1.

संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए:उपज-खर्च खाता (Income-Expenditure Account) 

Answer»

उपज-खर्च खाता (Income-Expenditure Account) : गैरव्यापारिक संस्था में व्यापारिक संस्था के लाभ-हानि खाते जैसा ही स्वरूप उपज-खर्च प्रकार का खाता है । प्रत्येक हिसाबी वर्ष के अंत में गैरव्यापारिक संस्था का परिणाम जानने के लिये जिस खाते को तैयार किया जाता है वह उपज-खर्च खाता कहलाता है । उपज-खर्च खाते के उधार पक्ष में चालू वर्ष के राजस्व खर्च और जमा पक्ष में चालू वर्ष की राजस्व आय को दर्शाया जाता है । उपज-खर्च खाते के द्वारा संस्था के नियमित खर्च को पूरा करने के लिये पूर्ण प्रमाण में आय है या नहीं वह जाना जाता है ।



Discussion

No Comment Found