1.

संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए:विशेष उद्देश्य के लिये फंड (Funds for Specific purpose) 

Answer»

गैरव्यापारिक संस्था को कितने ही दान या सखावत किसी विशेष निश्चित उद्देश्य के लिये प्राप्त होते है । इस प्रकार की प्राप्त दान की राशि अलग निश्चित फंड के खाते दर्शाया जाता है । जैसे : किसी अच्छे कार्य के लिये प्रमुख का सन्मान करना तय किया जाये और उसके लिये इकट्ठा किया गया फंड, कोई टुर्नामेन्ट के आयोजन में विजेता को ईनाम देने के लिये फंड ।

इस संबंध में जब कोई खर्च किया जाये तब उस खर्च को खर्च के रूप में उपज-खर्च खाते में दर्शाया नहीं जाता परंतु आर्थिक चिट्ठा के दायित्व पक्ष में संबंधित खर्च में से घटाया जाता है । जैसे : इनाम का खर्च आर्थिक चिट्ठा के पूँजी-दायित्व पक्ष में ईनामी फंड में से घटा दिया जायेगा । उसी प्रकार अगर फंड की राशि का निश्चित प्रकार की प्रतिभुतियों में विनियोग किया गया हो तब प्राप्त ब्याज की राशि को संबंधित फंड में जोड़ दिया जाता है ।

किसी विशेष परिस्थिति में अगर विशेष फंड की रकम की अपेक्षा उससे जुड़ा खर्च किया गया हो और वह अधिक हो तब अतिरिक्त राशि को राजस्व खर्च गिनकर उपज-खर्च खाते उधार किया जाता है ।



Discussion

No Comment Found