1.

वर्षा यहाँ एक घटना है, एक सुखद संयोग है, लेखक ने ऐसा क्यों कहा है ?

Answer»

स्पीति चारों ओर से पहाड़ों से घिरा है। स्पीति में जनसंख्या लाहुल से कम है, इसका कारण है यहाँ की ऋतु। स्पीति में सिर्फ दो ही ऋतुयें हैं। स्पीति में ज्यादातर शीत ऋतु होती है। आठ-नौ महीने यह क्षेत्र शेष विश्व से कटा रहता है। लेखक बताते हैं कि स्पीति में वर्षा कम होती है। इस कारण वर्षा ऋतु मन की साध पूरी नहीं करती।

वर्षा के बिना यहाँ की धरती सूखी, ठंडी व बंजर है। जब कभी यहाँ वर्षा हो जाती है तो लोग इसे अपना सुखद सौभाग्य मानते हैं। वर्षा के दिन को वे सुख का संकेत मानते हैं। वर्षा की कमी वगैरह के कारण यहाँ पेड़ नहीं होते है। इसलिए स्पीति अधिकतर वीरान है और यहाँ ज्यादा फसल नहीं होती। लेखक खुशनसीब थे कि उनके आने के बाद यहाँ वर्षा हुई। लोगों ने उन्हें बताया कि वर्षा होने के कारण आपकी यात्रा सुखद होगी।



Discussion

No Comment Found