1.

सूती वस्त्र उद्योग के स्थानीयकरण के प्रमुख चार कारक बताइए।

Answer»

सूती वस्त्र उद्योग के स्थानीयकरण के प्रमुख चार कारक निम्नवत् हैं –

⦁    कच्चे माल की सुलभता – सूती वस्त्र के लिए कंपास कच्चा माल है। यह एक हल्का पदार्थ है, जिसका परिवहन सरलता से सम्भव है।

⦁    आर्द्र जलवायु – सूती धागा व कपड़ा बनाने के लिए आर्द्र समुद्री जलवायु उपयुक्त रहती है। शुष्क जैलवायु में धागा टूटता है।

⦁    पर्याप्त जल की प्राप्ति – सूत की धुलाई, रँगाई, कपड़े की छपाई आदि में स्वच्छ जल की आवश्यकता होती है। प्रायः नदियों व झीलों के किनारे सूती वस्त्र उद्योग स्थापित होते हैं।

⦁    शक्ति के साधन – कारखानों को चलाने के लिए कोयला अथवा. सस्ती जल-विद्युत आवश्यक है।



Discussion

No Comment Found