Saved Bookmarks
| 1. |
विद्वानों का यह कथन बहुत ठीक है कि विनम्रता के बिना स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं। इस बात को सब लोग मानते हैं कि आत्मसंस्कार के लिए थोड़ी-बहुत मानसिक स्वतंत्रता परमावश्यक है चाहे उस स्वतंत्रता में अभिमान और नम्रता दोनों का मेल हो और चाहे वह नम्रता ही से उत्पन्न हो। यह बात तो निश्चित है कि जो मनुष्य मर्यादापूर्वक जीवन व्यतीत करना चाहता है, उसके लिए वह गुण अनिवार्य है, जिससे आत्मनिर्भरता आती है और जिससे अपने पैरों के बल खड़ा होना आता है। युवा को यह सदा स्मरण रखना चाहिए कि वह बहुत कम बातें जानता है, अपने ही आदर्श से वह बहुत नीचे है और उसकी आकांक्षाएँ उसकी योग्यता से कहीं बढ़ी हुई हैं। उसे इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह अपने बड़ों का सम्मान करे, छोटों और बराबर वालों से कोमलता का व्यवहार करें, ये बातें आत्ममर्यादा के लिए आवश्यक हैं। यह सारा संसार, जो कुछ हम हैं और जो कुछ हमारा है-हमारा शरीर, हमारी आत्मा, हमारे भोग, हमारे घर और बाहर की दशा, हमारे बहुत से अवगुण और थोड़े गुण सब इसी बात की आवश्यकता प्रकट करते हैं कि हमें अपनी आत्मा को नम्र रखना चाहिए।नम्रता से मेंरा अभिप्राय दब्बूपन से नहीं है, जिसके कारण मनुष्य दूसरों का मुँह ताकता है जिससे उसका संकल्प क्षीण और उसकी प्रज्ञा मंद हो जाती है; जिसके कारण वह आगे बढ़ने के समय भी पीछे रहता है और अवसर पड़ने पर चटपट किसी बात का निर्णय नहीं कर सकता। मनुष्य का बेड़ा उसके अपने ही हाथ में है, उसे वह चाहे जिधर ले जाए। सच्ची आत्मा वही हैं, जो प्रत्येक दशा में, प्रत्येक स्थिति के बीच अपनी राह आप निकालती हैं। i)– गद्यांश का सर्वाधिक उपयुक्त शीर्षक होगा ? *1 pointमर्यादापूर्वक जीवनदब्बूपन: एक अवगुणविनम्रता का महत्त्वक्षीण संकल्पii)- गद्यांश के अनुसार युवाओं को याद रखने वाली बातों में क्या सम्मिलित नहीं है? *1 point• वह बहुत कम जानता है |• वह दूसरों का मुँह ताकता है |• वह अपने आदर्शों से बहुत नीचे है |• उसकी उम्मीदे उसकी काबिलीयत से ज्यादा है |iii) ‘अभिमान’ और ‘संकल्प’ में क्रमशः प्रयुक्त उपसर्ग एवं मूल शब्द चुनिए। *1 point• अभि मान, सं कल्प• अभी मान , सम कल्प• अ भिमान , सम बंध• अभि मान, सम् कल्पiv) 'नम्रता , अनिवार्य' शब्दों का क्रमशः विलोम चुनिए। *1 point• उद्दंडता,ऐच्छिक• विनम्रता,निवार्य• समता,अपरिहार्य• उपरोक्त में से कोई नहींv) मर्यादापूर्वक जीने के लिए निम्न में किस गुण का होना अनिवार्य है ? *1 point• मानसिक स्वतंत्रता• मंद प्रज्ञा• चटपट निर्णय• दब्बूपनvi) दब्बूपन के कारण निम्न में क्या नहीं होता? *1 point• मनुष्य दूसरों का मुँह ताकता है |• छोटों और बराबर वालों से कोमलता का व्यवहार करता है |• व्यक्ति आगे बढ़ने के समय भी पीछे रहता है |• उसका संकल्प क्षीण और उसकी प्रज्ञा मंद हो जाती है | |
| Answer» | |