1.

Why are Samskaras important in our life? संस्कार हमारे जीवन में महत्त्वपूर्ण क्यों होते हैं?

Answer»

Samskaras are important in our life because these wash off our impurities and bad habits and put the base on which a wall of virtues could be erected. There are some weaknesses present even in a very good boy or girl. Samskaras are in fact psychological and religious treatment to root out the weaknesses and to implant good thoughts and views. When a parrot if trained properly can imitate the human voice, then why can a human child not become more perfect and efficient through Samskaras? Therefore our forefathers have designed sixteen Samskaras to make a man a true man, a pure man. It is a fact that virtues enable a person to live a quality life. And qualities of life come through psychological and religious treatment. That’s why Samskaras are important in our life. 

संस्कार हमारे जीवन में महत्त्वपूर्ण हैं क्योंकि ये हमारी अपवित्रताओं और बुरी आदतों को धो डालते हैं और ऐसे आधार को रखते हैं जिस पर सद्गुणों की दीवार खड़ी की जा सके। एक बहुत अच्छे लड़के या लड़की में भी कुछ कमियाँ होती हैं। संस्कार यथार्थ में उन कमियों को दूर करने एवं अच्छे विचारों को स्थापित करने के मनोवैज्ञानिक एवं धार्मिक उपचार हैं। जब एक तोता यदि भली-भाँति प्रशिक्षित हो जाये तो एक मनुष्य की आवाज़ की नकल कर सकता है तो संस्कारित होकर एक मनुष्य का बालक और अधिक योग्य और सक्षम क्यों नहीं हो सकता? इसीलिए हमारे पूर्वजों ने मनुष्य को सच्चा मनुष्य, पवित्र मनुष्य बनाने के लिए सोलह संस्कारों की रूपरेखा बनाई है। यह एक तथ्य है कि सद्गुण ही मनुष्य को उत्कृष्ट जीवन जीने हेतु सक्षम बनाते हैं । और जीवन के गुण मनोवैज्ञानिक और धार्मिक उपचारों के माध्यम से ही पनपते हैं। यही कारण है कि संस्कार हमारे जीवन में अति महत्त्वपूर्ण हैं।



Discussion

No Comment Found