|
Answer» वित्तीय पत्रक के उद्देश्य (Objectives of Financial Statements) : प्रत्येक वित्तीय पत्रक अपने-अपने उद्देश्यों के लिये तैयार की जाती है । इन उद्देश्यों को पूरा करने के लिये व्यापार खाता, लाभ-हानि खाता और आर्थिक चिट्ठा ऐसे तीन वित्तीय पत्रक तैयार किये जाते है । इन वित्तीय पत्रकों के मुख्य उद्देश्य निम्न है : - सकल लाभ या सकल हानि जानना : प्रत्येक व्यावसायिक इकाई यह जानना चाहता है कि नियत समय में उसके व्यवसाय में सकल लाभ या सकल हानि कितनी हुई है । इसके लिए वह व्यापार खाता तैयार करता है ।
- शुद्ध लाभ या शुद्ध हानि जानना : प्रत्येक व्यावसायिक इकाई में शुद्ध लाभ या शुद्ध हानि को जानने के लिये लाभ-हानि खाता तैयार । किया जाता है । इस लाभ-हानि खाते में व्यापार खाते से प्राप्त सकल लाभ या सकल हानि को लिखकर वर्ष के दरम्यान की धंधे की आय तथा खर्च को लिखकर धंधे का शुद्ध लाभ या शुद्ध हानि को जाना जा सकता है ।
- आर्थिक स्थिति जानना : प्रत्येक व्यवसाय वर्ष के अंत में उसकी आर्थिक स्थिति जानना चाहता है, अर्थात् धंधे की संपत्ति, लेना, पूँजी और दायित्व की स्थिति कैसी है उसे जानने के लिये आर्थिक चिट्ठा तैयार करता है ।
- कानूनी आवश्यकताओं के लिये : अलग-अलग कानूनी बातों का पालन करने के लिये भी वित्तीय पत्रक बनाना आवश्यक है ।
|