1.

सुमेर में व्यापार किस प्रकार प्रारम्भ हुआ?

Answer»

सुमेर में व्यापार : 
व्यापार की पहली घटना को एनमर्कर के साथ जोड़ा जाता है जो उरुक का शासक था। एनमर्कर अपने शहर के एक सुन्दर मन्दिर को सजाने के लिए लाजवर्द और अन्य बहुमूल्य रत्न तथा धातुएँ मँगाना चाहता था। इस काम के लिए उसने अपना एक दूत अरट्टा नाम के एक सुदूर देश क शासक के पास भेजा। दूत ने काफी परिश्रम किया, कठिन यात्रा की परन्तु वांछित सामग्री लाने में सफल न हुआ। अन्त में राजा ने हाथ से मिट्टी की पट्टिका बनाई और अरट्टा के पास भेजी तब सभी वांछित वस्तुएँ प्राप्त हो गईं।



Discussion

No Comment Found