1.

उत्तर प्रदेश सरकार अपने बढ़ते हुए व्यय को किस प्रकार कम कर सकती है?

Answer»

उत्तर प्रदेश की आय एवं व्यय दोनों में निरन्तर वृद्धि होती जा रही है, परन्तु व्यय में वृद्धि आय की अपेक्षा अधिक हुई है। इसका प्रमुख कारण विकास व्यय, ऋण-सेवाएँ व्यय एवं प्रशासनिक व्यय में तीव्र गति से वृद्धि होना है।

उत्तर प्रदेश सरकार की आय बढ़ाने के लिए निम्नलिखित उपाय किये जाने चाहिए

⦁     प्रशासनिक एवं अनावश्यक व्यय कम किये जाने चाहिए।
⦁    सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से अधिक आय प्राप्त करने का प्रयास किया जाना चाहिए।
⦁     करों की चोरी रोकने हेतु प्रभावशाली कदम उठाये जाने चाहिए।
⦁     नवीन करों की व्यवस्था की जानी चाहिए।
⦁     करों को प्राप्त करने के लिए करों पर होने वाला व्यय कम किया जाए।
⦁     प्रदेश में आवश्यक रूप से बना विशाल मन्त्रिमण्डल का आकार छोटा किया जाने की आवश्यकता है।
उपर्युक्त उपायों के द्वारा प्रदेश सरकार बढ़ते हुए व्यय के साथ समायोजन कर सकती है।



Discussion

No Comment Found