| 1. |
संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए :पूर्ण प्रस्तुती अथवा पूर्ण उल्लेख का ख्याल (Full Disclosure Concept) |
|
Answer» पूर्ण प्रस्तुती अथवा पूर्ण उल्लेख का ख्याल (Full Disclosure Concept) : इस ख्याल को पूर्ण प्रस्तुती या पूर्ण उल्लेख के ख्याल के रूप में जाना जाता है । इस ख्याल के अनुसार वित्तीय पत्रकों में सभी बातों की संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए, जिससे उसका उपयोग करनेवालों के लिये उचित निर्णय लेने के लिये आवश्यक जानकारी वित्तीय पत्रकों से प्राप्त हो जाये । विनियोग करनेवाले वर्ग के हित से जुड़ी महत्त्वपूर्ण सभी जानकारियाँ वित्तीय पत्रकों में शामिल होनी चाहिए । इस जानकारी को छुपाना नहीं चाहिए । कंपनी कानून, 2013 की कलम 219(1) के अनुसार प्रत्येक कंपनी को अपनी सही आर्थिक परिस्थिति की जानकारी देनी अनिवार्य है । इसके अलावा कंपनी कानून की कलम 133 के अनुसार परिशिष्ट III में दिये गये नमूने के अनुसार होना चाहिए । हिसाबी मान्यता के अनुसार प्रस्तुती या उल्लेख्न करने की जानकारी अतिरिक्त पत्रक स्वरूप में दर्शानी रहेगी । पूर्ण प्रस्तुती के ख्याल का आधार हिसाबी पत्रकों के साथ अतिरिक्त जानकारी परिशिष्ट के रुप में देने की प्रथा है । जैसे : विनियोग की बाजारकिंमत की जानकारी, स्टोक के मूल्यांकन की पद्धति की जानकारी, संभवित जिम्मेदारी की जानकारी और कंपनी की हिसाबी नीतियों की जानकारी प्रस्तुती के लिये ही दी जाती है । हिसाबी नीति की यह माँग है कि प्रत्येक जानकारी की प्रस्तुती होनी आवश्यक है । |
|