| 1. |
संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए :हिसाबी इकाई अथवा व्यावसायिक व्यक्ति अथवा इकाई का ख्याल अथवा अलग अस्तित्व का ख्याल (Accounting Entity Concept) : |
|
Answer» हिसाबी इकाई अथवा व्यावसायिक व्यक्ति अथवा इकाई का ख्याल अथवा अलग अस्तित्व का ख्याल (Accounting Entity Concept) : इस ख्याल को हिसाबी इकाई, व्यावसायिक व्यक्ति अथवा इकाई का ख्याल अथवा अलग अस्तित्व के ख्याल के रूप में भी जाना जाता है । इस ख्याल के अनुसार यह माना जाता है कि हिसाबी इकाई का अलग अस्तित्व है और उसके मालिक का अलग अस्तित्व है । किसी भी व्यवसाय के सही चित्र को प्राप्त करने के लिये व्यवसाय और मालिक को अलग-अलग रखना आवश्यक है । यह ख्याल किसी एक पेढ़ी या कंपनी के अलग-अलग विभाग या शाखा के लिये भी उपयोग में लिया जा सकता है जिससे सभी विभाग अपना स्वतंत्र हिसाब रखें और प्रत्येक विभाग का अपना अलग परिणाम प्राप्त हो जाये । इस ख्याल के अनुसार व्यवसाय को असर करनेवाले व्यवहार ही बही में लिखे जायेंगे । मालिक के निजी व्यवहारों को व्यवसाय की बही में नहीं लिखा जायेगा । अलग-अलग इकाई का मालिक कोई एक ही व्यक्ति हो उसके बावजूद प्रत्येक इकाई का अपना अलग अस्तित्व है ऐसा माना जाता है । अलग व्यक्तित्व के सिद्धांत के आधार पर ही मालिक की पूँजी व्यवसाय के आर्थिक चिट्ठा के जिम्मेदारी पक्ष में दर्शाया जाता है । व्यावसायिक इकाई के विभिन्न स्वरूप व्यक्तिगत मालिकी, साझेदारी पेढ़ी, कंपनी, सोसायटी या मंडली अथवा कानूनी रूप से मान्य कानूनी व्यक्तियों का इसमें समावेश किया जा सकता है । व्यक्तिगत मालिकी में हिसाबी इकाई का ख्याल इकाई के कानून के ख्याल की अपेक्षा अलग होता है । इस ख्याल के अनुसार मालिक और व्यवसाय दोनों को अलग व्यक्ति गिना जाता है । परंतु कानून पेढ़ी या उसके मालिक को अलग नहीं गिनता । मर्यादित जिम्मेदारीवाली साझेदारी पेढ़ी में साझेदारों की जिम्मेदारी अमर्यादित होने से उनकी निजी जिम्मेदारियों को चुकाने के बाद उनकी शुद्ध संपत्तियों का साझेदारी पेढ़ी की जिम्मेदारी चुकाने के लिये उपयोग हो सकता है । कानूनी दृष्टि से कंपनी एक कानूनन कृत्रिम व्यक्ति है । वह उसके अंशधारकों से अलग है । अंशधारक प्रत्येक अंश पर तय राशि चुका दे उसके बाद कंपनी की जिम्मेदारियों को चुकाने के लिये अंशधारक जिम्मेदार नहीं होते । इस प्रकार, कंपनी प्रकार के व्यवसाय में मालिक और व्यवसायी इकाई का अलग अस्तित्व आसानी से समझा जा सकता है । |
|