| 1. |
संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए:प्रसारित राजस्व खर्च (Deferred Revenue Expense) |
|
Answer» व्यापार-धंधे में कितने ही खर्च इस प्रकार के होते है जिनका लाभ लंबे समय तक व्यवसाय को प्राप्त होता रहता है । वह खर्च निश्चित वर्ष में ही चुकाया गया जाता है, परंतु उसका लाभ कुछ वर्षों तक प्राप्त होता रहता है । इसलिये इन खर्चों को जिस वर्ष यह खर्च किया गया हो सिर्फ उसी वर्ष में राजस्व खर्च के रूप में अपलिखित करने के बदले उसका लाभ जितने वर्षों तक मिलने की संभावना हो या जितने वर्षों के बीच में उसे बाँटने का निर्णय किया गया हो उतने वर्ष में प्रमाणसर भाग देकर अपलिखित किया जाता है । इस खर्च को प्रसारित राजस्व खर्च के रूप में जाना जाता है । जो राशि अपलिखित की जाती है उसे उपज-खर्च खाते के उधार पक्ष में दर्शाया जाता है । तथा ऐसे खर्च का जो भाग अपलिखित न किया गया हो उसे आर्थिक चिट्ठा के संपत्ति-लेना पक्ष में सबसे अंत में दर्शाया जाता है । जैसे : विज्ञापन प्रसारित खर्च, मैदान लेवलिंग खर्च, मकान रंगरोगान खर्च । |
|