्पत्तियाँ और चालु दायित्वों का अंतर

19.

प्रवाही गुणोत्तर यह ………………….(अ) सम्पन्नता का माप दर्शाता है ।(ब) अल्पकाल की सम्पन्नता का माप है ।(क) लाभदायकता का माप है ।(ड) तरलता का माप है ।

Answer»

सही विकल्प है (ब) अल्पकाल की सम्पन्नता का माप है ।

20.

एक कंपनी की बिक्री माल की लागत रु. 10,00,000 है । परिचालन खर्च रु. 2,00,000 है । गैरपरिचालन खर्च रु. 3,00,000 है । वित्तीय खर्च रु. 1,00,000 है । कुल बिक्री रु. 20,00,000 हो, तो संचालन लाभ का गुणोत्तर क्या होगा ?(अ) 20%(ब) 40%(क) 30%(ड) 28%

Answer»

सही विकल्प है (ब) 40%

21.

वित्तीय खर्च का एक उदाहरण दीजिए ।

Answer»

व्याज यह वित्तीय खर्च है ।

22.

ब्याज-आवरण गुणोत्तर ऊँचा अच्छा या नीचा अच्छा ?

Answer»

ब्याज-आवरण गुणोत्तर धंधा की ब्याज चुकाने की क्षमता दर्शाता होने से यह गुणोत्तर ऊँचा हो वह अधिक अच्छा माना जायेगा ।

23.

चालु सम्पत्तियों में से कौन-सी सम्पत्ति घटाने पर प्रवाही सम्पत्तियाँ मिलती है ?(अ) स्टोक(ब) रोकड़ और बैंक शेष(क) देनदार(ड) लेनी हुंडी

Answer»

सही विकल्प है (अ) स्टोक

24.

ब्याज-आवरण गुणोत्तर क्या दर्शाता है ?

Answer»

ब्याज-आवरण गुणोत्तर ब्याज और कर के पहले का लाभ और दीर्घकाल के दायित्व पर ब्याज का संबंध दर्शाता है ।

25.

परिचालन गुणोत्तर ज्ञात करने के लिये वित्तीय वर्गों का समावेश होता है ?

Answer»

परिचालन गुणोत्तर ज्ञात करने के लिये वित्तीय खर्चों का समावेश नहीं किया जाता है ।

26.

कोई भी दो परिचालन आवक के उदाहरण दीजिए ।

Answer»

परिचालन आवक के उदाहरण :

  1. कमीशन या रोयल्टी की आवक
  2. प्रतिभूतियों पर प्राप्त ब्याज
27.

एक ही व्यवहार में से दो प्रवृत्तियों का उद्भव हो ऐसे किसी एक व्यवहार का उदाहरण दीजिए ।

Answer»

भाड़ा खरीद के हप्ता का भुगतान में मूलधन के प्रति भुगतान और ब्याज के प्रति भुगतान शामिल होता है ।

मूलधन के प्रति भुगतान – विनियोग की प्रवृत्ति
ब्याज का भुगतान – दायित्व की प्रवृत्ति

28.

वित्तीय प्रवृत्तियाँ किसे कहते हैं ?

Answer»

पक्की तलपट के इक्विटी-दायित्व पक्ष के व्यवहारों में से चालु दायित्व के अलावा उत्पन्न होनेवाली प्रवृत्तियाँ वित्तीय प्रवृत्तियाँ कहलाती है ।

29.

स्वनिर्मित संपत्तियाँ कहाँ लिखी जाती है ?

Answer»

स्वनिर्मित संपत्तियाँ विनियोग की प्रवृत्तियों में लिखी जाती है ।

30.

चालु गुणोत्तर के लिये चालु विनियोग ध्यान में लिये जाते है ?

Answer»

चालु गुणोत्तर के लिये चालु संपत्तियों में चालु विनियोग को ध्यान में लिया जाता है ।

31.

तरलता का गुणोत्तर क्या दर्शाता है ?

Answer»

अल्पकाल की सम्पन्नता को तरलता कहते हैं । तरलता का गुणोत्तर धंधाकीय इकाई की अल्पकाल के दायित्व को चुकाने की क्षमता को मापना है ।

32.

अंशधारकों के फंड (कोष) किसे कहते हैं ? 

Answer»

अंशधारकों के फंड यह मालिकों का फंड़ है, जिसमें इक्विटी अंश पूँजी, अधिमान अंश पूँजी और अनामत एवं आधिक्य का समावेश होता है ।

33.

कौन-से व्यवहार हमेशा वित्तीय प्रवृत्तियाँ होती है ?

Answer»

इक्विटी अंशपूँजी के व्यवहार, अधिमान अंश पूँजी, डिबेंचर, लोन आदि के व्यवहार हमेशा वित्तीय प्रवृत्तियाँ होती है ।

34.

विनियोगों पर मिला डिविडन्ड या ब्याज की रकम …………………………..(अ) परिचालन प्रवृत्ति में रोकड़ प्रवाह में जोड़ा जाता है ।(ब) वित्तीय प्रवृत्ति में रोकड़ प्रवाह में से घटाया जाता है ।(क) विनियोग प्रवृत्ति में रोकड़ प्रवाह में जोड़ा जाता है ।(ड) विनियोग प्रवृत्ति में रोकड़ प्रवाह में से घटाया जाता है ।

Answer»

सही विकल्प है (क) विनियोग प्रवृत्ति में रोकड़ प्रवाह में जोड़ा जाता है ।

35.

नीचे में से कौन-सा व्यवहार हमेशा परिचालन प्रवृत्ति का व्यवहार बनता है ?(अ) लोन का चुकाया ब्याज(ब) प्राप्त डिविडेंड(क) चुकाया डिविडेन्ड(ड) वेतन खर्च

Answer»

सही विकल्प है (ड) वेतन खर्च

36.

देनदार और लेनी हुंडी की वसूली …………………….(अ) परिचालन का आवक रोकड़ प्रवाह है ।(ब) परिचालन का जावक रोकड़ प्रवाह है ।(क) वित्तीय प्रवृत्ति का आवक रोकड़ प्रवाह है ।(ड) विनियोग प्रवृत्ति का आवक रोकड़ प्रवाह है ।

Answer»

सही विकल्प है (अ) परिचालन का आवक रोकड़ प्रवाह है ।

37.

कौन-से व्यवहार हमेशा विनियोग प्रवृत्तियाँ होती है ?

Answer»

दीर्घकाल की संपत्तियाँ और अन्य विनियोगों की खरीद-बिक्री के व्यवहार विनियोग की प्रवृत्तियाँ कहलाती है ।

38.

बैंक ओवरड्राफ्ट ……………………….(अ) चालु दायित्व है, परंतु वित्तीय प्रवृत्ति गिनी जाती है ।(ब) चालु दायित्व है, परंतु परिचालन प्रवृत्ति गिनी जाती है ।(क) चालु दायित्व है, परंतु विनियोग प्रवृत्ति गिनी जाती है ।(ड) रोकड़ प्रवाह पत्रक की प्रवृत्ति नहीं है ।

Answer»

सही विकल्प है (अ) चालु दायित्व है, परंतु वित्तीय प्रवृत्ति गिनी जाती है ।

39.

विनियोग प्रवृत्तियाँ किसे कहते हैं ?

Answer»

पक्की तलपट के संपत्ति पक्ष के व्यवहारों में से उद्भव होनेवाली प्रवृत्तियाँ तथा दीर्घकाल की संपत्तियाँ और अन्य विनियोग की खरीद-बिक्री की प्रवृत्तियाँ विनियोग प्रवृत्तियाँ कहलाती है ।

40.

साझेदारों के बीच लिखित करार न हो, तब व्यवस्थापकीय प्रश्नों का हल किस प्रकार होता है ?

Answer»

साझेदारों के बीच अगर लिखित करार न हो, तब व्यवस्थापकीय प्रश्नों का हल भारतीय साझेदारी अधिनियम 1932 के कानून की कलमों के तहत् किया जाता है।

41.

चालु संपत्तियाँ बढ़े और चालु दायित्व में परिवर्तन न हो, तो चालु गुणोत्तर बढ़ेगा या घटेगा ?

Answer»

चालु संपत्तियाँ बढ़े और चालु दायित्व में परिवर्तन न हो, तो चालु गुणोत्तर में वृद्धि होगी ।

42.

रोकड़ और रोकड़ समकक्ष किसे कहते हैं ?

Answer»

(i) रोकड़ : हाथ पर की रोकड़ शेष और बैंक में रखी हुई शेष रोकड़ कहलाती है ।

(ii) रोकड़ समकक्ष (समान) :

  1. अल्पकालीन ऊँची प्रवाहितता रखनेवाले सभी विनियोग
  2. ऐसे सभी विनियोग जिनका तुरंत रोकड़ में रूपांतर किया जा सकता हो ।
  3. जिनके मूल्य में परिवर्तन होने का जोखिम न के बराबर हो ऐसी सभी विनियोग रोकड़ समकक्ष कहलाते है ।
43.

साझेदारी पेढी में साझेदारों का पूँजी खाता रखने की पद्धतियाँ बताइए ?

Answer»

साझेदारी पेढी में साझेदारों का पूँजी खाता रकने की दो पद्धतियाँ है :

  1. अस्थिर पूँजी खाते की पद्धति (Fluctuating Captial Account Method)
  2. स्थिर पूंजी खाते की पद्धति (Fixed Capital Account Method)
44.

रोकड़ प्रवाह किसे कहते हैं ?

Answer»

रोकड़ प्रवाह अर्थात् रोकड़ और रोकड़ समान की आवक-जावक । जिस व्यवहार के कारण रोकड़ या रोकड़ समान में वृद्धि होती हो उसे आवक रोकड़ प्रवाह और जिस व्यवहार के कारण रोकड़ या रोकड़ समान में कमी होती हो उसे जावक रोकड़ प्रवाह कहते हैं ।

45.

चालु संपत्तियों में वृद्धि और चालु दायित्व में कमी ………………………(अ) दोनों जावक रोकड़ प्रवाह दर्शाता है ।(ब) दोनों आवक रोकड़ प्रवाह दर्शाता है ।(क) क्रमश: जावक रोकड़ प्रवाह और आवक रोकड़ प्रवाह दर्शाता है ।(ड) क्रमशः आवक रोकड़ प्रवाह और जावक रोकड़ प्रवाह दर्शाता है ।

Answer»

सही विकल्प है (अ) दोनों जावक रोकड़ प्रवाह दर्शाता है ।

46.

चालु संपत्तियों में कमी और चालु दायित्व में वृद्धि ………………………… ।(अ) क्रमश: आवक रोकड़-प्रवाह और जावक रोकड़ प्रवाह दर्शाता है ।(ब) क्रमश: जावक रोकड़ प्रवाह और आवक रोकड़ प्रवाह दर्शाता है ।(क) दोनों आवक रोकड़ प्रवाह दर्शाता है ।(ड) दोनों जावक रोकड़ प्रवाह दर्शाता है ।

Answer»

सही विकल्प है (क) दोनों आवक रोकड़ प्रवाह दर्शाता है ।

47.

प्राप्त डिविडन्ड और ब्याज कौन-सी प्रवृत्ति में लिखा जाता है ?

Answer»

प्राप्त डिविडन्ड और ब्याज विनियोग की प्रवृत्ति में लिखा जाता है ।

48.

सामान्य अनामत की वृद्धि कहाँ लिखी जाती है ?

Answer»

सामान्य अनामत की वृद्धि ऐसे प्रकार का व्यवहार है, जो रोकड़ आवक का सर्जन नहीं करता । यह व्यवहार लाभ-हानि के पत्रक में से घटाये जाते है, इसलिए फिर से जोड़े जाते है ।

49.

कौन-से व्यवहार हमेशा परिचालन प्रवृत्तियाँ होती है ?

Answer»

व्यापार करती कंपनियों के उपज के व्यवहार, बीमा कंपनी के प्रीमियम की उपज के व्यवहार एवं बैंक में लोन देना और जमा स्वीकार करनेवाले उपज के सर्जन के व्यवहार परिचालन प्रवृत्तियाँ है ।

50.

गत वर्ष की तुलना में चालु वर्ष में ख्याति की रकम घटती है, तो(अ) ख्याति का विक्रय कहलाता है ।(ब) ख्याति की खरीद कहलाती है ।(क) ख्याति अपलिखित कहलाती है ।(ड) उपर्युक्त सभी

Answer»

सही विकल्प है (क) ख्याति अपलिखित कहलाती है ।