1.

स्पीति के लोग जीवनयापन के लिए किन कठिनाइयों का सामना करते हैं ?

Answer»

स्पीति में जनसंख्या न के बराबर है इसका कारण स्पीति में होनेवाली कठिनाइयाँ। स्पीति का जीवन बहुत कठिन है। स्पीति में केवल ऊँचे-ऊँचे पहाड़े हैं। स्पीति चारों ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ है। स्पीति में केवल दो ही ऋतुएँ होती है। जून से सितंबर तक अल्पकालिक बसंत ऋतु तथा शेष वर्ष शीत ऋतु होती है।

दिसंबर से मई तक बर्फ रहती है। स्पीति में लंबी शीत ऋतु ही होती है। आठ-नौ महीने यह क्षेत्र शेष विश्व से कटा रहता है। शीत ऋतु के कारण यहाँ जलाने के लिए लकड़ी भी नहीं होती। लोग ठंड से ठिठुरते रहते हैं। स्पीति में जादा पहाड़ों की वजह यहाँ न ज्यादा पेड़ हैं, ना ज्यादा हरियाली है। स्पीति एक वीरान जगह है इसलिए यहाँ खेती भी ज्यादा नहीं की जाती।

यहाँ साल में एक ही फसल उगा सकते हैं। जौ, गेहूँ, मटर व सरसों के अलावा दूसरी फसल नहीं हो सकती। स्पीति में किसी प्रकार का फल व सब्जियाँ पैदा नहीं होती है। यहाँ रोजगार के साधन नहीं हैं। स्पीति में, ज्यादातर जमीन खेती योग्य है, परंतु सिंचाई के साधन विकसित नहीं हैं। अतः यहाँ के लोग अत्यंत जटिल परिस्थिति में रहते हैं।



Discussion

No Comment Found