1.

स्त्री शिक्षा के विरोधी कुतर्कों का खंडन’ पाठ में शकुन्तला के उदाहरण को स्पष्ट कीजिए। लेखक इस उदाहरण द्वारा क्या सिद्ध करना चाहते हैं?

Answer»

राजा दुष्यंत ने शकुन्तला के साथ गान्धर्व विवाह किया था परन्तु बाद में जब शकुन्तला उनके पास गई तो उन्होंने उसे पहचानने से इन्कार कर दिया। दुष्यंत के इस दुराचार से क्षुब्ध और व्यथित शकुंतला ने उनको कटु वचन कहे। पुरुषों का एक वर्ग शकुंतला के इस व्यवहार को अनुचित मानता हैं। परंतु लेखक ने शकुन्तला का पक्ष लेते हुए उसके व्यवहार को स्वाभाविक बताया है।

लेखक ने शकुंतला के इस व्यवहार से यह सिद्ध करने का प्रयास किया है कि पुरुषों की तरह स्त्री को भी अपने साथ हुए अन्याय और अत्याचार का विरोध करने का पूरा अधिकार है। अत्याचार सहन कर कुछ न बोलना कायरता है। शकुंतला ने यदि दुष्यंत को कटुवचन कहे तो यह स्वाभाविक था, अनुचित नहीं। त्रियों को अपने साथ हुए अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी ही चाहिए।



Discussion

No Comment Found