| 1. |
वार्षिक हिसाब अर्थात् क्या ? वार्षिक हिसाब तैयार करने के उद्देश्य बताइए । |
|
Answer» वार्षिक हिसाब अर्थात् वर्ष के अंत में व्यवसाय का परिणाम और व्यवसाय की आर्थिक परिस्थिति जानने के लिये तैयार किये जानेवाला खाता और पत्रक को वार्षिक हिसाब के रूप में जाना जाता है । वार्षिक हिसाब में पूरे वर्ष का हिसाब तैयार किया जाता है । उसके लिए व्यापार खाता, लाभ-हानि खाता और आर्थिक चिट्ठा तैयार किया जाता है । जिसके आधार पर संपूर्ण वर्ष के परिणाम और धंधे की आर्थिक स्थिति को जाना जा सकता है । वार्षिक हिसाब तैयार करने के मुख्य दो उद्देश्य है : (i) व्यवसाय का परिणाम जानना (i) व्यवसाय का परिणाम जानना – प्रत्येक व्यावसायिक इकाई वर्ष के अंत में लाभ-हानि जानने के लिये व्यापार खाता और लाभ-हानि खाता तैयार करती है । व्यापार खाते के द्वारा धंधे का सकल लाभ या सकल हानि जानी जा सकती है और लाभ-हानि खाते के द्वारा धंधे का शुद्ध लाभ या शुद्ध हानि जाना जा सकता है । (ii) व्यवसाय की आर्थिक स्थिति जानना – प्रत्येक व्यावसायिक इकाई वर्ष के अंत में व्यवसाय की परिस्थिति कैसी है, अर्थात् वर्ष के अंत में पूँजी, दायित्व, संपत्ति और लेना कितने प्रमाण में है, इसे जानने के लिये आर्थिक चिट्ठा तैयार करती है, जिससे धंधे की आर्थिक स्थिति का ख्याल आता है । |
|