1.

Swachh vatavaran hindi essay

Answer»

स्वच्छ वातावरण | svachchh VATAVARAN. CLEAN Atmosphere


एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वच्छता प्रथमशर्त है| स्वच्छता का दायरा सीमित नहीं है| ये व्यक्तिगत सार-संभाल से प्रारम्भहोकर सम्पूर्ण परिवेश को समाहित करता हैअर्थात पूरे वातावरण की स्वच्छता से सम्बन्ध रखता है| प्रकृति  ने हमे सब संसाधन शुद्ध रूप मेंदिए है चाहे वो हवा हो या जल, फल-फूल हो या फसले| हम इन्सान ही सब जगह गंदगीफैलाते है| नहीं तो प्रकृति ने उत्तम व्यवस्था की है जैसे कीड़ो को पक्षी खत्म करतेहै, पक्षियों को बड़े पक्षी| कोई भी पशु पक्षी कभी गंदगी नही करते| उनके मल मूत्रप्राकृतिक खाद का कार्य करते है| अत: हमे स्वच्छता  को एक आदत बनाकर सब ओरस्वच्छता रखनी चाहिए तभी हमारी पृथ्वी दीर्घायु होगी|

सर्वप्रथम हम ये विचार करे कि स्वच्छता क्योंरखनी चाहिए| गंदगी से अनेकों बीमारियाँ फैलती है| इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाताहै| गावों में आज भी कई लोग खुले में शौच जाते है जिससे संक्रमण होता है और येअक्सर जानलेवा भी हो सकता है| स्वास्थ्य का अर्थ सिर्फ शरीर से ही स्वस्थ रहना नहीहै वरन मानसिक,भावनात्मक और बौद्धिक रूप से भी स्वस्थ रहना है| स्वच्छता हमारेगौरव में भी अभिवृद्धि करती है| अगला बिंदु ये विचारणीय है कि स्वच्छता के लिएक्या कदम उठाये जा सकते है| जैसे हम स्वयं रोजाना नहाकर धुले हुए कपड़े पहनते हैवैसे ही हमें अपने आस- पास भी सफाई रखनी चाहिए| ह्में सार्वजनिक  स्थानों पर कचराकूड़ेदान में ही डालना चाहिए और अन्यजनों को भी इस हेतु प्रेरित करना चाहिए| हमेंज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने चाहिए| अपनी कॉलोनी, स्कूल कालेज परिसर व अन्य  कहीं भी कचरा इधर-उधर नही डालना चाहिए| बच्चेअभिभावकों का अनुसरण करते है अत: बच्चों को भी स्वच्छता रखने हेतु जागरूक बनानाचाहिए| भारत के वर्तमान प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा २०१३ में स्वच्छताअभियान का शुभारम्भ किया गया और २०२०तक इसे सफल बनाने का लक्ष्य रखा गया है| देशस्वच्छ रहेगा तो पर्यटन में भी बढ़ावा होगा और हमारे देश की साख विदेशों में भीबनेगी|

   अत: निष्कर्ष रूप में हम कह सकते है कि स्वच्छ वातावरण  रखना हमारा नैतिक कर्तव्यहै और एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमे सर्वदा इसका पालन करना चाहिए| एकअच्छी शुरुआत स्वयं से होकर समष्टि में व्याप्त होनी चाहिए| सभी भारतवासी समर्पितहोकर इस अभियान को सफल बना सकते है और भावी पीढी में इसे आदत के रूप में विकसित करसकते है|  



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions