1.

वर्ण कितने है? इनका विभाजन किस आधार पर होता है?​

Answer»

¿ वर्ण कितने है? इनका विभाजन किस आधार पर होता है ?

✎... मनु ने धर्म और कार्य के आधार पर समाज को चार प्रकार के वर्णों में विभाजित किया है। जोकि इस प्रकार हैं...

  • ब्राह्मण
  • क्षत्रिय
  • वैश्य
  • शूद्र

ब्राह्मण➲ वर्ण को समाज में सर्वोच्च स्थान दिया गया। ब्राह्मणों का मुख्य कार्य समाज को शिक्षा और मार्गदर्शन देना था। वेद-शास्त्रों का अध्ययन करना इसी वर्ग का मुख्य कार्य था।मनु ने इस वर्ग के लोगों को ज्ञान का भंडार बताया है।

क्षत्रिय वर्ग ➲ क्षत्रिय वर्ग के लोगों का मुख्य कार्य शासन का संचालन करना प्रजा की रक्षा करना, यज्ञ करना, दान देना आदि थे। मनु ने शक्ति से संबंधित कार्य सौंपा था।

वैश्य वर्ण ➲ वैश्य वर्ण का मुख्य कार्य आर्थिक क्रियाकलापों का संचालन करना था। जिसमें व्यापार करना, पशुओं की रक्षा करना, पशु-पालन करना, अध्ययन करना, यज्ञ करना, कृषि कार्य करना, उत्पादन संबंधी कार्य करना आदि शामिल थे।

शूद्र वर्ण ➲ मनु की सामाजिक व्यवस्था में सबसे निचले स्थान का वर्णन था। शूद्र वर्ण का प्रमुख कार्य अन्य तीन वर्णों की सेवा करना निश्चित किया गया। शूद्र वर्ण में अधिकतर श्रमिक कार्य करने वाले लोग शामिल होते थे।  

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions