| 1. |
संस्कृति का अर्थ देकर विस्तार से समझाइए । |
|
Answer» संस्कृति का अर्थ: संस्कृति अर्थात् ‘जीवन जीने का तरीका’ । देश और समाज में कालक्रम में बदलाते संजोगों के अनुसार जनजीवन में आनेवाले परिवर्तनों, सुधारों, सामाजिक रीति-रिवाजों आदि के माध्यम से भिन्न संजोगों में संस्कृति बनती है । संस्कृति अर्थात् मानव मन की उपज और उसमें मानव समाज की आदतों, मूल्यों, आचार-विचार, धार्मिक परंपराओं, आवास और जीवन के उच्च उद्देश्यों की ओर ले जानेवाले आदर्शों का योग है । भारत की सांस्कृतिक विरासत: विरासत अर्थात् हमें हमारे पूर्वजों द्वारा प्राप्त अमूल्य भेट । भारत की विरासत को दो भागों में बाँट सकते है: (1) भारत की प्राकृतिक विरासत: ‘प्रकृति, पर्यावरण और मानवजीवन के बीच निकटता के संबंधों का परिणाम अर्थात् प्राकृतिक विरासत ।’ प्राकृतिक विरासत प्राकृतिक भेट है । भारत की प्राकृतिक विरासत विशिष्य और वैविध्यपूर्ण है । जिसमें ऊँचे पर्वत, नदियाँ, वृक्ष, सागर, लम्बे समुद्री किनारों, विशाल उपजाऊ मैदान, घाटी प्रदेश, रेगिस्तान का समावेश होता है तथा वृक्षों, जीवजन्तुओं, ऋतुओं, पशु-पक्षियों, वैविध्यपूर्ण भूमि दृश्यों का समावेश होता है । हम सभी प्रकृति की संतान है । प्रकृति हमारे आहार, पानी, शुद्ध वायु, निवास जैसी सभी आवश्यकताएँ पूरी करती है । (2) भारत की साँस्कृतिक विरासत: भारत ने जगत को विविधतापूर्ण और समृद्ध विरासत की भेट दी है । साँस्कृतिक विरासत अर्थात् मानवसर्जित विरासत । मानव ने अपने ज्ञान, बुद्धिचातुर्य, योग्यता और कला-कौशल्य द्वारा जो कुछ भी विकसित किया और जिसका सर्जन किया उसे साँस्कृतिक विरासत कहते हैं । आर्यों से शुरू करके, क्षत्रप, कुषाण, हुण, इरानियों, तुर्क, अरबों, मुगल, पारसियों, अंग्रेजों, फ्रेन्च आदि विविध जाति, प्रजातियाँ भारत में आयी । इन सभी के बीच आदान-प्रदान से भारतीय संस्कृति समृद्ध बनी है । |
|