1.

‘स्त्रियों को पढ़ाने से अनर्थ होते हैं’ – कुतर्कवादियों की इस दलील का खंडन द्विवेदीजी ने कैसे किया है, अपने शब्दों में लिखिए।

Answer»

‘स्त्रियों को पढ़ाने से अनर्थ होते हैं,’ द्विवेदीजी ने कुतर्कवादियों की इस दलील का खंडन करते हुए उन लोगों पर करारा व्यंग्य किया है। यदि खियों को पढ़ाने से अनर्थ होते हैं तो पुरुषों द्वारा किया हुआ अनर्थ भी पुरुष-शिक्षा का परिणाम है। बम के गोले फेंकना, नरहत्या करना, डाके डालना, चोरियां करना, घूस देना यदि ये सब पढ़ने-लिखने का परिणाम है तो सभी स्कूल, कॉलेज बंद कर देना चाहिए। शकुंतला का दुष्यंत से कुवाक्य कहना या अपने परित्याग पर सीता का राम के प्रति क्रोध करना उनकी शिक्षा का परिणाम न होकर उनकी स्वाभाविकता ही है।



Discussion

No Comment Found